Responsive Scrollable Menu

हॉर्मुज में बदलेगा जहाजों का रूट, ईरान बोला- सर्विस के लिए चुकाना होगा चार्ज

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बघाई ने सोमवार को कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में समुद्री सेवाओं के बदले टैक्स वसूला जाना चाहिए.

The post हॉर्मुज में बदलेगा जहाजों का रूट, ईरान बोला- सर्विस के लिए चुकाना होगा चार्ज appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Explainer: 90 के दशक के सुपरस्टार्स का जलवा आज भी है बरकरार, जानिए 30 साल बाद भी क्यों कायम है इनका स्टारडम?

Bollywood 90s Superstars Stardom: 90s के दौर के सुपरस्टार्स का आज तक स्टारडम क्यों बरकरार है, इसे सझमने के लिए से पहले आपको यह बात जाननी चाहिए कि बॉलीवुड में सक्सेस और पॉपुलैरिटी की कोई तय उम्र नहीं होती है. हालांकि, आमतौर पर किसी एक्टर का सबसे अच्छा दौर कुछ सालों तक ही माना जाता है. इसके बाद न्यू कमर्स आते हैं और वो पुराने एक्टर्स की धीरे-धीरे जगह लेने लगते हैं. लेकिन 90 के दशक के सुपरस्टार्स ने इस सोच को काफी हद तक गलत साबित कर दिया. शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार इसी दौर के एक्टर हैं. उस दौर में उन्होंने अपनी लोगों के बीच मजबूत पहचान बनाई और 30 साल से ज्यादा का टाइम गुजर  गया है लेकिन इनका जलवा आज भी बना हुआ है. इन स्टार्स की खास बात यह है कि इनका स्टारडम सिर्फ फिल्मों की सक्सेस तक लिमिटेड नहीं रहा बल्कि इन्होंने अपने फैंस के साथ ऐसा रिश्ता बनाया जो आगे आने जनरेशन तक आगे बढ़ता गया. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

सोशल मीडिया ना होने का मिला फायदा

90 के दौर में और आज के दौर में सबसे बड़ा फर्क सोशल मीडिया का नजर आता है. उस समय इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं थे. फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स को ज्यादातर फिल्मों, फिल्मी मैगजीन, टीवी इंटरव्यू या किसी पब्लिक इवेंट में ही देख पाते थे. यानी फैंस के लिए उनकी लाइफ एक मिस्ट्री बनी रहती थी. यही बात स्टार्स को और ज्यादा बड़ा बनाती थी. शाहरुख खान को रोमांस के किंग के तौर पर, सलमान खान को दबंग अंदाज के लिए, आमिर खान को परफेक्शन के लिए, अजय देवगन को सीरियस एक्टिंग और अक्षय कुमार को एक्शन हीरो के तौर पर जाना जाने लगा. ऑडियंस ने इनकी एक खास इमेज अपने मन में बना ली. लेकिन आज के सोशल मीडिया दौर पर एक्टर्स की पर्सनल लाइफ से लेकर हर छोटी चीज सोशल मीडिया पर सामने आ जाती है. लेकिन 90s के इन सितारों की स्टार वैल्यू पहले से इतनी स्ट्रॉन्ग बन चुकी है कि आज भी उनकी एक झलक या पोस्ट सुर्खियों में आ जाती है. ऐसे में कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया ना होने का फायदा 90 के दशक के स्टार्स को भरपूर मिला.  

90s के स्टार्स के फैंस आज अपने बच्चों के साथ देख रहे फिल्में

90 के दशक के स्टार्स के पास एक ऐसी चीज है जिसे कोई नया कलाकार रातोंरात नहीं पा सकता है और वह है लॉयल फैन बेस. 90 के दशक में जो लोग स्कूल या कॉलेज में पढ़ने के दौरान इनकी फिल्में देखकर बड़े हुए, आज वही फैंस अपने बच्चों के साथ इनकी फिल्में देखने थिएटर में देखते हैं. यही क्रॉस-जेनरेशन फैन बेस इनकी सबसे बड़ी पावर है. कई बार दर्शक फिल्म की स्टोरी या रिव्यू देखने से पहले टिकट खरीद लेते हैं क्योंकि फिल्म में उनका फेवरेट स्टार मौजूद है. शाहरुख की फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही उनके फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं. सलमान की फिल्म को लेकर फैंस का अलग माहौल बनता है. इसी तरह अजय, अक्षय और आमिर के नाम से भी फिल्म को रिलीज भी सुर्खियों में रहती है. तीन दशक में बना यह स्टारडम किसी भी नए एक्टर के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

समय के साथ खुद को बदला

इन स्टार्स ने खुद को समय के साथ बदला है. लंबे टाइम तक स्टार बने रहने के लिए केवल पॉपुलैरिटी काफी नहीं होती. उसके लिए खुद को भी समय के साथ बदलना जरूरी होता है और ऐसा ही इन सितारों ने किया. 90 के दशक में शाहरुख खान रोमांटिक फिल्मों के सबसे बड़े स्टार माने जाते थे. लेकिन बाद में उन्होंने अलग-अलग तरह की फिल्में के जरिए खुद को साबित किया. इससे नई जनरेशन के बीच उनकी फैन फॉलोइंग स्ट्रॉन्ग हुई.  वहीं, आमिर खान ने कम फिल्मों में काम करने और शानदारी स्टोरी वाली फिल्मों के जरिए अलग पहचान बनाई. अजय देवगन ने सीरियस किस्म की एक्टिंग के साथ कॉमेडी और एक्शन में भी अपनी जगह बनाए रखी. अक्षय कुमार ने देशभक्ति, सोशल इश्यू और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में हाथ आजमाया. वहीं सलमान खान ने अपनी मास एक्शन हीरो की इमेज को एक्शन और मनोरंजन से जोड़े रखा. यानी इन सितारों ने अपनी पहचान छोड़ी नहीं, बल्कि समय के हिसाब से उसमें बदलाव किए. 

स्क्रीन प्रेजेंस से जीतते हैं फैंस का दिल

आज ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एंटरटेनमेंट की दुनिया को पुरी तरह बदल दिया है. लोग अपने घर बैठकर फिल्म और वेब सीरीज आसानी से देख सकते हैं. ऐसे में लोग थिएटर में तभी जाना चाहते हैं, जब उन्हें फिल्म में कुछ अलग एक्सपीरियंस करने का मौका मिले. 90s के सुपरस्टार्स की यही इमेज आज भी काम आती है. शाहरुख की एंट्री, सलमान का एक्शन, अजय का दमदार अंदाज, अक्षय के स्टंट और आमिर की यूनिक स्टोरी वाली फिल्में थिएटर में देखने में एक अलग किस्म का एक्सपीरियंस मिलता है. इन सितारों की स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार है कि कई बार सिर्फ उनकी एंट्री पर ही थिएटर में तालियां और सीटियां बजने लगती हैं. इसे ही लार्जर-देन-लाइफ स्टारडम कहा जाता है. आज के न्यू कमर्स के पास अच्छी कहानियां और टैलेंट तो है लेकिन दशकों में बनी इस तरह का स्टारडम बहुत ही कम एक्टर्स के पास है. 

फिटनेस खराब नहीं होने दी

इन सभी सितारों ने अपनी फिटनेस पर भी जमकर काम किया. तीन दशक से ज्यादा समय तक बड़े पर्दे पर टिके रहना आसान काम नहीं है. खासकर तब, जब  एक्टर को लगातार यंग और फिट नजर आना हो. इन सुपरस्टार्स ने उम्र बढ़ने के साथ अपनी फिटनेस पर काफी काम किया. अक्षय कुमार अपने डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. सलमान खान और शाहरुख खान ने भी फिल्मों के लिए अपने लुक और बॉडी पर काफी वर्क किया है. लेकिन सिर्फ फिटनेस ही नहीं, मेंटल हेल्थ इनकी सक्सेस का बड़ा हिस्सा है. इनके करियर में भी फ्लॉप फिल्में आईं और ऐसे दौर भी आए जब इनके स्टारडम को लेकर सवाल उठे. फिर भी इन्होंने हार नहीं मानी और वापसी की. यही बात उन्हें लंबे समय तक टिकाए रखती है. स्टार के लिए हर फिल्म हिट देना जरूरी नहीं होता है बल्कि प्लॉप फिल्मों के बाद भी दोबारा लोगों को दिल जीतना ज्यादा जरूरी होता है.

ये भी पढ़ें: Explainer: आखिर लोगों को क्यों इतनी पसंद आती है कोरियन फिल्में? जानें इसके पीछे क्या है वजह

Continue reading on the app

  Sports

T20I के सबसे बदनाम बल्लेबाज, लिस्ट में ऐसा भारतीय कप्तान, जिसने एक-दो नहीं ठोके पांच शतक

captains with the most ducks in t20i: भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिता चुके रोहित शर्मा के नाम इस फॉर्मेट में 5 शतक दर्ज हैं. हालांकि, आपको यह जानकर हैरान हो सकती है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान वह 6 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. इससे उनका नाम टॉप-5 की इस लिस्ट में शामिल है. Tue, 11 Aug 2026 05:00:04 +0530

  Videos
See all

DasTak With Sayeed Ansari: PoK में Asim Munir ने एक बार फिर गोलियां चलवाईं? | Pakistan | PoK Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T23:45:14+00:00

ग्राहकों के लिए UPI Transactions पर अतिरिक्त शुल्क के सवाल पर FM Sitharaman का सीधा जवाब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T23:32:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers