Video: खेती का 'मैथमेटिकल' फॉर्मूला देख वैज्ञानिक भी हैरान, 15 डिसमिल में उगा दीं 12 सब्जियां, जानें मॉडल
Mathematical Farming Model Tips: कम जगह और कम बजट में ताजी सब्जियां उगाने का सपना अब हकीकत बन सकता है. रांची के मशहूर गार्डन एक्सपर्ट प्रभात ने मात्र 15 डिसमिल जमीन में 'मैथमेटिकल फार्मिंग' (गणितीय खेती) का ऐसा मॉडल पेश किया है. जिससे आप एक साथ 12 तरह की सब्जियां उगा सकते हैं. इस तकनीक में जमीन को सर्किल, रेक्टेंगल और स्क्वायर शेप में बांटकर खेती की जाती है. प्रभात के अनुसार, मिट्टी का पीएच लेवल बैलेंस करने के लिए चूना, केंचुआ खाद और नीम के तेल का मिश्रण रामबाण है. सर्किल वाले हिस्से में ब्रोकली और फूलगोभी, ट्रायंगल में अदरक-लहसुन और प्याज, जबकि रेक्टेंगल हिस्से में मिर्च, नींबू और टमाटर जैसी फसलें उगाई जा सकती हैं. महज 45 से 50 दिनों में तैयार होने वाली यह क्यारियां न केवल बाजार पर आपकी निर्भरता खत्म करेंगी, बल्कि घर की छोटी सी जगह को मिनी फार्म में बदल देंगी. एक्सपर्ट का मानना है कि सही प्लानिंग और खरपतवार प्रबंधन से कम जगह में भी बंपर पैदावार ली जा सकती है.
Video: गाने भी सुनाएगी, चमकेगी भी! पलामू की अनीता ने बनाई 'ब्लूटूथ चूड़ी', फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Womens Success Story: पलामू की अनीता देवी ने पारंपरिक कला और आधुनिक तकनीक का ऐसा मेल कराया है कि लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं. झारखंड के सतबरवा की रहने वाली इस हुनरमंद महिला ने 'ब्लूटूथ चूड़ी' तैयार की है, जो न केवल सजने-संवरने के काम आती है, बल्कि मोबाइल से कनेक्ट होकर गाने भी सुनाती है. महज 600 रुपये की कीमत वाली यह अनोखी चूड़ी एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे का बैकअप देती है. इसमें लगी रंग-बिरंगी लाइटों को मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है, जो शादियों और पार्टियों में आकर्षण का केंद्र बन रही हैं. जेएसएलपीएस (JSLPS) से जुड़ी अनीता ने इसके लिए कोलकाता जाकर विशेष तकनीकी प्रशिक्षण लिया. अनीता देवी की यह पहल साबित करती है कि अगर ग्रामीण महिलाओं को सही मार्गदर्शन मिले, तो वे परंपरा को तकनीक से जोड़कर वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बना सकती हैं. उनकी 'स्मार्ट चूड़ी' आज न केवल फैशन स्टेटमेंट है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और नवाचार (Innovation) की एक शानदार मिसाल भी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)




