Responsive Scrollable Menu

पहाड़ों में ट्रेकिंग कर रही थी ये एक्ट्रेस, अचानक पता चला है प्रेग्नेंट, परिणीति चोपड़ा के टॉक शो में किया रिवील

Parineeti Chopra Mom Talk Show: परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने टॉक शो की वजह से चर्चा में बनी हुई है. एक्ट्रेस का शो 'मॉम टॉक्स' (Mom Talks) ओटीटी ZEE5 पर स्ट्रीम किया जा रहा है. अब हाल ही में शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस पहुंची. इस दौरान उस एक्ट्रेस ने रिवील किया कि उन्हें उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में तब पता चला था, जब वो पहाड़ों में ट्रेक कर रही थी. चलिए जानते हैं, कौन है ये एक्ट्रेस-

कौन है ये एक्ट्रेस?

हम बात करे रहे हैं, फेमस शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) की. दिशा ने  2021 में राहुल वैद्य से शादी की थी और 2023 में अपनी बेटी का वेलकम किया था. अब हाल ही में दिशा परिणीति चोपड़ा के  'मॉम टॉक्स' शो में पहुंची. इस दौरान उन्होंने मदरहुड पर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि जब वो शिमला में ट्रेकिंग कर रही थी, तब उन्हें पता चला था कि वो प्रेग्नेंट हैं. दिशा की बात सुनकर परिणीति भी हैरान रह जाती हैं. 

ब्रेस्टफीडिंग को लेकर क्या बोलीं दिशा?

बता दें कि परिणीति चोपड़ा का शो 'मॉम टॉक्स', मदरहुड पर बेस्ड है, जहां महिलाएं अपने मां बनने की जर्नी और एक्सीरियंस के बारे में बात करती हैं. इस दौरान जब परिणीति ने दिशा से ब्रेस्टफीडिंग को लेकर की और कहा कि लोग कहते है कि राजमा नहीं खाना, छोले नहीं खाने और भी चीजें नहीं खानी ताकि बच्चा बीमार हो जाएगा. तो इस पर दिशा ने कहा- 'वाकई  ये बहुत ही मुश्किल था, और इस दौरान जब कोई आप से कह देता है कि ये ठीक से नहीं हो रहा, तो बहुत ही ज्यादा गुस्सा आता था. 

ये भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन के बाद भी महादेव के परम भक्त है रेमा डिसूजा, जानें क्यों हिंदू से बने थे ईसाई?

इमोशनल डिस्ट्रेस को लेकर की बात

इस दौरान दिशा और परिणीति ने मदरहुड के समय हो रहे इमोशनल डिस्ट्रेस का भी जिक्र किया. दोनों ने इस बात पर सहमति जताई की बच्चा पैदा होने के बाद जब लोग अपनी-अपनी राय सामने रखते थे तो उनके लिए कितना मुश्किल समय होता था. परिणीति ने कहा कि बहुत सी चीजें करने से मना किया जाता है. तो दिशा कहा कि- 'बई प्रेग्नेंट हैं, बीमार नहीं.' दोनों ने टॉक शो के दौरान गेम्स भी खेले और खूब फन किया.

दिशा और परिणीति का वर्कफ्रंट

दिशा परमार ने 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा',  'वो अपना सा' जैसे शो किया. उन्होंने साल 2021 में  'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में देखा गया था. इसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थी और मां बनने के बाद से वो  मदरहुड जर्नी पर ध्यान दे रही हैं. हालांकि अब दिशा जल्द ही वापसी कर सकती हैं. वहीं, परिणीति  की बात करें तो उन्हें ल्म 'अमर सिंह चमकीला'में देखा गया था. इसके बाद वो स्क्रीन पर नजर नहीं आई. अब एक्ट्रेस तलाश: ए मदर्स सर्च में नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- 'पब्लिक कितनी गाली देगी अब...', बेटे की फिल्म का गाना देख फूट-फूटकर रोए आमिर खान, वायरल हुआ Video

Continue reading on the app

BHU के ट्रामा सेंटर में मरीजों की जान से खिलवाड़, स्पाइन ट्यूमर की जगह कर दी जांघ की सर्जरी, महिला की मौत से मचा हड़कंप

वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां इलाज के दौरान हुई लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली. इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में ‘राधिका’ नाम की दो महिलाओं का ऑपरेशन तय था. दोनों अलग-अलग बीमारियों के लिए भर्ती थीं. एक महिला न्यूरो विभाग में थी. उसे स्पाइन कॉर्ड से जुड़ी गंभीर बीमारी थी. उसके ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी. दूसरी महिला आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती थी. उसे जांघ से संबंधित समस्या थी और उसी का ऑपरेशन होना था.

ऑपरेशन के समय हुई बड़ी गड़बड़ी 

ऑपरेशन के समय बड़ी गड़बड़ी हो गई. अस्पताल स्टाफ मरीज की सही पहचान नहीं कर पाया. इसी वजह से गलत महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया. डॉक्टरों ने बिना सही जांच के उस पर सर्जरी शुरू कर दी. जो ऑपरेशन होना था, वह किसी और मरीज के लिए था. गलत सर्जरी का असर महिला की सेहत पर पड़ा. उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी.

महिला की मौत से मचा हड़कंप

डॉक्टरों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सकी. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. इस खबर के सामने आते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि यह सीधी लापरवाही है. अगर समय पर सही पहचान की जाती, तो यह हादसा टल सकता था. परिजनों का गुस्सा भी मौके पर साफ नजर आया.

जांच के लिए  बैठाई गयी फैक्ट फाईंडिंग कमिटी 

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया. अधिकारियों ने बीएचयू प्रबंधन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है. साथ ही सच्चाई का पता लगाने के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है. यह कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी और जिम्मेदार लोगों की पहचान करेगी. शुरुआती जांच में अस्पताल की लापरवाही सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मरीज की पहचान की प्रक्रिया को ठीक से नहीं अपनाया गया. ऑपरेशन से पहले जरूरी जांच और पुष्टि नहीं की गई. यह वही प्रक्रिया होती है, जो किसी भी सर्जरी से पहले अनिवार्य होती है.

मरीजों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

स्वास्थ्य क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि ऑपरेशन से पहले मरीज की पहचान कई बार चेक की जाती है. इसमें नाम, उम्र और बीमारी की पुष्टि शामिल होती है. इसके बावजूद इस तरह की गलती होना बेहद गंभीर है. इस घटना ने मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. सरकारी अस्पतालों में भरोसा पहले ही चुनौती में है. ऐसे मामले लोगों के विश्वास को और कमजोर करते हैं. अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त नियम लागू किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: 17 फार्मा कंपनियों को पत्र लिखकर लेटर ऑफ कंफर्ट सौंपा, UP में बदलाव, CM योगी ने किया बड़ा दावा

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब किंग्स के विस्फोटक ऑलराउंडर की मां का निधन, IPL 2026 के बीच मिली बुरी खबर

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे अजमतुल्लाह ओमरजई की मां का निधन हो गया है. पंजाब किंग्स ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. Mon, 27 Apr 2026 23:45:04 +0530

  Videos
See all

Shooting suspect charged after attempted Trump assassination | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T22:30:17+00:00

dharmendra pradhan का ये बयान क्यों हो रहा #viral? #samachar #tazakhabar #latest #updates #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T22:45:02+00:00

Shooting suspect charged with attempting to assassinate president and weapon offences. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T22:30:46+00:00

News Ki Pathshala | Baba Bageshwar की Shivaji Maharaj पर टिप्पणी से सियासी तूफान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T22:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers