MP News: मधुसूदन भदौरिया बने ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, रवि सोलंकी को उज्जैन की कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों, आयोग और प्राधिकरणों में लंबित राजनीतिक नियुक्तियों का क्रम जारी है। रविवार ( 26 अप्रैल 2026 ) को मोहन सरकार ने ग्वालियर, उज्जैन और अमरकंटक विकास प्राधिकरणों में नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति की लिस्ट जारी की हैं। लिस्ट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नेताओं के करीबी चेहरों को जगह दी गई है।
इन नियुक्तियों के जरिए सरकार उन नेताओं को संतुष्ट करने की कोशिश में है जो लंबे समय से सक्रिय थे। वहीं क्षेत्रीय, सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन साधने की भी कोशिश की गी है। इन नियुक्तियों को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों नजरिए से अहम माना जा रहा है। इससे पहले गुना-शिवपुरी के पूर्व सांसद केपी यादव को मप्र नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत को वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
प्रमुख विकास प्राधिकरणों में नई नियुक्तियाँ (अप्रैल 2026)
- उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA): रविंद्र सोलंकी को अध्यक्ष, मुकेश यादव व रवि वर्मा को उपाध्यक्ष। तीनों मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा (रामागुरु) , सुशीला जाटवा और दुर्गा विलोटिया को सदस्य।
- ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA): मधुसूदन भदोरिया को ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष । सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे उपाध्यक्ष । भदौरिया संघ से जुड़े हैं। गुप्ता को ज्योतिरादित्य सिंधिया व वेद प्रकाश को नरेंद्र सिंह तोमर का करीबी माना जाता है।
- ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA): अशोक शर्मा को अध्यक्ष, हरीश मेवाफरोश को उपाध्यक्ष । मेवाफरोश संगठन से जुड़े हैं।
- अमरकंटक विकास प्राधिकरण: राजेंद्र भारती को अध्यक्ष। संघ के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान व तोमर के करीबी माने जाते हैं।
- अपेक्स बैंक: सहकारिता विभाग के तहत अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह यादव की नियुक्ति की गई है।
इंदौर-भोपाल पर संशय
इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल हरिनारायण यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है, हालांकि कुछ विरोधों के चलते इसकी आधिकारिक घोषणा को लेकर संशय बना हुआ है। भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के लिए भी अभी सहमति नहीं बन पाई है। भोपाल में चेतन सिंह के नाम की चर्चा हैं, लेकिन अंतिम फैसला बाकी है।
Platinum Rate Today: आज 27 अप्रैल को प्लैटिनम हुआ सस्ता, जानिये रेट
Platinum Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 27 अप्रैल को प्लैटिनम सस्ता हुआ है। प्लैटिनम के दाम बीते शुक्रवार की तुलना में 1300 रुपये तक कम हुए हैं। देश के ज्यादातर सभी राज्यों में प्लैटिनम की कीमत एक जैसी रहती है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Moneycontrol





















