‘वह उसके साथ रहने क्यों गई’, सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप के फैसले पर उठाए सवाल
कोर्ट की ये टिप्पणियां इस साल की शुरुआत में की गई टिप्पणियों से मिलती-जुलती हैं। फरवरी में एक अलग मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने विवाह से पहले संबंधों में सतर्कता बरतने की बात कही थी।
चारधाम यात्रा में LPG संकट की आशंका, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, 100 प्रतिशत सप्लाई की मांग
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत के साथ ही आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है। चारधाम यात्रा के शुरुआती दिनों में ही लाखों श्रद्धालु धामों में पहुंच चुके हैं। शासन और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खासी व्यवस्थाएं की गईं हैं। मुख्य मार्गों पर ढाबे, रेस्टोरेंट और खान-पान की दुकानें भी खुल गईं हैं जिससे श्रद्धालुओं को समय पर भोजन उपलब्ध होता रहे। इसके साथ ही कई जगहों पर भंडारे की व्यवस्था भी है। ऐसे में सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती सामने आ गई है और वह है कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की।
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत में एलपीजी की सप्लाई पर असर पड़ा है। जिसके बाद सरकार ने सभी राज्यों के लिए एलपीजी की सप्लाई को लेकर कई गाइडलाइन भी जारी की हैं। इस बीच, उत्तराखंड में जारी चारधाम की यात्रा पर भी एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई का असर देखने को मिल सकता है। जिसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और उत्तराखंड की भौगोलिक स्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति इसकी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।
एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई 100 प्रतिशत करने की मांग
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से अनुरोध किया कि चार धाम यात्रा को आसान, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पहले की तरह 100 प्रतिशत रखी जाए। उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में देश और विदेश से लाखों तीर्थयात्री आते हैं, जिससे कमर्शियल एलपीजी की मांग में काफ़ी बढ़ोतरी होती है। इस दौरान, राज्य को लगभग 967,949 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की जरूरत होती है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक जवाब दिया और जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया, साथ ही राज्य के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
बता दें कि छह महीने की शीतकालीन बंदी के बाद अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री अपनी बसों में सवार होकर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से जगह-जगह सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यात्रियों के विश्राम करने और खान पान की सुविधाओं को भी ध्यान में रखकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री @HardeepSPuri जी से भेंट की।
इस दौरान चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन तथा राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के आवंटन को पूर्ववत 100% किए जाने का अनुरोध किया।
माननीय… pic.twitter.com/WTXgco2Rq8
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 27, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News















.jpg)





