Responsive Scrollable Menu

डांस फ्लोर पर रोबोट का कहर! लड़की के साथ नाचते-नाचते हुआ बेकाबू, VIDEO देख दंग रह गए लोग

डांस फ्लोर पर रोबोट का कहर! लड़की के साथ नाचते-नाचते हुआ बेकाबू, VIDEO देख दंग रह गए लोग

Continue reading on the app

मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट तैयार, सीएम फडणवीस 1 मई को करेंगे उद्घाटन, सफर होगा और भी आसान, जानें इसकी खासियत

मुंबई और पुणे के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। महाराष्ट्र दिवस यानि 1 मई को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यह आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

बता दें कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 6,700 करोड़ है। इसे साल 2019 में मंजूरी दी गई थी। इसे खास तौर पर पुराने खंडाला घाट के घुमावदार और जाम वाले रास्ते को बायपास करने के लिए बनाया गया है। वहीं राहत की बात यह है कि इतने बड़े और महंगे प्रोजेक्ट के बावजूद यात्रियों को कोई अतिरिक्त टोल नहीं देना होगा।

‘मिसिंग लिंक’ परियोजना की खासियत

‘मिसिंग लिंक’ ​परियोजना आधुनिक इंजीनियरिंग का एक शानदार उदाहरण है, जिसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। तेज हवाओं, भारी बारिश और चुनौतीपूर्ण भू-आकृतिक स्थितियों के बीच इसका निर्माण किया गया, जो इसकी तकनीकी मजबूती को दर्शाता है।

करीब 10.5 किलोमीटर लंबे इस परियोजना में दो विशाल सुरंगें, ऊंचे पुल (वायाडक्ट) और टाइगर वैली के ऊपर लगभग 182 मीटर ऊंचा एक केबल-स्टेड पुल शामिल है। इसकी एक सुरंग लगभग 23.75 मीटर चौड़ी है, जिसे दुनिया की सबसे चौड़ी सुरंगों में गिना जाता है।

MSRDC द्वारा तैयार किए गए इस परियोजना में निर्माण के दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं और लगातार बारिश जैसी बाधाओं का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि इनमें से एक सुरंग सीधे लोणावला झील के नीचे से होकर गुजरती है, जो इस परियोजना की इंजीनियरिंग क्षमता को और भी खास बनाती है।

एकनाथ शिंदे ने किया परियोजना का निरीक्षण

रविवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंंने बताया कि मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना का 99% काम अब पूरा हो गया है, और इससे घाट सेक्शन में ट्रैफिक की भीड़ काफी कम हो जाएगी, जिससे सफर तेज और सुरक्षित हो जाएगा। इससे लोगों को घाट ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा, और तेज परिवहन को बढ़ावा मिलने से इकॉनमी को भी बढ़ावा मिलेगा।

एकनाथ शिंदे ने विश्वास जताया कि ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना मुंबई और पुणे के बीच यात्रा को अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार लाएगी, बल्कि राज्य के समग्र विकास को भी नई गति देगी।

मिसिंग लिंक परियोजना शुरू होने के बाद टोल नहीं बढ़ेगा। इस मौके पर साफ तौर पर कहा गया कि चार पहिया गाड़ियों और बसों को प्राथमिकता दी जाएगी। भारी वाहन और खतरनाक सामग्री ले जाने वाले वाहन फिलहाल पुराने घाट मार्ग का ही उपयोग करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब किंग्स के विस्फोटक ऑलराउंडर की मां का निधन, IPL 2026 के बीच मिली बुरी खबर

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे अजमतुल्लाह ओमरजई की मां का निधन हो गया है. पंजाब किंग्स ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. Mon, 27 Apr 2026 23:45:04 +0530

  Videos
See all

In a parody aired days before the shooting, Kimmel called Melania an “expectant widow”. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T22:01:04+00:00

News Ki Pathshala | WB Election 2026: ‘झालमुड़ी vs सब्जी मंडी’ बना बड़ा सियासी मुद्दा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T21:55:48+00:00

The King arrives in the US, what will it mean for the special relationship? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T21:45:01+00:00

Password के साथ ये काम कर लिया तो नहीं होंगे हैकर्स का शिकार ! | Cyber Security #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T21:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers