Responsive Scrollable Menu

चारधाम यात्रा में LPG संकट की आशंका, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, 100 प्रतिशत सप्लाई की मांग

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत के साथ ही आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है। चारधाम यात्रा के शुरुआती दिनों में ही लाखों श्रद्धालु धामों में पहुंच चुके हैं। शासन और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खासी व्यवस्थाएं की गईं हैं। मुख्य मार्गों पर ढाबे, रेस्टोरेंट और खान-पान की दुकानें भी खुल गईं हैं जिससे श्रद्धालुओं को समय पर भोजन उपलब्ध होता रहे। इसके साथ ही कई जगहों पर भंडारे की व्यवस्था भी है। ऐसे में सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती सामने आ गई है और वह है कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत में एलपीजी की सप्लाई पर असर पड़ा है। जिसके बाद सरकार ने सभी राज्यों के लिए एलपीजी की सप्लाई को लेकर कई गाइडलाइन भी जारी की हैं। इस बीच, उत्तराखंड में जारी चारधाम की यात्रा पर भी एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई का असर देखने को मिल सकता है। जिसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और उत्तराखंड की भौगोलिक स्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति इसकी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।

एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई 100 प्रतिशत करने की मांग

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से अनुरोध किया कि चार धाम यात्रा को आसान, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पहले की तरह 100 प्रतिशत रखी जाए। उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में देश और विदेश से लाखों तीर्थयात्री आते हैं, जिससे कमर्शियल एलपीजी की मांग में काफ़ी बढ़ोतरी होती है। इस दौरान, राज्य को लगभग 967,949 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की जरूरत होती है।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक जवाब दिया और जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया, साथ ही राज्य के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

बता दें कि छह महीने की शीतकालीन बंदी के बाद अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री अपनी बसों में सवार होकर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से जगह-जगह सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यात्रियों के विश्राम करने और खान पान की सुविधाओं को भी ध्यान में रखकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Continue reading on the app

क्रिकेट से लेकर एथलेटिक्स तक... सबास्टियन सावे के बहाने खेल जगत के लंबे समय तक बरकरार रहने वाले रिकॉर्ड

कीनिया के सबास्टियन सावे ने लंदन मैराथन 1:59:30 में पूरी कर पहली बार दो घंटे के भीतर मैराथन पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसी बहाने चलिए आपको कई पुराने एथलेटिक्स और बैडमिंटन रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें टूटने में लंबा वक्त लगा.

Continue reading on the app

  Sports

भैया, भैया बोलकर 35 रन मार देता है वो...वैभव सूर्यवंशी से पिटने के बाद छलका अर्शदीप सिंह का दर्द

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में बड़े बड़े गेंदबाजों को कूटा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में छक्के और चौके जमाए. मैच के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा, ये लड़का भैय्या भैय्या बोलकर 35 रन मार देता है. Wed, 29 Apr 2026 13:46:21 +0530

  Videos
See all

PM Modi On Bengal Election: बंगाल में जो आजतक नहीं हुआ, वो आज हो रहा है' #shortvideo #bjpvstmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T08:45:00+00:00

US Iran War: Iran ने रास्ता खोलने का प्रस्ताव दिया लेकिन Nuclear मुद्दे पर टकराव जारी | US Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T08:42:27+00:00

PM Modi On Bengal Election: UP से बंगाल की जनता को पीएम मोदी का सीधा संदेश #shortvideo #bjpvstmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T08:43:18+00:00

West Bengal Phase 2 Election 2026 Voting News: गड़बड़ी के आरोप पर चुनाव आयोग का बड़ा बयान | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T08:43:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers