चीन श्रमिक दिवस के दौरान खपत का प्रोत्साहन करेगा
बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने सोमवार को राजधानी पेइचिंग में वर्ष 2026 के श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक और पर्यटन उपभोग सप्ताह के लिए मीडिया प्रचार सम्मेलन का आयोजन किया।
बताया जाता है कि वर्तमान उपभोग सप्ताह अप्रैल के अंत से श्रमिक दिवस की छुट्टियों के बाद चलेगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय संबंधित उद्यमों और संगठनों के साथ सिलसिलेवार उदार कदम उठाएगा।
मीडिया प्रचार सम्मेलन में चीनी मौसम विज्ञान प्रशासन के राष्ट्रीय जलवायु केंद्र ने श्रमिक दिवस की छुट्टियों के दौरान फूल देखने का यात्रा मानचित्र जारी किया। सिनोपेक और चाइना मोबाइल ने प्रचार गतिविधियों का शुभारंभ किया। औद्योगिक व वाणिज्यिक बैंक और कृषि बैंक ने खरीदारी पर छूट दी।
इसके अलावा, चीनी पर्यटन आकर्षण संघ ने श्रमिक दिवस की छुट्टियों के दौरान विभिन्न पर्यटन स्थलों में करीब 200 कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई। विभिन्न क्षेत्रों की नगरपालिका लगभग 13,700 विविध सांस्कृतिक और पर्यटन कार्यक्रम आयोजित करेगी और 28 करोड़ 40 लाख युआन का उपभोग वाउचर जारी करेगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय ऑटो शो पर पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित
बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ष 2026 पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय ऑटो शो आयोजित हो रहा है। इसका कुल क्षेत्रफल 3.8 लाख वर्ग मीटर है, जो दुनिया में पहले स्थान पर है। वैश्विक ऑटोमोटिव उद्योग का वायु फलक होने के नाते पेइचिंग ऑटो शो पर वैश्विक ध्यान आकर्षित हो रहा है।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 से चीन में कारों का निर्यात लगातार तीन वर्षों से दुनिया के पहले स्थान पर रहा। इस साल की पहली तिमाही में चीन ने 22 लाख 26 हजार कारों का निर्यात किया, जो वर्ष 2025 की समान अवधि से 56.7 प्रतिशत अधिक है। इनमें 9 लाख 54 हजार नवीन ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया गया, जो पिछले साल की इसी अवधि की 1.2 गुना अधिक है।
पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय ऑटो शो में नवीनतम कार देखने के साथ बिल्कुल नई कार संस्कृति का अनुभव भी किया जा सकता है। वर्तमान ऑटो शो में पहली बार कपड़े, टोपी, थैले, कप, जार और स्मारक पदक जैसे संबंधित सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पाद लांच हुए। इससे दर्शकों में खरीददारी का उत्साह बढ़ा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















