अप्रैल में इन 3 सरकारी बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?
अप्रैल में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने मौद्रिक नीति समिति बैठक का आयोजन किया था। इसके बावजूद भी कोई पब्लिक सेक्टर बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में संशोधन किया है। नए रेट लागू भी हो चुके हैं। इस सूची में यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र शामिल है। हालांकि निवेश से पहले सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
यूको बैंक ने अप्रैल की शुरुआत में ही एफडी की नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 6.45% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल तक के टेन्योर पर 0.25% और 1 साल से अधिक के टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त इंटरेस्ट की सुविधा भी मिल रही है। सबसे ज्यादा रिटर्न 444 दिन के टेन्योर पर बैंक ऑफर कर रहा है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 20 अप्रैल को एफडी के लिए नए रेट लागू किए हैं। बदलाव के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 2.70% से लेकर 6.60% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.70% एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। यह बैंक भी सबसे अधिक इंटरेस्ट 444 दिन के स्पेशल टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। वहीं 400 दिन के टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85% रिटर्न मिल रहा है। 997 दिन के टेन्योर पर 6.15% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
इस बैंक ने 23 अप्रैल को एफडी के लिए नई ब्याज दरें प्रभावी की हैं। सामान्य नागरिकों को 2.60% से लेकर 6.20% तक ब्याज 3 मिल रहा है। इसमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 91 दिन या इससे अधिक के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। 400 दिन के स्पेशल टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% ब्याज मिल रहा है। जबकि 1777 दिन के ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर बैंक 6.05% ब्याज दे रहा है।
ईरान के विदेश मंत्री 24 घंटे के अंदर दोबारा इस्लामाबाद पहुंचे, ट्रंप ने कहा- युद्ध जल्द ख़त्म होगा
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची एक बार फिर पाकिस्तान वापस लौटे हैं, जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के संभावित आगमन से पहले वो ओमान चले गए थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
BBC News
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




