Responsive Scrollable Menu

Paneer Kofta: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर कोफ्ता, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करे

Paneer Kofta: भारतीय खाने में पनीर से बनी डिशेज का अलग ही क्रेज होता है, और जब बात पनीर कोफ्ता की हो तो इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। मलाईदार ग्रेवी में डूबे सॉफ्ट कोफ्ते हर खास मौके को और भी खास बना देते हैं। अक्सर लोग इसे होटल या रेस्टोरेंट में ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन अब आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं।

खास बात यह है कि पनीर कोफ्ता बनाने में ज्यादा मुश्किल नहीं होती, बस सही सामग्री और थोड़ा सा तरीका समझना जरूरी है। अगर आप एक बार इसे सही तरीके से बना लेते हैं, तो यकीन मानिए मेहमान भी तारीफ करते नहीं थकेंगे। आइए जानते हैं इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी।

पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री

कोफ्ता के लिए

  • 200 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 उबले आलू (मैश किए हुए)
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • नमक (स्वादानुसार)
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • तेल (तलने के लिए)

ग्रेवी के लिए

  • 2 प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 2 टमाटर (प्यूरी)
  • 1/2 कप क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक (स्वादानुसार)
  • 2 बड़े चम्मच तेल या बटर

पनीर कोफ्ता बनाने का तरीका

स्वाद से भरपूर पनीर कोफ्ता को आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, उबले आलू, कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स (कोफ्ते) बना लें। कढ़ाही में तेल गर्म करें और इन कोफ्तों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। इन्हें निकालकर अलग रख दें।

एक पैन में तेल या बटर गर्म करें और उसमें बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक पकाएं। इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर, नमक) मिलाकर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए।

जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए, तो उसमें क्रीम डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें तैयार कोफ्ते डालें और हल्का सा मिक्स करें। ऊपर से गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें। गरमा-गरम पनीर कोफ्ता तैयार है।

इसे नान, रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें। ऊपर से क्रीम या हरा धनिया डालकर सजाएं, जिससे इसका स्वाद और लुक दोनों बढ़ जाएंगे। मेहमानों को पनीर कोफ्ते का स्वाद बहुत पसंद आएगा। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Jeera Ajwain Water: जीरा-अजवाइन का पानी करेगा कमाल! 6 फायदे बदल देंगे आपकी सेहत

Stuffed Tandoori Aloo: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल भरवां तंदूरी आलू, जो खाएगा करेगा तारीफ

गर्मी में लू से बचाव के देसी उपाय: घर से निकलने से पहले पिएं ये 5 असरदार ड्रिंक, नहीं पड़ेंगे बीमार!

Continue reading on the app

Viral Video: 'मैं तो 100 रुपये लूंगा...' वैभव सूर्यवंशी ने बच्चों से कही ऐसी बात, सुनकर हो गए हैरान

Vaibhav Sooryavanshi viral video: आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनका मजेदार अंदाज। राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 15 साल के वैभव एयरपोर्ट पर छोटे फैंस के साथ मस्ती करते नजर आए।

राजस्थान रॉयल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले मुकाबले के लिए चंडीगढ़ रवाना हो रही थी। इसी दौरान एयरपोर्ट पर दो बच्चे वैभव के पास पहुंचे और उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश की। बच्चों की बात सुनकर वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा, 'भाई, मैं पैसे लेता हूं। सच बता रहा हूं, 100 रुपये लगेंगे।'

15 साल के वैभव ने हमउम्र बच्चों के लिए मजे
यह सुनकर दोनों बच्चे कुछ पल के लिए हैरान रह गए। तभी दूसरा बच्चा 200 रुपये लेकर आया और बोला कि दोनों के साथ फोटो खिंचवा लो। इसके बाद वैभव ने हंसते हुए बताया कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे। उन्होंने कैमरे की तरफ इशारा किया और कहा कि यह प्रैंक था। फिर उन्होंने दोनों बच्चों के साथ खुशी-खुशी तस्वीरें भी खिंचवाईं।

फोटो खिंचवाने के लिए मांगे 100 रुपये
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने वैभव के इस मासूम और मजेदार अंदाज की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि मैदान पर खतरनाक बल्लेबाज, लेकिन बाहर से बिल्कुल मासूम बच्चा।

बल्ले से भी मचा रहे हैं धमाल
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जयपुर में 36 गेंदों पर शतक ठोककर सबका ध्यान खींचा था। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक रहा। इससे पहले पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 35 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। उनकी इस पारी की ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी तारीफ की थी। कमिंस ने कहा था कि वैभव अब उनके पसंदीदा खिलाड़ी बन गए हैं और वह गेंद को बहुत जोर से मारते हैं।

वैभव ने इस सीजन 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं। उनका औसत 44.63 और स्ट्राइक रेट 234.87 का है। उन्होंने 31 चौके और 32 छक्के लगाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक भी हैं। ऑरेंज कैप की रेस में वैभव दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 380 रन बनाए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर आया 'जोश' के बाद कुदरत का तूफान...धूल के बवंडर के कारण दिल्ली-आरसीबी मैच में खलल, खिलाड़ी परेशान

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 39वें मैच के दौरान अचानक आए धूल भरे तूफान ने खेल को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया. तेज हवाओं और उड़ती धूल के कारण मैदान पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे खिलाड़ियों को आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा. खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंपायरों ने दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच चल रहे इस मुकाबले को कुछ समय के लिए रोक दिया. Mon, 27 Apr 2026 20:44:13 +0530

  Videos
See all

Ceasefire Talk Latest Update: ईरान-अमेरिका डील..पुतिन IN-मुनीर OUT ! | Iran Vs America | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T15:00:48+00:00

Russia-Iran Diplomacy, लावरोव ने किया अराकची का स्वागत | #viralvideo #warnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:57:02+00:00

Prateek Trivedi:"पूरा का पूरा सरकार भ्रष्ट है" | #bengalelection2026 #bjpvstmc #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:55:34+00:00

Top 10 News: आज की 10 बड़ी खबरें | 27 April 2026 | West Bengal Election | Iran | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T15:03:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers