Responsive Scrollable Menu

बेटे की फिल्म का गाना देख रो पड़े आमिर खान:म्यूजिकल इवेंट में दो बार नेचर्स कॉल का इशारा किया, गर्लफ्रेंड गौरी भी बेटे के साथ पहुंचीं

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म एक दिन 1 मई को रिलीज हो रही है। रविवार को मुंबई में फिल्म का म्यूजिकल इवेंट रखा गया था, जिसमें आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी बेटे के साथ पहुंची थीं। फिल्म देख रो पड़े आमिर खान म्यूजिकल इवेंट में आमिर खान ने एक्ट्रेस साई पल्लवी और बेटे जुनैद खान के साथ बैठकर फिल्म देखी। इस बीच एक्टर काफी भावुक नजर आए। एक हिस्से में गाना देखकर आमिर रो पड़े और वहीं बैठे-बैठे अपनी टी-शर्ट से आंसू पोछते दिखे। कुछ देर बाद उन्होंने फिल्म का गाना भी गुनगुनाया। इसके अलावा भी इवेंट से आमिर खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो मंच पर माइक थामे खड़े हैं। इवेंट के होस्ट उन्हें कुछ कहते हैं, तभी आमिर, नेचर्स कॉल का इशारा करते हुए कहते हैं, ‘दो मिनट जाकर आऊं?’ ये देख वहां मौजूद हर कोई हंस पड़ा। यही नही, इवेंट के बीच का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें भी आमिर नेचर्स कॉल का इशारा कर झुककर इवेंट से निकलते नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने साई पल्लवी को कहा, देश की बेस्ट एक्ट्रेस इवेंट में फिल्म पर बात करते हुए आमिर खान ने फिल्म एक दिन की लीड एक्ट्रेस साई पल्लवी को देश की बेस्ट एक्ट्रेस कहा है। उन्होंने कहा, अगर मैं आज अपने दिल पर हाथ रखकर कहूं तो मेरे लिए साई कंट्री की बेस्ट एक्ट्रेस हैं। इवेंट में आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी बेटे के साथ पहुंची थीं। उन्होंने बेटे का हाथ थामे एंट्री ली और उसे संभालती नजर आईं। 1 मई को रिलीज होगी फिल्म फिल्म एक दिन से साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मंसूर खान और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को 1 मई को हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा।

Continue reading on the app

MP News: मधुसूदन भदौरिया बने ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, रवि सोलंकी को उज्जैन की कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों, आयोग और प्राधिकरणों में लंबित राजनीतिक नियुक्तियों का क्रम जारी है। रविवार ( 26 अप्रैल 2026 ) को मोहन सरकार ने ग्वालियर, उज्जैन और अमरकंटक विकास प्राधिकरणों में नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति की लिस्ट जारी की हैं। लिस्ट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नेताओं के करीबी चेहरों को जगह दी गई है।

इन नियुक्तियों के जरिए सरकार उन नेताओं को संतुष्ट करने की कोशिश में है जो लंबे समय से सक्रिय थे। वहीं क्षेत्रीय, सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन साधने की भी कोशिश की गी है।  इन नियुक्तियों को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों नजरिए से अहम माना जा रहा है। इससे पहले गुना-शिवपुरी के पूर्व सांसद केपी यादव को ​मप्र नागरिक आपूर्ति निगम  का अध्यक्ष और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत को वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

​प्रमुख विकास प्राधिकरणों में नई नियुक्तियाँ (अप्रैल 2026)

  • ​उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA): रविंद्र सोलंकी को अध्यक्ष, मुकेश यादव व रवि वर्मा को उपाध्यक्ष। तीनों मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा (रामागुरु) , सुशीला जाटवा और दुर्गा विलोटिया को सदस्य।
  • ​ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA): मधुसूदन भदोरिया को ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष । सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे उपाध्यक्ष । भदौरिया संघ से जुड़े हैं। गुप्ता को ज्योतिरादित्य सिंधिया व वेद प्रकाश को नरेंद्र सिंह तोमर का करीबी माना जाता है।
  • ​ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA): अशोक शर्मा को अध्यक्ष, हरीश मेवाफरोश को उपाध्यक्ष । मेवाफरोश संगठन से जुड़े हैं।
  • अमरकंटक विकास प्राधिकरण: राजेंद्र भारती को अध्यक्ष। संघ के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान व तोमर के करीबी माने जाते हैं।
  • अपेक्स बैंक: सहकारिता विभाग के तहत अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह यादव की नियुक्ति की गई है।

इंदौर-भोपाल पर संशय

​इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल हरिनारायण यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है, हालांकि कुछ विरोधों के चलते इसकी आधिकारिक घोषणा को लेकर संशय बना हुआ है। भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के लिए भी अभी सहमति नहीं बन पाई है। भोपाल में चेतन सिंह के नाम की चर्चा हैं, लेकिन अंतिम फैसला बाकी है।

Continue reading on the app

  Sports

चिन्नास्वामी स्टेडियम की सुरक्षा में सेंध: तोड़फोड़ के कारण 240 कैमरे हुए बंद, 2 लोगों को पुलिस ने दबोचा

M Chinnaswamy Stadium security breach: आईपीएल 2026 के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा में सेंध से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के मैच वाले दिन दो लोगों ने कथित तौर पर स्टेडियम के सुरक्षा उपकरणों को नुकसान पहुंचाया, जिससे 240 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए। इस घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 24 अप्रैल को हुई, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेला जा रहा था। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने जानबूझकर नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर सिस्टम और जरूरी फाइबर ऑप्टिक लिंक को नुकसान पहुंचाया। इसके चलते स्टेडियम के 240 से अधिक कैमरे अचानक ऑफलाइन हो गए और सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सेंध लग गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 37 साल के मंजूनाथ और 19 साल के अब्दुल कलाम के रूप में हुई है। मंजूनाथ कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर का रहने वाला है, जबकि अब्दुल कलाम उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है। दोनों एक सब-वेंडर कंपनी के कर्मचारी थे, जिसे स्टेडियम की डिजिटल और निगरानी सेवाओं का काम दिया गया था।

इस मामले की शिकायत गुरुग्राम स्थित एआई सर्विलांस कंपनी स्टैक्यू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी आदित्य भट्ट ने दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि दोनों आरोपी बिना अनुमति सीसीटीवी कंट्रोल रूम में घुसे और वहां मौजूद उपकरणों को नुकसान पहुंचाया।

जांच एजेंसियों को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें दोनों आरोपी कंट्रोल रूम और पार्किंग के पास लगे कनेक्शन बॉक्स के आसपास जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तोड़फोड़ के पीछे असली वजह क्या थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 10 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर दोनों कर्मचारी नाराज थे। बताया गया है कि कई बार भुगतान की मांग करने के बाद भी रकम नहीं मिली, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा व्यवस्था बाधित करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। उधर, आईपीएल 2026 में आरसीबी के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर इस सीजन के मुकाबले पूरे हो चुके हैं। टीम के बाकी दो घरेलू मैच पहले से तय व्यवस्थाओं के तहत रायपुर में कराए जाएंगे।

Mon, 27 Apr 2026 11:56:31 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal का Justice Swaran Kanta पर सवाल....Virendra Sachdeva का करारा हमला | BJP | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T07:12:16+00:00

Shorts | सूरत में पति की खौफनाक करतूत #surat #murdernews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T07:13:43+00:00

America के नियमों को मान रही है China की कंपनी #aajtak #usiranwar #usiranconflict #usirantension #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T07:13:04+00:00

Salary Hike: अब इस टाइम तक बढ़ेगी सैलरी! | DA Hike Update | Top News | 8th Pay Commission | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T07:13:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers