Maruti Suzuki ला रही ये 7 नई SUVs, लिस्ट में न्यू जेनरेशन ग्रैंड विटारा और नई फ्रॉन्क्स भी
मारुति सुजुकी फैन्स के लिए आने वाले साल बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। कंपनी अगले कुछ सालों में अपनी 7 नई एसयूवी लाने वाली है। इनमें फ्रॉन्क्स हाइब्रिड से लेकर 7 सीटर ग्रैंड विटारा और Y43 मिनी एसयूवी भी शामिल हैं।
MP Weather: भारी बारिश के बीच CM डॉ. मोहन ने बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को प्रभावितों की तत्काल मदद के निर्देश
मध्य प्रदेश में मानसून और लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोमवार को आपात बैठक बुलाई। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलवट, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा मंत्री विश्वास सारंग समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे हैं।
सीएम ने बैठक में बारिश से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने हालात, कम वर्षा, जलभराव और आम आदमी के लिए किए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
प्रभावितों को तत्काल मदद के निर्देश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बारिश से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कावड़ यात्रियों की पेयजल और सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के साथ राहत और बचाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री संबंधित विभागों के अधिकारियों से बारिश के कारण सामने आई समस्याओं, नागरिकों की सुरक्षा और उनसे निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली। इसके साथ ही जरूरत वाले क्षेत्रों में राहत पहुंचाने और प्रशासन को अलर्ट रखने को लेकर जरूरी निर्देश दिए दिए हैं।
मध्यप्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश के कई राज्यों में बारिश के कारण आमजन का जीवन प्रभावित है। कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। रविवार को हुई झमाझम बारिश मंडला, डिंडौरी और विदिशा समेत कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए। कई इलाकों में जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को 5 जिलों में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 17 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 33 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा झोकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं जताई गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान कम वर्षा एवं इससे उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना (वर्चुअली), राजस्व मंत्री… pic.twitter.com/JPuuNAEv6M
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 10, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News










