Responsive Scrollable Menu

धुरंधर 2 ने हिलाया बाहुबली 2 का सिंहासन, देखें वर्ल्डवाइड टॉप 2 बनने में अब कितनी कसर बाकी?

धुरंधर 2 की वर्ल्ड वाइड कमाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। फिल्म टॉप 3 में है। उम्मीद की जा रही है कि यह नंबर 2 पर 9 साल से टिकी बाहुबली 2 को जल्द ही सिंहासन से उतार देगी।

Continue reading on the app

बॉलीवुड मूवीज से प्रेरित थीं ये टॉप 7 भोजपुरी फिल्में, कहानी से लेकर टाइटल तक रखा था सेम

जिस तरह कई बार बॉलीवुड में हॉलीवुड से प्रेरित होकर फिल्में बनाई जाती हैं, उसी तरह भोजपुरी सिनेमा में भी ऐसी कई फिल्में हैं जो कि बॉलीवुड से इंस्पायर्ड हैं। तो चलिए आज जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में, जो हिंदी सिनेमा से प्रेरणा लेकर बनाई गई थीं।

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav sooryavanshi: 'वैभव सूर्यवंशी के बैट में लगी AI चिप...' जांच के लिए लैब में भेजो, कितने की ये डिमांड?

Vaibhav sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में। इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि पाकिस्तान के क्रिकेट विश्लेषक नौमान नियाज का विवादित बयान है। नियाज ने वैभव की बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बैट की जांच होनी चाहिए और उसमें एआई चिप हो सकती।

नौमान नियाज ने एक शो स्मैशहिट में कहा, 'इस लड़के के बैट को चेक कराओ। जैसे वाडा डोप टेस्ट कराता है, वैसे इसे लैब भेजो। शायद इसके बैट में एआई चिप लगी हो। यह अविश्वसनीय खिलाड़ी है।' हालांकि उन्होंने वैभव की तारीफ भी की और कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की ताकत और तकनीक के साथ बल्लेबाजी करना हैरान करने वाला। नियाज ने कहा कि वैभव सिर्फ पावर हिटर नहीं, बल्कि शानदार तकनीक वाले खिलाड़ी हैं, जो पूरे मैदान में 360 डिग्री शॉट खेल सकते।

वैभव सूर्यवंशी ने अबतक आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी की
15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस समय आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक था। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन बनाकर सबसे तेज आईपीएल शतक के करीब पहुंचे थे। कुछ मुकाबलों में 0 और 8 जैसे छोटे स्कोर आने के बावजूद वैभव ने दमदार वापसी की। उन्होंने बीच में 46 रन की पारी भी खेली थी। अब वह लगातार रन बनाकर बड़े खिलाड़ियों को चुनौती दे रहे हैं।

वैभव ऑरेंज कैप की रेस में भी आगे
ऑरेंज कैप की रेस में भी वैभव सूर्यवंशी का नाम ऊपर चल रहा। 8 मैचों में 357 रन बनाकर वह दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ एक बल्लेबाज है। उनके पीछे केएल राहुल, हेनरिक क्लासेन, शुभमन गिल और विराट कोहली जैसे दिग्गज हैं।

पिछले एक साल में वैभव ने शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाए, इसी साल जनवरी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। अब क्रिकेट फैंस मान रहे हैं कि वैभव का सीनियर भारतीय टीम में चयन ज्यादा दूर नहीं है। जिस तेजी से वह आगे बढ़ रहे, आने वाले महीनों में उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में देखा जा सकता।

Mon, 27 Apr 2026 13:56:57 +0530

  Videos
See all

Shorts : ट्रंप पर हमला करने वाला IDF KI जर्सी पहने दिखा | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:15:01+00:00

West Bengal Elections ; "कांग्रेस इस बार बड़ी सेंधमारी करेगी"- बंगाल चुनाव पर Ashok Gehlot का दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:03:47+00:00

West Bengal News : भगवा लहर या'दीदी' का दबदबा ? | BJP Vs TMC | PM | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:14:16+00:00

Raghav Chadha Join BJP LIVE: 63 विधायकों ने छोड़ी 'आप'...? | Kejriwal | AAP | CM Mann | BJP | Punjab #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:06:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers