Responsive Scrollable Menu

Heat Wave Safety Tips: चिलचिलाती धूप में घर से निकल रहे हैं बाहर, इन 6 बातों का रखें खास ध्यान, कभी नहीं लगेगी लू!

Heat Wave Safety Tips: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और लू शरीर पर बुरा असर डालती है. इस समय हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है. शरीर में पानी की कमी होने लगती है. इससे सिरदर्द, चक्कर, उल्टी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कई बार स्थिति गंभीर भी हो जाती है. इसलिए बाहर निकलने से पहले कुछ जरूरी तैयारियां करना बहुत जरूरी है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में. 

घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हल्का खाना खाएं

गर्मी में खाली पेट बाहर निकलना नुकसानदायक हो सकता है. इससे चक्कर आ सकते हैं. शरीर में कमजोरी महसूस होती है. इसलिए बाहर जाने से पहले हल्का और सुपाच्य भोजन जरूर करें. आप दही, खिचड़ी, उपमा, खीरा या ककड़ी खा सकते हैं. नारियल पानी भी अच्छा विकल्प है. तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें.

सूती कपड़ा जरूर रखें

धूप में पसीना ज्यादा आता है. ऐसे में सूती कपड़ा बहुत काम आता है. इससे आप पसीना पोंछ सकते हैं. इससे राहत मिलती है और त्वचा भी सुरक्षित रहती है. जरूरत पड़ने पर इसे चेहरे को ढकने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

सनग्लास पहनें

चिलचिलाती धूप आखों को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे जलन और ड्राईनेस हो सकती है. इसलिए बाहत निकलते समय सनग्लास पहनना बेहद जरूरी है. अगर आप बाइक चला रहे हैं या पैदल जा रहे हैं, तो सनग्लास जरूर लगाएं.

पानी की बोतल साथ रखना न भूलें

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इसलिए घर से निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें. आप चाहें तो पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पी सकते हैं. यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. कोशिश करें कि स्टील या कांच की बोतल का इस्तेमाल करें.

सिर को ढककर रखें

सीधी धूप सिर पर लगने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बाहर जाते समय सिर को जरूर ढकें. इसके अलावा आप कैप, हैट या छाता इस्तेमाल कर सकते हैं. छाता सबसे बेहतर विकल्प है. यह शरीर के बड़े हिस्से को धूप से बचाता है.

सनस्क्रीन लगाना न भूलें

गर्मी में त्वचा को बचाना भी जरूरी है. धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं. कम से कम SPF 50 वाली सनस्क्रीन का उपयोग करें. इसे चेहरे, हाथ और पैरों पर लगाएं. इससे त्वचा को नुकसान नहीं होगा.

गर्मी के मौसम में छोटी-छोटी सावधानियां आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं. बाहर जाने से पहले सही तैयारी करें. खुद को हाइड्रेट रखें और धूप से बचाव करें. इससे आप स्वस्थ और सुरक्षित रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Heat Wave Alert: दिल्ली-नोएडा से लेकर झांसी में लू से परेशान लोग, हीट स्ट्रोक से बचने के 10 तरीके

Continue reading on the app

केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत AAP के सभी बागी सांसदों को राज्यसभा से मिली मान्यता

राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के सभी 7 बागी सांसदों को राज्यसभा ने मान्यता दे दी है. इसे आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. राज्यसभा ने आप के सभी बागी सांसदों को बीजेपी का सांसद मान लिया है. जिसे लेकर राज्यसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

भैया नहीं ब्रदर.., रिंकू सिंह ने मां और बहन को सुनील नारायण से मिलवाया, देखें वीडियो

लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराने के बाद केकेआर टीम बेहद खुश है। इस जीत के बाद रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां वह अपनी मां और बहन को अपने साथी खिलाड़ी सुनील नारायण से परिचय करवाते हुए दिख रहे हैं। जब जीत के बाद केकेआर के सभी खिलाड़ी होटल के कमरे में आराम कर रहे थे। उसी दौरान रिंकू के घर से उनकी मां और बहन का वीडियो कॉल आ गया। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार को नारायण से भी रूबरू करवाया। Mon, 27 Apr 2026 13:41:40 +0530

  Videos
See all

Sanjay Singh का BJP पर हमला, "अशोक मित्तल भ्रष्ट थे तो BJP में कैसे?" #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:38:12+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump पर हमला करने वाला कौन? #trump #attack #whitehouse #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:45:01+00:00

West Bengal Election 2026: बंगाल में PM Modi की आखिरी चुनावी रैली | BJP | Mamata Banerjee | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:39:11+00:00

PM Modi : West Bengal में पीएम मोदी की रैली | Election Phase 2 I BJP | TMC | India | Kolkata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:41:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers