Paytm के लिए नए रास्ते, पेमेंट्स बैंक पर RBI की कार्रवाई से कारोबार अप्रभावित, बर्नस्टीन ने दिया 1,500 का लक्ष्य
पेटीएम (One97 Communications) के भविष्य को लेकर निवेशकों की चिंताओं के बीच वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन (Bernstein) ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। बर्नस्टीन के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) से जुड़े हालिया नियामकीय घटनाक्रम से पेटीएम के मुख्य कारोबार पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। इसके उलट, यह स्थिति कंपनी के लिए नए लाइसेंस और रणनीतिक अवसरों के द्वार खोल सकती है। कंपनी ने 1,500 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बरकरार रखी है जिससे करीब 31 प्रतिशत की संभावित बढ़त का संकेत मिलता है। बर्नस्टीन ने बयान में कहा कि नियामक द्वारा पेमेंट्स बैंक लाइसेंस रद्द करने का निर्णय एक क्रमिक घटनाक्रम है।
इसे भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका को भेजा नया 'शांति प्रस्ताव', होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की पेशकश
पेटीएम ने पहले ही पेमेंट्स बैंक और मूल कंपनी के बीच स्पष्ट अलगाव स्थापित कर लिया था, खासतौर पर 2024 की शुरुआत में हुई नियामकीय कार्रवाई के बाद। बर्नस्टीन ने निवेशकों को भेजी टिप्पणी में कहा, ‘‘ कंपनी (पेटीएम) के आंकड़ों पर किसी भी तरह का असर पड़ने के आसार नहीं है क्योंकि पीपीबीएल का संचालन एक वर्ष से अधिक समय से निलंबित है।’’
इसे भी पढ़ें: Noapada Assembly Seat: Noapada में चतुष्कोणीय संग्राम, BJP-TMC के बीच Left-Congress ने बिगाड़ा खेल
ब्रोकरेज कंपनी बताया कि पेटीएम ने पहले ही पेमेंट बैंक में अपने निवेश को बट्टे खाते में डाल दिया था, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि इस कार्रवाई से ‘‘कोई एकमुश्त’’ वित्तीय प्रभाव पड़ने के आसार नहीं हैं। बर्नस्टीन निकट अवधि के घटनाक्रम से आगे बढ़ते हुए पेटीएम के लिए उभरते रणनीतिक अवसर देखता है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह घटनाक्रम कंपनी के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) या पीपीआई (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट) जैसे वैकल्पिक नियामकीय ढांचे अपनाने का रास्ता साफ कर सकता है जिससे वॉलेट एवं क्रेडिट समाधान जैसे भुगतान उत्पादों में विस्तार के अवसर खुल सकते हैं।
बर्नस्टीन ने साथ कहा कि हिस्सेदारी होने के बावजूद पेटीएम की पीपीबीएल के प्रबंधन या निदेशक मंडल में कोई भूमिका नहीं है, जिससे दोनों इकाइयों के बीच परिचालन स्वतंत्रता तथा स्पष्ट होती है। रिपोर्ट में कहा गया कि पेटीएम का मुख्य भुगतान और वित्तीय सेवाओं का परिवेश मजबूत एवं अप्रभावित बना हुआ है। नियामकीय कार्रवाई केवल पेमेंट्स बैंक इकाई तक सीमित है। वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के स्वामित्व वाले, भारत के अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम ने शुक्रवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में स्पष्ट किया था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक की कार्रवाई का कंपनी पर कोई वित्तीय या व्यावसायिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
कंपनी ने दोहराया कि बैंकिंग इकाई के साथ उसका कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौता या जोखिम नहीं है। कंपनी ने साथ ही स्पष्ट किया कि उसकी कोई भी सेवा पीपीबीएल से जुड़ी नहीं है और उसकी अनुषंगी कंपनियों सहित सभी पेशकश सामान्य रूप से काम कर रही हैं। पेटीएम ने कहा, ‘‘ पेटीएम और उसकी सेवाएं, बिना किसी रुकावट के जारी हैं और आगे भी निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। इनमें पेटीएम ऐप, पेटीएम यूपीआई, पेटीएम गोल्ड और सहायक व अनुषंगी कंपनियों की अन्य सेवाएं जैसे पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स, पेटीएम कार्ड मशीन, पेटीएम पेमेंट गेटवे और पेटीएम मनी आदि शामिल हैं।
'मिनाब 168' विमान से पुतिन से मिलने रूस पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री, क्या अब रुकेगी मिडल ईस्ट जंग?
Iran FM Russia Visit: मिडल ईस्ट में शांति बहाली के लिए ईरान ने अब रूस से हाथ मिलाया है. आईआरएनए और एक्सियोस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश मंत्री अराघची ने पुतिन को जंग रोकने के लिए नया प्लान सौंपा है. वहीं, अमेरिका को पाकिस्तान के जरिए अपनी 'रेड लाइन' भी समझा दी है.
The post 'मिनाब 168' विमान से पुतिन से मिलने रूस पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री, क्या अब रुकेगी मिडल ईस्ट जंग? appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi




















