Responsive Scrollable Menu

'वह कट्टरपंथी और ईसाई विरोधी', व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी के आरोपी को लेकर बोले ट्रंप

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी के संदिग्ध को "कट्टरपंथी" और "बीमार" व्यक्ति बताया. इसके साथ ही हमले को रोकने में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की तत्काल और पेशेवर कार्रवाई की सराहना की. सीबीएस न्यूज़ से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने संदिग्ध का घोषणापत्र पढ़ा है, जिससे उसके विचारों में बदलाव और अस्थिरता के संकेत मिलते हैं.

ट्रंप ने कहा, "मैंने घोषणापत्र पढ़ा. वह कट्टरपंथी है. वह पहले ईसाई धर्म का अनुयायी था, फिर ईसाई विरोधी बन गया." उन्होंने कहा कि उसका परिवार बहुत चिंतित था. वह शायद बहुत बीमार था. ट्रंप ने यह भी बताया कि संदिग्ध के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर पहले ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचित कर दिया था.

शनिवार को डिनर पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी

बता दें कि शनिवार को वाशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का आयोजन होना था. जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी समेत अमेरिका के कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल हुए थे. इसी दौरान होटल में गोलीबारी हो गई. उसके तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन नामक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया. हालांकि, गनीमत ये रही कि इस गोलीबारी के बीच सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सुरक्षित निकाल लिया गया. लेकिन इस दौरान एक सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया.

गोलीबारी के बीच कैसे रेस्क्यू किए गए ट्रंप?

इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने गोलीबारी के बीच उन्हें रेस्क्यू करने के पलों के बारे में भी बताया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया, "जब उन्होंने कहा, 'नीचे झुक जाओ,' तो इसका मतलब था कि खतरा है. मैंने उनकी बात सुनी. 'सर, कृपया नीचे झुक जाइए." उन्होंने आगे बताया कि कैसे उन्होंने निर्देशों का पूरी तरह पालन करने से पहले सुरक्षा की ओर चलना शुरू किया. ट्रंप ने आगे बताया, "मैं लगभग आधे रास्ते में था जब उन्होंने कहा, 'कृपया फर्श पर लेट जाइए,' तो मैं फर्श पर झुक गया. फर्स्ट लेडी भी झुक गईं."

राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले स्थिति का जायजा लेने की कोशिश की, जिससे शायद निकासी में देरी हुई. उन्होंने कहा, "यह थोड़ा मेरी अपनी सोच थी. मैं देखना चाहता था कि क्या हो रहा है. मैंने कहा, 'एक मिनट रुकिए. मुझे देखने दीजिए." इससे पहले कि उन्हें खतरे की गंभीरता का एहसास होता.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

IPL 2026 में किस गेंदबाज ने डाली हैं सबसे ज्यादा डॉट बॉल, जानिए टॉप 5 में कितने भारतीय शामिल

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग का 19वें सीजन के अब तक कुल 38 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान देश और दुनिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने नाम का लोहा मनवाया है. गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को परेशान किया और लगाता डॉट बॉल डालकर कमाल किया है. तो आज हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं. 

आईपीएल में हर एक डॉट बॉल (जिस पर रन न बने) डालने पर एक पेड़ लगाया जाता है. बीसीसीआई और टाटा ग्रुप के द्वारा ये पहले शुरू की गई है. इस पहल के तहत पर्यवारण संरक्षण को अंजाम देना और ग्रीन इनिशिएटिव के तहत वृक्षारोपण करना और पर्यावरण के लिए खिलाड़ियों को जागरुक करना है. तो आइए जानते हैं कि, टाटा आईपीएल ग्रीन डॉट्स बॉल की लिस्ट में कौन से गेंदबाज टॉप - 5 में मौजूद हैं. इसके साथ ही जानेंगे कि टॉप 5 में कितने भारतीय गेंदबाज शामिल हैं. 

IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज

1 - मोहम्मद शमी : आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहम्मद शमी हैं. शमी ने अब तक आईपीएल के 19वें सीजन में 8 मैचों में 89 डॉट बॉल डाली हैं.

2 - जोफ्रा आर्चर : राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने इस सीजन 8 मुकाबलों में 88 डॉट बॉल डाली हैं. 

3 - मोहम्मद सिराज : आईपीएल 2026 में सबसे अधिक डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने गजुरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 8 मैचों में 86 डॉट बॉल डाली हैं. 

4 - कगीसो रवाड़ा : गुजरात टाइटंस के एक और गेंदबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं. साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कगीसो रबाड़ा आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉल डालने वाले खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने 8 मैचों में 79 डॉट बॉल डाली हैं.

5 - प्रिंस यादव : लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले पांचवें गेंदबाज हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक 8 मैचों में 77 डॉट बॉल डाली हैं.

6 - अंशुल कंबोज : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों की सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज भी मौजूद हैं. भारत के इस गेंदबाज ने इस सूची में 8 मैचों में 75 डॉट बॉल के साथ छठवें स्थान पर कब्जा किया हुआ है. 

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाजों में सभी तेज गेंदबाज शामिल हैं. इस सूची में एक भी स्पिन गेंदबाज मौजूद नहीं है. इस लिस्ट में चार भारतीय गेंदबाजों का नाम दर्ज है तो वहीं दो विदेशी गेंदबाज भी लिस्ट में शामिल हैं.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले 10 गेंदबाज 

क्रम खिलाड़ी टीम डॉट बॉल मैच पारियां ओवर रन विकेट
1 मोहम्मद शमी LSG 89 8 8 31.0 250 7
2 जोफ्रा आर्चर RR 88 8 8 29.0 233 13
3 मोहम्मद सिराज GT 86 8 8 29.0 230 8
4 कागिसो रबाडा GT 79 8 8 31.0 294 13
5 प्रिंस यादव LSG 77 8 8 30.0 242 13
6 अंशुल कम्बोज CSK 75 8 8 27.4 237 14
7 नांद्रे बर्गर RR 74 8 8 25.3 236 8
8 सुनील नारायण KKR 61 7 6 23.0 157 6
9 ईशान मलिंगा SRH 61 8 8 27.0 255 14
10 जसप्रीत बुमराह MI 59 7 7 26.0 210 2

ये भी पढ़ें : इन 5 बल्लेबाजों ने IPL 2026 में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में 15 साल का एक बालक भी शामिल

Continue reading on the app

  Sports

Rinku Singh: संकटमोचन नहीं, मुझे यही कहिए… रिंकू सिंह ने खुद बताया अपना अच्छा नाम

KKR vs LSG: रिंकू सिंह ने एक बार नहीं कई बार KKR का बेड़ा पार लगाया है, वो उसके भरोसेमंद प्लेयर हैं. LSG के खिलाफ भी वही जीत के हीरो बने, जिसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या अब उन्हें संकटमोचन कहा जाए तो उन्होंने मना कर दिया. Mon, 27 Apr 2026 08:50:17 +0530

  Videos
See all

Delhi के अमन विहार में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान फायरमैन जख्मी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:33:21+00:00

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी हुई चार गुना? | Breaking News | Salary #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:30:27+00:00

Viral Video | “स्टेज पर लड़खड़ाया दूल्हा… शादी में हंगामा!” | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:32:30+00:00

Live : PM Modi की रैली से पहले Jagaddal में भड़की हिंसा, BJP विधायक के घर पर हुई बमबारी | TMC VS BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:36:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers