कुंभकर्ण भी इनके आगे फेल! मिलिए कुदरत के ‘लेजी ब्रांड एंबेसडर’ से, जो हफ्ते में सिर्फ एक बार जाते हैं टॉयलेट
FACT CHECK: 'मैं बायसेक्शुअल हूं' Karan Aujla के नाम से स्क्रीनशॉट Viral! फैंस हुए हैरान, क्या है सच्चाई?
Karan Aujla Viral post: पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों सोशल मीडिया पर फैल रही एक वायरल तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। इस तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि सिंगर ने खुद को “बायसेक्शुअल” बताया है, जिसके बाद फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि, अब इस पूरे मामले पर उनकी टीम ने सफाई दी है।
वायरल स्क्रीनशॉट से फैली अफवाह
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक कथित पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें लिखा था, “I’m bisexual।” दावा किया गया कि यह पोस्ट करण औजला के अकाउंट से किया गया था और बाद में इसे डिलीट कर दिया गया।
इस स्क्रीनशॉट के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई और यह मामला ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दीं।
टीम ने बताया फेक
विवाद बढ़ने पर करण औजला की टीम सामने आई और उन्होंने साफ तौर पर इन दावों को गलत बताया। टीम के मुताबिक, वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट फर्जी है और जिस अकाउंट से यह पोस्ट दिखाया गया है, उसका सिंगर से कोई संबंध नहीं है।
गौर करने वाली बात यह भी है कि वायरल तस्वीर में दिख रहा यूजरनेम, करण औजला के आधिकारिक अकाउंट से मेल नहीं खाता। इसके अलावा, पोस्ट में कुछ स्पेलिंग मिस्टेक भी नजर आईं, जिससे इसकी विश्वसनीयता पर और सवाल खड़े हो गए।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इन गलतियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह स्क्रीनशॉट एडिट किया गया हो सकता है।
करण औजला के आगामी म्यूजिकल टूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो करण औजला इन दिनों अपने P-Pop Culture India Tour में व्यस्त हैं। इस टूर के तहत वे देश के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं और उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
उन्होंने 28 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में धमाकेदार शुरुआत की थी, जिसके बाद 3 अप्रैल को कोलकाता में भी उनका शो हुआ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





