Responsive Scrollable Menu

'हवा, मिट्टी और हर पत्ते में मौजूद हूं मैं', कोलकाता के सागरिका होटल के कमरा नंबर 208 में किस-किस के बीच हुई गुप्त मीटिंग?

West Bengal Election 2026 : डायमंड हार्बर से टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी उम्मीदवार और एक अधिकारी के बीच होटल सागरिका के कमरा नंबर 208 में हुई गुप्त मीटिंग का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस अधिकारियों के तबादले पर भड़के अभिषेक ने अमित शाह और चुनाव आयोग को ललकारते हुए कहा कि वे जीत का अंतर और बढ़ाएंगे. जानिए अभिषेक ने कैसे किया 'जासूसी' वाला दावा.

Continue reading on the app

जाकिर खान पर फिर भड़कीं अमीषा पटेल:बोलीं- अचीवर्स पर जोक बनाना आसान, सुपरस्टार बनके दिखाओ; धुरंधर से इंडस्ट्री जल नहीं, सीख रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कॉमेडियन जाकिर खान के उस बयान पर एक बार फिर नाराजगी जताई है, जिसमें जाकिर ने कहा था कि फिल्म 'धुरंधर 2' की कामयाबी से पूरी इंडस्ट्री जल रही है। अमीषा ने जाकिर के बयान को गलत बताते हुए कहा कि किसी अचीवर का मजाक उड़ाना बहुत आसान है, लेकिन उस मुकाम तक पहुंचना बहुत मुश्किल। एक्ट्रेस ने साफ किया कि इंडस्ट्री इस फिल्म की सफलता से असुरक्षित नहीं है, बल्कि इससे सीख ले रही है। अचीवर्स पर जोक बनाना आसान हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा ने इस विवाद पर कहा, "मैं जाकिर को पर्सनली जानती हूं, लेकिन एक बात जरूर कहूंगी कि स्टेज पर खड़े होकर अचीवर्स के बारे में बात करना और उनका मजाक उड़ाना बहुत आसान है। पहले अचीवर या सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ, फिर जब आप पर जोक बनेगा तब देखूंगी कि आप उसे कैसे लेते हो। किसी को नीचा दिखाकर उस पर जोक बनाना सही नहीं है।" इंडस्ट्री जल नहीं रही, सीख रही है अमीषा ने जाकिर के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने जलन की बात कही थी। एक्ट्रेस ने सवाल किया, "क्या किसी ने आपको फोन करके बताया कि 'धुरंधर' हिट हो गई और मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं? आपको यह कैसे पता चला?" अमीषा के मुताबिक, 'धुरंधर 2' के आने के बाद राम गोपाल वर्मा जैसे फिल्ममेकर्स और कई एक्टर्स ने फिल्म की तारीफ की है। लोग इस फिल्म को एक मानक मान रहे हैं और अपने काम को और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। कॉम्पिटिशन से होता है सुधार अमीषा का मानना है कि कॉम्पिटिशन बुरा नहीं होता। उन्होंने कहा, "अगर हम कॉम्पिटिशन का सामना नहीं करेंगे, तो हम खुद को बेहतर कैसे बनाएंगे? दर्शकों को अच्छा कंटेंट कैसे देंगे? हमें अपनी कमियों को सुधारने के लिए किसी ऐसे की जरूरत होती है जो हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करे। जाकिर को यह कहना चाहिए था कि हम इस फिल्म से सीख रहे हैं।" अमीषा ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे उन 10 लोगों के नाम जानना चाहती हैं जिन्होंने जाकिर को फोन करके अपनी असुरक्षा के बारे में बताया। क्या था जाकिर खान का बयान? यह पूरा विवाद एक अवॉर्ड शो से शुरू हुआ था, जिसे जाकिर खान और आलिया भट्ट होस्ट कर रहे थे। शो के दौरान जाकिर ने कहा था, "आप चाहे कितने भी बधाई वाले पोस्ट डाल दें या इंटरव्यू में इसे अपनी फेवरेट फिल्म बता दें, लेकिन सच तो यह है कि 'धुरंधर 2' से सबकी जली तो है। बम लयारी में फटे हैं, लेकिन धुआं बांद्रा और जुहू में उठा है।" उनके इसी कमेंट पर अमीषा पटेल ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर भी उन्हें घेरा था।

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह ने तोड़ा एमएस धोनी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, नंबर-6 पर आकर रच दिया इतिहास

rinku singh broke ms dhoni record: रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 83 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी से उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का 15 साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. रिंकू आईपीएल मैच की पहली पारी में नंबर-6 पर आकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 2011 से यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था. Sun, 26 Apr 2026 23:40:37 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal News : एजाज खान ने ली केजरीवाल की मौज ! #arvindkejriwal #raghavchadha #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T19:33:41+00:00

Raghav Chadha News: राघव के सपोर्ट में उतरे एजाज खान ? #raghavchadha #arvindkejriwal #aamaadmiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T19:31:29+00:00

Inside the White House Correspondents' Dinner where shots were fired | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T19:30:06+00:00

Raghav Chadha News : केजरीवाल पर सोनिया मान क्या बोलीं ? #raghavchadha #punjabnews #aamaadmiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T19:40:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers