Responsive Scrollable Menu

भारत में गंगा नदी सबसे ज्यादा कहां गहरी है, उस जगह का नाम क्या है, गहराई कितनी है? जानिए जवाब

गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र और पूजनीय नदियों में से एक मानी जाती है, जिसे हिंदू धर्म में मां का दर्जा प्राप्त है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने पूरे प्रवाह के दौरान यह नदी सबसे ज्यादा गहरी कहां पर होती है और उस स्थान का नाम क्या है.

Continue reading on the app

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं:टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू 2.05 लाख करोड़ घटी: TCS और रिलायंस टॉप लूजर रही

कल की बड़ी खबर टॉप-10-कंपनियों से जुड़ी रही। मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.05 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू 2.05 लाख करोड़ घटी: TCS टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹66,699 करोड़ कम हुई; रिलायंस का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.05 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है। TCS का मार्केट कैप 66,699 करोड़ रुपए घटकर ₹8.67 लाख करोड़ पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. निफ्टी 23,500 तक गिर सकता है: FII ने अप्रैल में ₹56 हजार करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव समेत 5 फैक्टर तय करेंगे चाल भारतीय शेयर बाजार में 27 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में काफी हलचल देखने को मिल सकती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग, 200 से ज्यादा कंपनियों के तिमाही नतीजे और ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव जैसे 5 बड़े फैक्टर्स बाजार की दिशा तय करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट सोमवार को साइन होगा: 5 साल में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य; 5,000 भारतीयों को हर साल वर्क वीजा मिलेगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल (सोमवार, 27 अप्रैल) फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन होगा। दिल्ली में भारत मंडपम में होने वाले इस कार्यक्रम में यूनियन मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के मिनिस्टर ऑफ ट्रे़ड टॉड मैक्ले शामिल होंगे। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य अगले पांच सालों में बायलेटरल ट्रेड को दोगुना कर 5 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: केकेआर के बैटर ने आउट देने पर खोया आपा, मैदान पर की गलत हरकत; BCCI ने लिया एक्शन

Angkrish Raghuvanshi Fined: कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी पर बड़ी कार्रवाई हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में रघुवंशी पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया।

आईपीएल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रघुवंशी ने खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनाई गई आचार संहिता के लेवल-1 नियम का उल्लंघन किया। उन पर आर्टिकल 2.2 के तहत कार्रवाई की गई। यह नियम मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों, मैदान के सामान या अन्य फिटिंग्स के दुरुपयोग या नुकसान से जुड़ा।

अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना
यह घटना मैच के 5वें ओवर में हुई। रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिया गया था। फैसले के बाद वह काफी नाराज नजर आए। मैदान से लौटते समय उन्होंने गुस्से में अपने बैट से बाउंड्री कुशन पर जोर से वार किया। इसके बाद उन्होंने डगआउट में हेलमेट भी आक्रामक अंदाज में फेंक दिया।

बाउंड्री कुशन पर मारा था बल्ला
मैदान पर उनके इस व्यवहार को मैच रेफरी ने गंभीरता से लिया। जांच के बाद रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और सजा मान ली। इसी कारण मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ी और तुरंत जुर्माना लगाया गया।

अंगकृष 'ऑब्स्ट्रेक्टिंग द फील्ड' के तहत आउट दिए गए  
आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने की उम्मीद की जाती है। युवा खिलाड़ी रघुवंशी प्रतिभाशाली माने जाते हैं, लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया कि दबाव के बीच संयम रखना भी उतना ही जरूरी है।

केकेआर के लिए यह मैच अहम था, लेकिन रघुवंशी का इस तरह आउट होना टीम के लिए झटका साबित हुआ। अब टीम चाहेगी कि वह अगले मुकाबलों में बेहतर मानसिक मजबूती के साथ वापसी करें। आईपीएल में पहले भी कई खिलाड़ी गुस्से में उपकरण फेंकने या खराब व्यवहार के कारण दंडित हो चुके हैं। रघुवंशी के लिए यह घटना सीख की तरह देखी जा रही है।

Mon, 27 Apr 2026 12:16:07 +0530

  Videos
See all

West Bengal Muslim Voters Live: मुस्लिम महिलाओं का चौंकाने वाला खुलासा | BJP Vs TMC |Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:33:37+00:00

Viral Video | “स्टेज पर लड़खड़ाया दूल्हा… शादी में हंगामा!” | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:32:30+00:00

Live : PM Modi की रैली से पहले Jagaddal में भड़की हिंसा, BJP विधायक के घर पर हुई बमबारी | TMC VS BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:36:01+00:00

Delhi के अमन विहार में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान फायरमैन जख्मी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:33:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers