Responsive Scrollable Menu

NOC ड्रामे पर एक्शन: IPL में मौका नहीं मिला तो क्रिकेटर ने बोर्ड पर ठोका था केस, अब लिया बड़ा फैसला

Nuwan Thusara lawsuit: श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आखिरकार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ दायर अपना मुकदमा वापस ले लिया। यह फैसला उन्होंने उस विवाद के कुछ हफ्तों बाद लिया, जब उन्हें आईपीएल 2026 में खेलने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं दिया गया था। तुषारा इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे, लेकिन अब तक टीम ने उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है।

कोलंबो जिला अदालत में तुषारा ने खुद कहा कि अब आईपीएल का बड़ा हिस्सा खत्म हो चुका है, इसलिए वह केस वापस लेना चाहते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पिछले हफ्ते श्रीलंका क्रिकेट को एक लिखित माफी भी भेजी थी, जिसमें उन्होंने अपना मुकदमा वापस लेने की इच्छा जताई थी।

नुवान तुषारा ने अपना केस वापस लिया
इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब श्रीलंका क्रिकेट ने फिटनेस मानकों को पूरा न करने के आधार पर तुषारा को एनओसी देने से मना कर दिया था। हालांकि तुषारा का कहना था कि उनकी फिटनेस पहले जैसी ही है और पहले भी इसी स्तर की फिटनेस के साथ उन्हें खेलने की अनुमति मिलती रही है। उन्होंने इसे अपने करियर और कमाई पर असर डालने वाला फैसला बताया था।

तुषारा को श्रीलंका बोर्ड ने नहीं दी थी एनओसी
अपने शुरुआती याचिका में तुषारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा भी जताई थी। हालांकि अब यह साफ नहीं है कि वह अपने उस फैसले पर कायम हैं या नहीं। लेकिन श्रीलंका क्रिकेट के नए फिटनेस नियमों के अनुसार, जब तक वह तय मानकों को पूरा नहीं करते, तब तक उनका चयन संभव नहीं है।

आरसीबी ने 1.60 करोड़ में खरीदा था
यह मामला 2 अप्रैल को दायर किया गया था, जो ईस्टर अवकाश के दौरान था, इसलिए इसकी सुनवाई में देरी होना तय था। 9 अप्रैल को इस पर फिर सुनवाई हुई, जहां श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराने की बात कही। आखिरकार 23 अप्रैल को यह मामला खत्म हो गया, जब तुषारा ने इसे वापस ले लिया। तुषारा अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 टी20 मैच खेल चुके हैं। वह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और 2025 में बेंगलुरु टीम से जुड़े थे।

Continue reading on the app

BCCI ने दिखाई सख्ती: खिलाड़ियों को दिया अल्टीमेटम! टेस्ट क्रिकेट के लिए किया मेगा प्लान तैयार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट में टीम के हालिया प्रदर्शन को गंभीरता से लिया है और अब साफ संकेत दे दिए हैं कि आगे की रणनीति में टेस्ट क्रिकेट को सबसे ज्यादा तरजीह दी जाएगी। इसी के तहत तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के बाकी सभी मैच खेलने के लिए कहा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह को श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरे पर 2-2 टेस्ट खेलने होंगे जबकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू पांच मैचों की बड़ी सीरीज भी उनके लिए अहम होगी। फिलहाल भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है, ऐसे में बोर्ड चाहता है कि टीम मजबूत वापसी करे और फाइनल की दौड़ में फिर से शामिल हो।

बुमराह के वर्कलोड पर नजर
बुमराह के वर्कलोड को लेकर पहले भी काफी चर्चा होती रही है। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने पांच में से सिर्फ तीन टेस्ट खेले थे, जिस पर सवाल भी उठे थे। लेकिन अब बोर्ड का रुख साफ है कि उन्हें टेस्ट में लगातार खेलना होगा, हालांकि इसके लिए एकदिवसीय मुकाबलों में उन्हें आराम दिया जा सकता है ताकि वह पूरी तरह फिट रहें।

बुमराह को सभी टेस्ट खेलने होंगे
सूत्रों के अनुसार, बोर्ड का मुख्य लक्ष्य यह है कि बुमराह पूरे टेस्ट सत्र में फिट रहें। खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला को देखते हुए उनकी फिटनेस बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। चयनकर्ता भी इस बात के लिए तैयार हैं कि जरूरत पड़ने पर उन्हें सीमित ओवर के मुकाबलों से बाहर रखा जाए।

अफगानिस्तान के खिलाफ बेंच स्ट्रेंथ परखा जाएगा
इस बीच 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौता टेस्ट भी खेला जाना। यह मुकाबला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं लेकिन इसे अभ्यास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा। खासकर उन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है जिनकी टीमें लीग चरण में बाहर हो जाएंगी या जिनका कार्यभार कम है।

सूत्रों ने यह भी साफ किया है कि अब टीम प्रबंधन टेस्ट क्रिकेट को लेकर ज्यादा गंभीर है और हर मैच को तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म के आधार पर ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। कुल मिलाकर, भारतीय टीम के लिए आने वाला समय बेहद अहम है, जहां टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार मुंबई इंडियंस को कर देगी प्लेऑफ से बाहर, यहां समझे पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। अभी तक इस टू्र्नामेंट में 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं इस दौरान कई टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है तो कई टीमें संघर्ष कर रही हैं। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में एक मुंबई इंडियंस भी मुश्किल स्थिति में है। हार्दिक पंड्या एंड टीम 7 में से 2 ही मैच जीते और 5 हारे हैं। आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ वानखेड़े में है। 

मुंबई इंडियंस के 4 अंक हैं और नेट रन रेट -0.736 का है। पिछले 5 में से 4 मैचों में हार के बाद मुंबई अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है हालांकि, पिछले मुकाबले में बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था। पूरी टीम महज 104 रन पर ही सिमट गई थी। अगर आज जीतना है तो मुंबई के गेंदबाजों को प्रदर्शन करना होगा नहीं तो हैदराबाद के बल्लेबाज अपनी बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं नियमित कप्तान पैट कमिंस की भी वापसी हो चुकी है। 

MI vs SRH हेड टू हेड
2023 से मुंबई इंडियंस वानखेड़े में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोई मैच नहीं हारी है, तीनों मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है। हेड टू हेड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 25 मैच खेले गए हैं। 10 बार हैदराबाद और 15 बार मुंबई ने जीत दर्ज की है। 

MI का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण
मुंबई इंडियंस को आने वाले 7 मैच खेलने हैं। सभी में जीती तो भी वह ज्यादातर 18 अंक ही हासिल कर पाएगी। इससे टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अभी जो समीकरण बन रहा है उसके अनुसार प्लेऑफ में जाने की संभावना को बनाए रखने के लिए कम से कम 16 अंक तक पहुंचना होगा यानी मुंबई को 7 में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे। इसका मतलब है कि, आज का मैच हारने के बाद भी मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर तो नहीं होगी, लेकिन उनकी मुश्किल बढ़ जाएगी क्योंकि फिर उन्हें हर मैच जीतना होगा। 
Wed, 29 Apr 2026 15:43:12 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Big Update | Battle of Bhawanipur! |#viralvideo #viralnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T10:44:31+00:00

"मेरा तो फायदा हुआ"- Bengal में मतदान के बीच भारी बवाल | Suvendu Adhikari ने दी प्रतिक्रिया | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T10:45:06+00:00

Bengal Election: Bengal में बड़ा Action, TMC Workers को उठा कर ले जाया गया | #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T10:45:43+00:00

Bengal Election | West Bengal: पनिहाटी में फिर एक बार बवाल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T10:46:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers