Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी में गर्मी करेगी टॉर्चर, बिहार-झारखंड में दिखेगा आंधी-तूफान का साया, जानें IMD अपडेट

Kal Ka Mausam: देश के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है. भारत के अलग-अलग हिस्सों में कुदरत के दो विपरीत रूप देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के लोग सूरज की तपिश और जानलेवा लू से बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में कुदरत का रौद्र रूप बारिश और आंधी के रूप में सामने आ रहा है. 27 अप्रैल 2026 से लेकर मई के पहले हफ्ते तक मौसम में भारी उथल-पुथल रहने वाली है.

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर

राजधानी दिल्ली में कल यानी 27 अप्रैल को गर्मी अपने चरम पर रह सकती है. मौसम विभाग ने यहां भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का पारा भी 29 डिग्री के आसपास रहेगा. दोपहर के समय चलने वाली 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की गर्म हवाएं झुलसाने वाली होंगी. जानकारों का कहना है कि इस दौरान घर से बाहर निकलना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

यूपी में सूरज के तल्ख तेवर

वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी सूरज के तेवर तल्ख बने हुए हैं. लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे बड़े शहरों में तापमान 42 डिग्री को छू रहा है. हालांकि, यूपी वालों के लिए राहत की बात यह है कि 28 अप्रैल के बाद मौसम करवट ले सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी हिस्सों तक धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तपती गर्मी से थोड़ी निजात मिलने की उम्मीद है.

बिहार और झारखंड में आंधी तूफान का साया

बिहार में मौसम का मिजाज काफी डरावना नजर आ रहा है. 27 और 28 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने की आशंका है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक के साथ होने वाली इस बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर सकती है, जो जान-माल के लिए बड़ा खतरा बन सकती है. पटना और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी.

पहाड़ों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम काफी सुहावना लेकिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. 28 अप्रैल से 2 मई के बीच उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं. जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पहाड़ों पर होने वाली इस हलचल का सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ेगा और आने वाले दिनों में गर्मी की तीव्रता में कमी आएगी.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश

सिक्किम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में यह पूरा सप्ताह बारिश के नाम रहने वाला है. असम और मेघालय में 30 अप्रैल तक बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं जनजीवन अस्त-व्यस्त कर सकती हैं. वहीं दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में महीने के अंत तक भारी बारिश की संभावना है. केरल में 29 अप्रैल से 1 मई के बीच मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है.

मध्य भारत में तापमान में गिरावट के आसार

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आने वाले कुछ दिन राहत भरे हो सकते हैं. यहां 27 से 30 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी और हल्की फुहारें पड़ने के आसार हैं. इस मौसमी बदलाव की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इससे पहले जो भीषण गर्मी पड़ रही थी, उससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिलेगी. कुल मिलाकर देखें तो अगले पांच दिन देश के अधिकतर राज्यों के लिए मौसम के लिहाज से काफी संवेदनशील रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Weather Update: उत्तर भारत में तपती गर्मी से कब मिलेगी राहत? IMD ने इन राज्यों में जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट!

Continue reading on the app

LSG vs KKR: रिंकू सिंह ने 4 बॉल पर 4 छक्के ठोक मचाई तबाही, मोहसिन खान ने चटकाए 5 विकेट, कोलकाता ने लखनऊ को दिया 156 का लक्ष्य

LSG vs KKR : लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेलकर धमाल मचा दिया है. उन्होंने अंतिम ओवर में दिगवेश राठी को 4 बॉल में 4 छक्के लगाकर तहलका मचा दिया है. रिंकू की अर्धशतकीय पारी के चलते मोहसिन खान का फाइव विकेट हॉल फीका पड़ गया है. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए हैं. अब जीत के लिए लखनऊ को 156 रन बनाने होंगे.

रिंकू सिंह ने मचाई तबाही, 4 बॉल में ठोक 4 छक्के

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत काफी खराब रही और टीम एक समय पर 73 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में रिंकू सिंह टीम के लिए संकटमोचक बने. उन्होंने 42 बॉल में 6 चौके और 1 चौके के साथ अपने 50 रन पूरे कर अर्धशतक लगाया. रिंकू ने पारी के अंतिम ओवर में दिग्वेश राठी को 4 बॉल में लगातार 4 छक्के लगाए. उनकी एक बॉल व्हाइट समझकर रिंकू ने छोड़ दी वरना वो 5 बॉल पर 5 छक्के लगाने के अपना पुराना कारनाम भी दोहरा सकते थे.

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह ने 51 बॉल में 7 चौके और 5 छक्कों के साथ 83 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. रिंकू के अलावा टीम के लिए अजिंक्य राहण ने 10, कैमरून ग्रीन ने 21 बॉल में 34, रमनदीप सिंह ने 6 और सुनील नारायण ने 4 रनों का योगदान दिया. 

मोहिसन खान ने मचाई गेंद से तबाही

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहसिन खान ने गेंद के साथ तबाही मचा डाली. उन्होंने केकेआर की टीम की कमर तोड़ दी. मोहसिन ने 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. उन्होंने अजिंक्य रहाणे, टिम सीफर्ड, कैमरून ग्रीन, रॉवमेन पॉवेल और अनुकूल रॉय को पवेलियन भेजा. उनके अलावा जॉर्ज लिंडे ने 1 विकेट चटकाया. इसके साथ ही वो लखनऊ के लिए फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले तीसरे बॉलर बन गए हैं.

LSG के लिए पांच विकेट

5/14 - मार्क वुड बनाम DC, लखनऊ, 2023
5/23 - मोहसिन खान बनाम KKR, लखनऊ, 2026*
5/30 - यश ठाकुर बनाम GT, लखनऊ, 2024

ये भी पढ़ें : LSG vs KKR मैच में जबरदस्त ड्रामा! बगैर गलती के अंगकृष सूर्यवंशी को दिया गया आउट? अंपायर से भिड़े कोच और खिलाड़ी

 

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह ने तोड़ा एमएस धोनी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, नंबर-6 पर आकर रच दिया इतिहास

rinku singh broke ms dhoni record: रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 83 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी से उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का 15 साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. रिंकू आईपीएल मैच की पहली पारी में नंबर-6 पर आकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 2011 से यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था. Sun, 26 Apr 2026 23:40:37 +0530

  Videos
See all

स्टाइल दिखाना पड़ा भारी! #alwar #viralvideo #reels #accident #desijugaad #socialmedia #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T22:45:02+00:00

Gold Silver Latest Price : सोने -चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट! | Gold Silver Rate Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T23:00:20+00:00

'मां, माटी और मानुष’ पर सियासी संग्राम.. CM Mamata Banerjee पर Nitin Nabin का तीखा हमला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T22:45:00+00:00

Second Phase Polling से पहले कड़ी सुरक्षा.. Bengal में वाहनों की सख्त चेकिंग से बढ़ी सतर्कता ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T23:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers