Responsive Scrollable Menu

कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20% जुर्माना:लखनऊ के खिलाफ मैच में आपा खोया, बाउंड्री पर बल्ला मारा और हेलमेट फेंका

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी पर IPL कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है। रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के दौरान रघुवंशी मैदान पर अपना आपा खो बैठे थे। अंपायर के आउट देने के बाद उन्होंने जिस तरह नाराजगी जताई, उसे IPL प्रबंधन ने अनुशासनहीनता माना है। जुर्माने के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने पर भड़के, बाउंड्री कुशन पर बल्ला मारा यह घटना KKR की पारी के 5वें ओवर की है। 4.6 ओवर में अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट दिए गए। प्रिंस यादव की गेंद पर उन्होंने मिड-ऑन की ओर शॉट खेला और रन के लिए दौड़े, लेकिन बीच में ही लौटना पड़ा। क्रीज में पहुंचने की कोशिश में वे डाइव लगाते हुए लाइन से बाहर चले गए और इस दौरान गेंद की दिशा में उनका मूवमेंट हुआ। थ्रो मोहम्मद शमी ने किया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखकर फैसला दिया कि रघुवंशी ने गेंद की लाइन में आकर फील्डिंग में बाधा डाली, इसलिए उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिया गया। फैसले से नाराज रघुवंशी पवेलियन लौटते समय गुस्से में बाउंड्री कुशन पर बल्ला दे मारा। डगआउट में पहुंचकर उन्होंने हेलमेट भी आक्रामक तरीके से फेंका। IPL ने बयान में कहा कि रघुवंशी लेवल-1 उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। आर्टिकल 2.2 के तहत कार्रवाई, खिलाड़ी ने गलती मानी IPL के बयान के मुताबिक रघुवंशी ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है। यह नियम मैच के दौरान उपकरण, कपड़ों या ग्राउंड फिटिंग्स के साथ दुर्व्यवहार से जुड़ा है। रघुवंशी ने गलती स्वीकार कर मैच रेफरी की सजा मंजूर कर ली है। लेवल-1 मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है। सुपर ओवर तक मुकाबला, रिंकू सिंह ने जिताया मैच विवाद के बावजूद मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने 20 ओवर में 155 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में गया। KKR के लिए रिंकू सिंह ने नाबाद 83 रन बनाकर टीम को संभाला। लखनऊ ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच सुपर ओवर तक पहुंचाया, लेकिन अंत में कोलकाता ने जीत दर्ज की। रिंकू सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड क्या होता है? जब बल्लेबाज जानबूझकर या मूवमेंट से फील्डिंग टीम के थ्रो में बाधा डालता है। जैसे गेंद की लाइन में आना, थ्रो रोकना या दिशा बदलना, तो उसे ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिया जा सकता है। अंपायर को लगे कि बल्लेबाज ने जानबूझकर ऐसा किया, तो बिना गेंद विकेट पर लगे भी उसे आउट दिया जा सकता है। डिमेरिट पॉइंट एक अनुशासन रिकॉर्ड है। अगर किसी खिलाड़ी के खाते में तय समय में 4 या ज्यादा डिमेरिट पॉइंट हो जाते हैं, तो उस पर एक या अधिक मैचों का प्रतिबंध लगाया जाता है। बर्गर पर भी फाइन लगाया जा चुका है RR के नांद्रे बर्गर को भी IPL कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए फाइन लगाया गया था। 22 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में उन्हें दोषी पाया गया था। मैच रेफरी ने 10% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया था। हालांकि BCCI ने यह नहीं बताया कि किस खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार हुआ। माना जा रहा है कि मिचेल मार्श को आउट करने के बाद उन्होंने कुछ कहा या इशारा किया, जिसे फील्ड अंपायरों ने गलत माना। पूरी खबर --------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अंगकृष रघुवंशी का विवादित रन-आउट:शमी के सिक्स से मैच टाई हुआ; रिंकू के लगातार 4 सिक्स, लखनऊ घर पर आठवां मैच हारी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर रनआउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। पूरी खबर कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर:नरेन ने लखनऊ को एक रन ही बनाने दिया; रिंकू ने 83 रन बनाने के साथ 5 कैच लपके कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। पूरी खबर

Continue reading on the app

Animal के बाद Bobby Deol का फिर बड़ा धमाका, Anurag Kashyap की फिल्म बंदर की रिलीज़ डेट हुई फाइनल

बॉबी देओल अभिनीत फिल्म बंदर के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि यह फिल्म पांच जून को विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और इसकी पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। बंदर का विश्व प्रीमियर सितंबर 2025 में 50 वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में हुआ था। फिल्म को वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित बताया जाता है।

फिल्म निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित और ज़ी स्टूडियो द्वारा समर्थित है और इसमें सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जीतेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन, सबा आज़ाद और नागेश भोसले भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बंदर के अलावा, देओल एक्शन-थ्रिलर फिल्म अल्फा में शरवरी और आलिया भट्ट के साथ भी नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है। वह तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म जना नायकन में भी दिखेंगे, जिसका निर्देशन एच. विनोद ने किया है।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, इतने मैचों से बाहर हो गए लुंगी एनगिडी, वापसी पर आया अपडेट

lungi ngidi inury update in hindi: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेसर लुंगी एनगिडी की मैदान पर वापसी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ गंभीर रूप से चोटिल हुए एनगिडी दिल्ली के अगले दो आईपीएल मैच नहीं खेल पाएंगे. यानी वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. Mon, 27 Apr 2026 19:13:54 +0530

  Videos
See all

Viral Video: संपत्ति विवाद बना मौत का कारण, भतीजे की दरिंदगी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:15:33+00:00

Bengal Election: TMC नेता के ठिकाने से बमों का जखीरा मिला | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:13:17+00:00

Amit Shah vs Mamata Banerjee: “देशभर के घुसपैठियों को करंट...” ये क्या बोले अमित शाह #shorts #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:11:50+00:00

Rashtragarv: ऑपरेशन कश्मीर में..नाम नेपाल वाला..राष्ट्रगर्व की अद्भुत कहानी | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers