Video: तानों से शुरू हुआ सफर, अब 12 महिलाओं को दिया रोजगार! घर की रसोई से खड़ा किया लाखों का टर्नओवर
Success Story: रांची की पूनम देवी ने अपने हुनर और मेहनत से नमकीन और पापड़ के कारोबार में एक नई इबारत लिख दी है. पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय पूनम आज 'पापड़ वाली दीदी' के नाम से मशहूर हैं. उनका 'ईगल ब्रांड' अब 'पापड़ों का बाप' टैगलाइन के साथ झारखंड के कई जिलों में अपनी पहचान बना चुका है. पूनम के पास पापड़ की 20 और नमकीन की 150 से अधिक वैरायटी उपलब्ध हैं. उनकी खासियत जैन समाज और व्रत रखने वालों के लिए बिना लहसुन-प्याज और सेंधा नमक से तैयार खास उत्पाद हैं. आज उनका सालाना टर्नओवर लाखों में है और वे अपने साथ 10 से 12 अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं. शुरुआती दौर में तानों का सामना करने वाली पूनम के लिए आज उनका परिवार और बच्चे सबसे बड़ी प्रेरणा हैं. त्योहारों के सीजन में उनके उत्पादों की मांग इतनी बढ़ जाती है कि दूसरे जिलों से भी थोक ऑर्डर मिलते हैं. पूनम की यह कहानी साबित करती है कि छोटे स्तर से शुरू किया गया काम भी ब्रांड बन सकता है.
Video: खेती का 'मैथमेटिकल' फॉर्मूला देख वैज्ञानिक भी हैरान, 15 डिसमिल में उगा दीं 12 सब्जियां, जानें मॉडल
Mathematical Farming Model Tips: कम जगह और कम बजट में ताजी सब्जियां उगाने का सपना अब हकीकत बन सकता है. रांची के मशहूर गार्डन एक्सपर्ट प्रभात ने मात्र 15 डिसमिल जमीन में 'मैथमेटिकल फार्मिंग' (गणितीय खेती) का ऐसा मॉडल पेश किया है. जिससे आप एक साथ 12 तरह की सब्जियां उगा सकते हैं. इस तकनीक में जमीन को सर्किल, रेक्टेंगल और स्क्वायर शेप में बांटकर खेती की जाती है. प्रभात के अनुसार, मिट्टी का पीएच लेवल बैलेंस करने के लिए चूना, केंचुआ खाद और नीम के तेल का मिश्रण रामबाण है. सर्किल वाले हिस्से में ब्रोकली और फूलगोभी, ट्रायंगल में अदरक-लहसुन और प्याज, जबकि रेक्टेंगल हिस्से में मिर्च, नींबू और टमाटर जैसी फसलें उगाई जा सकती हैं. महज 45 से 50 दिनों में तैयार होने वाली यह क्यारियां न केवल बाजार पर आपकी निर्भरता खत्म करेंगी, बल्कि घर की छोटी सी जगह को मिनी फार्म में बदल देंगी. एक्सपर्ट का मानना है कि सही प्लानिंग और खरपतवार प्रबंधन से कम जगह में भी बंपर पैदावार ली जा सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













.jpg)









