Responsive Scrollable Menu

141 मिनट की विवादित फिल्म, सेंसर बोर्ड ने जिसे थमाया A सर्टिफिकेट, अब यूट्यूब पर मचा रही तहलका

वनीता विजयकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी. इस फिल्म की कहानी को वनीता ने लिखा और लीड रोल भी उन्होंने खुद ही निभाया, जबकि उनकी बेटी जोविका विजयकुमार ने इसे प्रोड्यूस किया. फिल्म एक 40 वर्षीय आधुनिक महिला की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शर्तों पर जीवन जीने की कोशिश करती है. हालांकि, कमजोर स्क्रिप्ट के कारण इसे क्रिटिक्स से निगेटिव रिव्यूज मिले और दर्शकों ने भी इसे सिरे से नकार दिया, जिससे यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई.

Continue reading on the app

मोहिनी एकादशी का शुभ दिन आज, इस विधि से करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में महीने में आने वाली हर एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना गया है। वैसे तो हर तिथि खास है लेकिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली मोहिनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास माना गया है।

अप्रैल के महीने मोहिनी एकादशी 27 अप्रैल यानी आज है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक समुद्र मंथन के दौरान दानवों से अमृत वापस पाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी स्वरूप धारण किया था। यही कारण है कि इस व्रत को मन और आत्मा की शुद्धि के लिए विशेष माना गया है। चलिए आज के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियमों के बारे में जान लेते हैं।

मोहिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

एकादशी की तिथि का आरंभ 26 अप्रैल को शाम 6 बजकर 6 मिनट पर हो चुका है। इसका समापन 27 अप्रैल को शाम 6.15 मिनट पर होगा। उदया तिथि के मुताबिक ये व्रत 27 अप्रैल को किया जाएगा।

कैसे करें पूजा

भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्ति भाव की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। चलिए जानते हैं कि आपको इस दिन किस तरह से पूजा करनी चाहिए-

  • सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब आपको भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लेना होगा।
  • विष्णु जी को पीला रंग पसंद है इसलिए उन्हें पीले फूल, चंदन और मौसमी फल जरूर अर्पित करें।
  • अगर आप अपने काम में लगे हुए हैं तो भी मानसिक तौर पर दिन भर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप सकते हैं।
  • पूजा के अंत में आपको आरती कर जाने अनजाने में हुई गलती के लिए भगवान से माफी मांगनी है।

न करें ये भूल

  • एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित माना गया है। इस दिन चावल खाना अशुद्धि का कारण बनता है।
  • व्रत के दौरान लहसुन, प्याज और तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए। सात्विक आहार मन को शांत रखने का काम करता है।
  • भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। एकादशी के दिन इसे बिल्कुल ना तोड़े। भोग लगाने लिए एक दिन पहले तोड़ कर रख सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: KKR से हारने के बाद LSG के कोच जस्टिन लैंगर की बात सुकर आप अपना माथा पीट लेंगे

लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने आईपीएल मैच के सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर सुनील नारायण का सामना करने के लिए फॉर्म में नहीं चल रहे निकोलस पूरन को भेजने का बचाव किया. उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को लगा कि विस्फोटक वेस्ट इंडियन बल्लेबाज पूरन ही सबसे अच्छा विकल्प था, भले ही उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. पूरन, जिन्होंने इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 22 रन बनाए हैं, पहले ही गेंद पर नारायण द्वारा बोल्ड हो गए और LSG सुपर ओवर में 1 रन पर 2 विकेट खो बैठी Mon, 27 Apr 2026 17:02:19 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya | IDF का ग्राउंड ऑपरेशन सोलर पैनल ताबह | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:45:19+00:00

Maharashtra में मराठी विवाद मामला | #viralvideo #viralnews #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:44:08+00:00

Breaking News : BLA का पाकिस्तान के 42 सैनिकों को मारने का दावा | Pakistan | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:46:35+00:00

YOU TUBE की जनता ने पूछा सवाल का Major Gaurav Arya ने दिया जवाब ! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:47:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers