Responsive Scrollable Menu

अमेरिका के साथ वार्ता की कोशिशों के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, होर्मुज खोलने को लेकर रखी दी ये शर्तें

US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू है हालांकि अमेरिकी नौसेना अभी भी होर्मुज में डेरा डाले हुए हैं. इसके साथ-साथ दोनों देशों के बीच बातचीत की कोशिशें भी जारी है. पहले दौर की वार्ता के विफल होने के बाद अभी तक दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत नहीं हो पाई है. इस बीच खबर आई है कि ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची एक बार फिर से पाकिस्तान पहुंचे हैं. 48 घंटों के भीतर ये उनका दूसरा पाकिस्तान दौरा है.

दूसरे दौर की बातचीत की कोशिशों के बीच ये बात सामने आई है कि ईरान ने अमेरिका के सामने प्रस्ताव रखा है कि पहले होर्मुज को खोलने पर विचार होना चाहिए. उसके बाद परमाणु मामले पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका के सामने होर्मुज खोलने के लिए तीन शर्तें भी रखी हैं.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

फेमिना मिस इंडिया 2026 की विनर साध्वी सतीश सैल बोलीं:अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करने की तैयारी, ‘धुरंधर’ देखने की इच्छा जताई

भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 में गोवा की साध्वी सतीश सैल ने ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ का ताज अपने नाम किया, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और डॉ. श्री अद्वैता सेकंड रनर-अप रहीं हैं। तीनों विजेताओं ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपनी जर्नी, चुनौतियों और आगे के प्लान साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि यह सफर सिर्फ एक खिताब तक सीमित नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का अनुभव रहा है। साथ ही इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेजेंट करने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की इच्छा भी जताई है। इस जीत के बाद कैसा महसूस हो रहा है और क्या यह सपना बचपन से था या आपने बाद में इसे चुना? साध्वी सतीश सैल- मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि ये जर्नी अब आगे कहां जाएगी। जब मेरा नाम अनाउंस हुआ, तो मैं शॉक और सरप्राइज में थी। ये एक सपना था, लेकिन मैंने इसे बाद में एक कॉन्शियस डिसीजन के तौर पर चुना और इसके लिए मेहनत की। राजनंदिनी पवार- मैं इस मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करने का सपना लेकर आई थी और आज खुशी है कि मैं उस दिशा में आगे बढ़ रही हूं। श्री अद्वैता- मेरे लिए यह हमेशा से एक लक्ष्य था। मैंने पढ़ाई पूरी करने के बाद तय किया था कि मुझे इस मंच पर आकर खुद को साबित करना है। इस पूरे सफर में सबसे बड़ी चुनौती क्या रही और आपने उससे क्या सीखा? साध्वी सतीश सैल- सबसे बड़ा सवाल था कि मैं अलग कैसे दिखूं, लेकिन मैंने सीखा कि खुद के प्रति सच्चा रहना और कंसिस्टेंट रहना ज्यादा जरूरी है। राजनंदिनी पवार- मैं इसे चुनौती नहीं बल्कि सीख कहूंगी, क्योंकि इस सफर ने मुझे हर तरह से ग्रो किया है मेंटली, फिजिकली और इमोशनली भी। आगे के आपके प्लान क्या हैं, क्या आप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखना चाहेंगी और किन एक्टर्स या डायरेक्टर्स के साथ काम करना पसंद करेंगी? राजनंदिनी पवार- मैं इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेज़ेंट करना चाहती हूं और उसी दिशा में आगे बढ़ना मेरे लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बनाना चाहती हूं, क्योंकि कैमरे के सामने परफॉर्म करना मुझे सबसे ज्यादा खुशी देता है और यही मेरा पैशन है। अगर मौका मिले तो मैं रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे कलाकारों के साथ काम करना चाहूंगी। वहीं डायरेक्टर्स में संजय लीला भंसाली, इम्तियाज़ अली और राजकुमार हिरानी जैसे फिल्ममेकर के साथ काम करना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा होगा। जहां तक फिल्मों की बात है, अभी तक ‘धुरंधर’ देखने का समय नहीं मिल पाया क्योंकि उस दौरान हमारी प्रतियोगिता चल रही थी, लेकिन मैं इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हूं भले ही कुछ स्पॉइलर्स सामने आ चुके हैं, फिर भी थिएटर में बैठकर इसे देखना एक अलग अनुभव होगा। आपने अलग-अलग क्षेत्रों जैसे मेडिसिन, मॉडलिंग और अन्य एक्टिविटीज को कैसे बैलेंस किया और आपका टाइम मैनेजमेंट कैसे काम करता है? श्री अद्वैता- मैं खुद को सीमित नहीं रखना चाहती। मैंने एमबीबीएस पूरा किया और साथ में अपने बाकी पैशन्स को भी जारी रखा। मैं प्रेशर में बेहतर काम करती हूं और खुद को लगातार चैलेंज करती रहती हूं। पेजेंट से जुड़े कौन से मिथक टूटे और आने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए आपकी क्या सलाह है? साध्वी सतीश सैल- यहां कोई तय ‘परफेक्ट इमेज’ नहीं होती, बल्कि आपकी इंडिविजुअलिटी और कॉन्फिडेंस ज्यादा मायने रखते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: RCB की टॉप-2 में एंट्री, नेट रन रेट में पंजाब को भी पछाड़ा, दिल्ली का बुरा हाल

IPL 2026 Points Table: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के 39वें मैच में एक बड़ी जीत हासिल की. जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को हार के चलते नुकसान का सामना करना पड़ा. Tue, 28 Apr 2026 06:41:03 +0530

  Videos
See all

Astro Mantra Aquarius:आज के दिन सोच में स्पष्टता आएगी #aajkarashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T02:37:29+00:00

Astro Mantra Pisces: आज भावनात्मक दिन हो सकता है #aajkarashifal #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T02:34:46+00:00

Astro Mantra Libra: आज का दिन उतार-चढाव से भरा रहेगा #aajkarashifal #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T02:39:24+00:00

TMC vs BJP: Bengal चुनाव को लेकर CAPE की तैनाती !| West Bengal Election | CAPF Deployment #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T02:33:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers