Responsive Scrollable Menu

पानीपत से लापता किशोरी गाजियाबाद के खोड़ा में मिली, सुभान अली और उसका भाई पुलिस की गिरफ्त में

पानीपत से लापता किशोरी गाजियाबाद के खोड़ा में मिली, सुभान अली और उसका भाई पुलिस की गिरफ्त में

Continue reading on the app

ममता बनर्जी के समर्थन में उतरे केजरीवाल, BJP पर साधा निशाना, बोले- कमल का बटन बेहद खतरनाक

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) टीएमसी का समर्थन किया। रविवार को आयोजित विभिन्न जनसभाओं में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी का पूरा समर्थन किया। जनता से तृणमूल कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इसके अलावा बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कई गंभीर आरोप भी लगाएं।

रासबिहारी (साउथ कोलकाता) में आयोजित एक जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने हर व्यक्ति से वोट देने की अपील की और कहा कि, “गलती से भी कमल का बटन मत दबा देना, यह बटन बेहद खतरनाक है। इसे दबाने से आपके 1,500 रुपये भी बंद हो जाएंगे। बीजेपी केवल झूठ बोलती है।” दिल्ली चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, पिछले साल बीजेपी ने सरकार बनने के बाद महिलाओं के खाते में 2500 रुपये देने का ऐलान किया था, लेकिन एक साल हो गए। अब तक अकाउंट में पैसे नहीं आए।”

यह देश और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव- केजरीवाल 

AAP नेशनल गवर्नर ने आजादी की लड़ाई में बंगाल और सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की चर्चा की। और कहा कि, “बंगाल चुनाव सामान्य नहीं है, यह देश और लोकतंत्रत को बचाने का चुनाव है। बीजेपी के खिलाफ आपकी लड़ाई पर पूरे देश की नजर है।

पीएम मोदी और अमित शाह पर लगाए कई गंभीर आरोप 

आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल ने दावा किया कि पूरा देश पीएम मोदी और अमित शाह से नफरत करने लगा है। लोग सोशल मीडिया पर इनपर मिम्स बनाते हैं। बीजेपी सरकार पर उन्हें झूठे केस में फंसाकर जेल में डालने के आरोप लगाए और कहा कि, “यदि बंगाल  बीजेपी की सरकार बनती है तो ममता बनर्जी के किए गए सभी अच्छे कामों को बंद करवा दिया जाएगा। जैसा कि दिल्ली में हुआ।”

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह देश में केवल नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा, ये लोग कई अच्छे काम भी कर सकते थे।” उन्होंने पीएम मोदी पर दुनियाभर में भारत की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप भी लगाया। कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए भारत के बारे कुछ कहते रहते हैं, लेकिन पीएम मोदी इसका कोई जवाब नहीं देते।”

SIR पर उठाए सवाल 

एसआईआर को लेकर अभी भी सियासत जारी है। अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी पर गलत तरीके वोटर लिस्ट से लोगों के नाम कटवाने के आरोप लगाए और कहा, “जिनके मां-बाप मतदाता हैं, उनके बच्चों के नाम मतदाता सूची से गायब कैसे हो सकता है। आगे वह बोले, “चुनाव आयोग, सीबीआई ईडी, बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री, बड़े मंत्री और यहां तक की सेना भी लगाने के बाद अगर बंगाल में बीजेपी चुनाव हारती है तो जनता यह पूछना चाहेगी “क्या पीएम मोदी इस्तीफा देंगे।”

 

Continue reading on the app

  Sports

KKR vs LSG: रिंकू सिंह ने पिता की खातिर खेला ऐसा, होने वाली पत्नी प्रिया सरोज का खुलासा, VIDEO

Priya Saroj on Rinku Singh: KKR vs LSG मैच के बाद प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह के परफॉर्मेन्स को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रिंकू ने खेला ही अपने पिता के लिए है. Mon, 27 Apr 2026 07:57:18 +0530

  Videos
See all

Live : PM Modi की रैली से पहले Jagaddal में भड़की हिंसा, BJP विधायक के घर पर हुई बमबारी | TMC VS BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:36:01+00:00

Delhi के अमन विहार में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान फायरमैन जख्मी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:33:21+00:00

Viral Video | “स्टेज पर लड़खड़ाया दूल्हा… शादी में हंगामा!” | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:32:30+00:00

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी हुई चार गुना? | Breaking News | Salary #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:30:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers