काचरी पाउडर से बदली किस्मत, सीकर की डिंपल जैन ऐसे बनी आत्मनिर्भर, गांव की महिलाओं को भी दिया काम
Sikar Dimpal Jain Success Story: सीकर के कुली गांव की डिंपल जैन ने घरेलू काम को ही अपना व्यवसाय बनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है. उन्होंने पांच साल पहले छोटे स्तर से “जैन उद्योग” की शुरुआत की और आज उनके उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है. वे काचरी पाउडर, पापड़ और अचार जैसे मिलावट फ्री घरेलू उत्पाद तैयार करती हैं. खास तौर पर उनका काचरी पाउडर पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. डिंपल जैन ने गांव की 10 महिलाओं को अपने साथ जोड़कर एक समूह बनाया है, जिससे उन्हें रोजगार भी मिला है. वे मेलों और आयोजनों में स्टॉल लगाकर अपने उत्पाद बेचती हैं. उनकी मेहनत और गुणवत्ता ने उन्हें पहचान दिलाई है. यह पहल न केवल आत्मनिर्भरता की मिसाल है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन रही है.
AI Summit में छाया भारतीय इनोवेशन, ‘Teach Genie’ ने बदला पढ़ाने का तरीका
Teach Genie Teachers Smart Assistant: AI Summit में तकनीक और शिक्षा के संगम की एक शानदार झलक देखने को मिली, जहां Lovely Professional University के छात्र द्वारा तैयार किया गया ‘Teach Genie’ AI टूल खास आकर्षण का केंद्र बना. यह एजेंटिक AI सिस्टम शिक्षकों की रोजमर्रा की चुनौतियों को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जो मिनटों में पूरा लेसन प्लान तैयार कर देता है. इससे न केवल शिक्षकों का समय बचता है, बल्कि पढ़ाने का तरीका भी ज्यादा व्यवस्थित, इंटरैक्टिव और प्रभावी बनता है. रिपोर्ट- शुभांगी तिवारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















