Kal Ka Mausam: महाराष्ट्र में लू से किसान की मौत, उत्तराखंड में ट्रटा 17 साल का रिकॉर्ड; जानें IMD अपडेट
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम की लुका-छिपी का खेल जारी है. एक तरफ जहां कई राज्यों में सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आंधी और बारिश की आहट ने राहत की उम्मीद जगाई है. वर्तमान में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण लू का असर देखा जा रहा है.
लू के कहर से किसान की मौत
महाराष्ट्र के लातूर में गर्मी का सितम इतना बढ़ गया कि लू लगने से एक किसान की मौत की दुखद खबर सामने आई है. राजस्थान का बाड़मेर इलाका भट्टी की तरह तप रहा है, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की स्थिति भी अलग नहीं है, वहां की राजधानी देहरादून में गर्मी ने पिछले 17 सालों के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. प्रशासन ने बिगड़ते हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है.
नोएडा में स्कूल टाइमिंग बदलीं
उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट ने बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए नोएडा के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है. यह फैसला छात्रों को भीषण गर्मी से सुरक्षित रखने और स्वास्थ्य जोखिम को कम करने के लिए लिया गया है. यह आदेश जिले के सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा, जिनमें सरकारी, निजी तथा CBSE, ICSE, IB और यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूल शामिल हैं. नए निर्देश के अनुसार, अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे. ये नए समय 27 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक लागू रहेंगे.
???? Observed Heatwave condition in Maharashtra !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 27, 2026
????️Akola sizzles at a scorching 46.9°C on 26 April 2026 among the highest temperatures recorded!
☀️⚠️ Severe heatwave conditions reported. Stay alert and take precautions.
???? Stay hydrated
???? Wear light & loose clothing
???? Avoid… pic.twitter.com/o7mEM7GSxJ
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय वायुमंडल में कई चक्रवाती प्रणालियां सक्रिय हैं. निचले क्षोभमंडल स्तरों में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और असम के मध्य भागों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश से लेकर कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ लाइन फैली हुई है. इन भौगोलिक बदलावों के कारण ही आने वाले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम पलटी मार सकता है.
उत्तर भारत और दिल्ली में राहत की उम्मीद
दिल्ली एनसीआर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में कल सुबह आसमान में हल्के बादल रहेंगे. दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आएगा और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है, जो कभी-कभी 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य से कुछ डिग्री ऊपर बना रहेगा, लेकिन बारिश और हवाओं से उमस और गर्मी में थोड़ी कमी जरूर महसूस होगी.
उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मौसम में 28 अप्रैल से बड़ी हलचल होने वाली है. नोएडा, आगरा और मेरठ जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बिजली कड़कने के साथ मध्यम बारिश की संभावना है. यह सिलसिला 2 मई तक जारी रह सकता है. जहां एक ओर नोएडा और आसपास के इलाकों में बारिश होगी, वहीं दूसरी ओर लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी समेत करीब 40 जिलों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार की बात करें तो वहां भी मौसम काफी अस्थिर है. किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जैसे उत्तर बिहार के जिलों में अगले 48 घंटों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. दक्षिण बिहार में फिलहाल गर्मी का प्रकोप कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं, वहां लू का असर बरकरार रहेगा.
राजस्थान, पंजाब और हरियाणा का हाल
राजस्थान में 29 अप्रैल से 1 मई के बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है. पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं, पंजाब और हरियाणा में 28 से 30 अप्रैल के बीच मौसम काफी उग्र हो सकता है. यहां 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के इस बदलाव को देखते हुए अपनी फसलों का ध्यान रखें.
दक्षिण भारत में भारी बारिश
पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ-साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी आशंका है. दक्षिण भारत की बात करें तो पश्चिमी तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. नीलगिरि और कोयंबटूर जैसे इलाकों में अगले तीन दिनों तक व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है, जिससे वहां के तापमान में काफी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.
हीटवेव और सावधानी की जरूरत
भले ही कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है, लेकिन विदर्भ, गुजरात, ओडिशा और रायलसीमा जैसे क्षेत्रों में लू का प्रकोप बना रहेगा. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है. छत्तीसगढ़ में भी रात के समय गर्मी का अहसास ज्यादा होगा.
यह भी पढ़ें: Weather Update: उत्तर भारत में तपती गर्मी से कब मिलेगी राहत? IMD ने इन राज्यों में जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट!
कौन है 18 साल का बल्लेबाज साहिल पारख, जो IPL डेब्यू पर शून्य पर हुआ आउट
Who is Sahil Parakh : आईपीएल में डेब्यू करने वाला 18 साल का बल्लेबाज साहिल पारख कौन है, जिसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया है. साहिल पारख को आईपीएल 2026 के 39वें मकुाबले में डेब्यू करने का मौका मिला. उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू किया. इस बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक नजर आ रहे हैं. तो आज हम आपको साहिल पारख के बारे में बताने वाले हैं.
कौन है साहिल पारख
साहिल पारख महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं. उनका जन्म 7 जून 2007 को हुआ था. वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो पारी की शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं. साहिल ने महाराष्ट्र में खेली जाने वाली टी20 लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद चर्चाओं में आए थे. वो भारत की अंडर-19 टीम में भी खेल चुके हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ खेलते हुए साहिल ने 75 गेंदों में 109 रनों की शतकीय पारी खेली थी.
Our young Tiger makes his IPL Debut tonight at home ???????? pic.twitter.com/E9RnHrsC6K
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 27, 2026
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग -11
साहिल पारख, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
ये भी पढ़ें : 'सच में वो इतने नासमझ हैं, ग्राउंड और पिच का इस्तेमाल..' अश्विन ने रुतुराज गायकवाड़ की लगाई क्लास, जानिए क्या कहा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















