Responsive Scrollable Menu

रिंकू सिंह की बेस्ट इनिंग पर ऐसा क्या बोल गईं मंगेतर प्रिया सरोज, जमकर वायरल हो रहा रिएक्शन

Rinku Singh Best Inning: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में आया, जहां केकेआर ने शानदार खेल दिखाया और सीजन की दूसरी जीत अपने नाम की. इस मैच में रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर की बेस्ट इनिंग खेली और कोलकाता को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी इस पारी के बाद उनकी मंगेतर प्रिया सरोज का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक खास शख्स को इस पारी का क्रेडिट देती नजर आ रही हैं.

रिंकू सिंह ने खेली IPL करियर की बेस्ट इनिंग

रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. उन्होंने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की टीम एक के बाद एक विकेट गंवाती गई और रिंकू सिंह जब बल्लेबाजी के लिए आए, तब केकेआर का स्कोर 31-4 था.

फिर, रिंकू ने एक संभली हुई पारी खेली. उन्होंने 51 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 162.75 का रहा. रिंकू की ये आईपीएल की बेस्ट इनिंग रही, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने किसे दिया क्रेडिट?

रिंकू सिंह ने इस मैच जिताऊ पारी को किसी को डेडिकेट किया हो या न दिया हो, लेकिन स्टैंड्स में मौजूद उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने इसे अपने ससुर यानि रिंकू सिंह के पिता को डेडिकेट किया.

कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑफीशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर की गई है. इस वीडियो में प्रिया सरोज कहती हैं कि, 'हम बहुत खुश हैं और जो भी आज उन्होंने खेला है यह हमारे फादर इन लॉ के लिए है। आज हम बहुत मिस कर रहे हैं उनको और यह उनके लिए ही है.'

सुपर ओवर में जीती KKR

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार की रात को खेला गया. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले 20 ओवर में KKR ने 155 रन बनाए और फिर चेज करने उतरी LSG भी 155 रन ही बना सकी और मैच सुपर ओवर में जा पहुंचा. जहां, पहले बैटिंग करने आई लखनऊ की टीम महज 3 ओवर में ही अपने 2 विकेट गंवा बैठी और KKR को सिर्फ 2 रनों का लक्ष्य मिला. 

इस छोटे से लक्ष्य को रिंकू सिंह ने अपने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर हासिल किया और कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही अजिंक्य रहाणे एंड कंपनी को अंक तालिका में फायदा हुआ है और टीम 5 अंक के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गई है. आपको बता दें, KKR अपना अगला मैच 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलने वाली है, जिसमें 6 दिन का अंतराल है.

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह को बचपन से ही बहुत पसंद है ये खास चीज, मैच जिताने के बाद खुद कर दिया खुलासा

Continue reading on the app

Bhooth Bangla Box Office Collection: 'भूत बंगला' ने दूसरे संडे लगाई लंबी छलांग, 10वें दिन इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10: प्रियदर्शन (Priyadarshan) के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर 'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले हफ्ते के बाद फिल्म की कमाई गिर गई थी. लेकिन फिर वीकेंड पर इसने धमाल मचा दिया. 10वें दिन भूत बंगला की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. तो चलिए जानते हैं, इसकी अब तक की कमाई के बारे में-

भूत बंगला की 10वें दिन की कमाई

भूत बंगला ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़, ओपनिंग डे पर 12.25, दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़, 5वें दिन 7.65, छठे दिन  6.15 करोड़, 7वें दिन 5.15 और 8वें दिन करीब 6.4 करोड़ रुपये कमाए थे. फिर वीकेंड आते ही 9वें दिन भूत बंगला ने  10.75 करोड़ कमाए थे और अब 10वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है.सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे संडे यानि 10वें दिन (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10) भूत बंगला ने  करीब 12.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. जिसके बाद भारत में इसकी कुल कमाई 113.40 करोड़ पहुंच गई है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'भूत बंगला' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो इस फिल्म ने 10वें दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 3.00 करोड़ की कमाई की. जिसके साथ ही विदेशी बॉक्स ऑफिस पर इसनेअब तक  44.50 करोड़ रुपये कमा लिए है. वहीं, अब इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 179.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो फिल्म की वैश्विक सफलता को दर्शाता है.

 

ये भी पढ़ें- 'अब पछताने का क्या फायदा, छोड़ तो सकती नहीं ना...', गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा ने फिर कह डाली ऐसी बात

इन हॉरर फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

'भूत बंगला' ने अब करोड़ों की कमाई कर दो  हॉरर कॉमेडी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है. इसने 10वें दिन 113.40 करोड़ की कमाई कर  शरवरी वाद्य की फिल्म 'मुंज्या' और  'सर्वम माया'  के केलक्शन को मात दे दी है. बता दें, 'मुंज्या' ने 102.54 करोड़ और  'सर्वम माया' ने 74.53 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, अब भूत बंगला से आगे हॉरर कॉमेडी फिल्मों में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की  'स्त्री' है.  'स्त्री' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 129.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है तो ये जल्द ही 'स्त्री' को मात दे सकती है.

फिल्म भूत बंगला के बारे में अन्य बातें

बता दें, प्रियदर्शन ने ‘भूत बांग्ला’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया  है. फिल्म में अक्षय के असावा परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता और वामीका गब्बी जैसे कलाकार शामिल हैं. ये ‘भूल भुलैया’ के बाद अक्षय और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी में कमबैक फिल्म है. इस फिल्म में दिवंगत एक्टर असरानी भी नजर आए है. ये उनकी आखिरी फिल्म है. एक्टर का 20 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया था.  

ये भी पढ़ें- Michael box office Collection Day 3: माइकल जैक्सन की बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा,  हॉलीवुड और बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

 

Continue reading on the app

  Sports

19 बार एक ही गलती, अर्शदीप सिंह ने हद कर दी, IPL 2026 में सबसे खराब रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा और इसकी बड़ी वजह टीम की गेंदबाजी बनी. एक बार फिर पंजाब की तेज गेंदबाजी ने बेहद निराश किया, जिसमें सबसे खराब प्रदर्शन रहा अर्शदीप सिंह. Wed, 29 Apr 2026 16:40:55 +0530

  Videos
See all

Bengal Election | Mamata Banerjee ने किया Voting #viralvideo #viralnews #shorts #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:31:37+00:00

West Bengal Elections Voting 2026 | TMC Vs BJP | North 24 Pargana Ruckus | Polling Booth | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:34:02+00:00

Sourav Ganguly arrives to cast his vote | वोटिंग बूथ पर सौरभ गांगुली वोट डालने पहुंचे #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:34:11+00:00

Election 2026 : मीडिया इतिहास में पहली बार AI Exit Poll | Tamil Nadu | West Bengal | Assam | Kerala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:45:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers