Responsive Scrollable Menu

संजय दत्त ने अश्लील गाने पर माफी मांगी:महिला आयोग से बोले- लिरिक्स का पता नहीं था; 50 आदिवासी बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे

कन्नड़ फिल्म के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' में अश्लीलता को लेकर संजय दत्त ने माफी मांगी है। 27 अप्रैल को एक्टर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुए। संजय ने गाने के बोल और प्रेजेंटेशन के लिए बिना शर्त माफी मांगी। दरअसल आयोग ने गाने में अश्लीलता और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर नोरा फतेही और संजय दत्त समेत फिल्म की टीम को समन भेजा था। लिरिक्स की जानकारी नहीं थी: संजय दत्त सोमवार दोपहर संजय दत्त अपने वकील के साथ दिल्ली स्थित महिला आयोग के ऑफिस पहुंचे। पेशी के बाद उनके वकील ने बताया, "संजय दत्त महिलाओं और महिला आयोग का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने आयोग को बताया कि जब यह गाना रिकॉर्ड हुआ था, तब वह किसी और भाषा में था, इसलिए उन्हें इसके हिंदी लिरिक्स की गहराई का पता नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी ओर से माफी मांगी है।" 50 बच्चों की शिक्षा का लिया जिम्मा संजय दत्त ने न केवल माफी मांगी, बल्कि स्वेच्छा से सामाजिक कदम उठाने का भी प्रस्ताव रखा। एक्टर ने घोषणा की है कि वे आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे। उनके वकील ने स्पष्ट किया कि संजय दत्त ने यह फैसला समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लिया है। आयोग ने एक्टर के इस कदम को रिकॉर्ड पर लिया है। NCW ने लिया था स्वतः संज्ञान पिछले महीने महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस गाने पर स्वतः संज्ञान लिया था। आयोग का कहना था कि गाने के बोल और कोरियोग्राफी पहली नजर में यौन संकेत देने वाले और आपत्तिजनक हैं। आयोग ने इसे भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन माना था। विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूब से इस गाने के लिरिकल वीडियो को हटा दिया गया है। क्या है पूरा मामला? विवाद फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' से शुरू हुआ, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त हैं। गाने की शुरुआती लाइनों में 'डबल मीनिंग' शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि बाद में गाने में यह दिखाया गया कि वे शब्द शराब की बोतल के लिए थे, लेकिन तब तक इसका कड़ा विरोध शुरू हो गया। नोरा फतेही ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर साफ किया था कि वे ऐसे कंटेंट का समर्थन नहीं करती हैं।

Continue reading on the app

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, इतने मैचों से बाहर हो गए लुंगी एनगिडी, वापसी पर आया अपडेट

lungi ngidi inury update in hindi: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेसर लुंगी एनगिडी की मैदान पर वापसी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ गंभीर रूप से चोटिल हुए एनगिडी दिल्ली के अगले दो आईपीएल मैच नहीं खेल पाएंगे. यानी वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs SA-W: भारत को दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम टी20 मैच में 23 रन से हराया, सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा

IND-W vs SA-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पांचवें और अंतिम टी20 मैच में 23 रन से हार का सामना करना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 132 रन पर रोक कर सीरीज 4-1 से अपने नाम की. Mon, 27 Apr 2026 22:57:30 +0530

  Videos
See all

New Ashok Nagar मर्डर मिस्ट्री? बंद कमरे में युवती का शव, CCTV खंगाल रही पुलिस | Delhi Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T18:15:06+00:00

Maharashtra Heatwave: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी, पारा 47 के पार! #mumbai #heatwave #summer #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T18:08:29+00:00

UP News: भीषण गर्मी पड़ते ही बिजली के खंभे पर 'आतिशबाजी'! वीडियो वायरल | Aligarh | Fire Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T18:15:04+00:00

Irani Foreign Minister Abbas Araghchi के Russia Visit के बीच Trump की बड़ी धमकी!| World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T18:06:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers