Responsive Scrollable Menu

OMG! फेल हुई छात्रा ने बैठाया गजब का जुगाड़, Rapido राइडर को बना लिया भाई ताकि PTM में बच जाए इज्जत

एक स्कूली लड़की के फेल होने के बाद PTM से बचने का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उसने Rapido राइड बुक कर ड्राइवर से अपने बड़े भाई की भूमिका निभाने को कहा, और वह मान भी गया. वीडियो में राइडर स्कूल जाते हुए इस प्लान का हिस्सा बनता दिखता है. लोगों ने इसे मजेदार जुगाड़ बताया, जबकि कुछ ने इसे स्क्रिप्टेड या गलत ठहराया.

Continue reading on the app

राघव चड्ढा के संपर्क में पंजाब के कई AAP विधायक? संजय सिंह ने अफवाहों को किया खारिज, भाजपा में गए सातों सांसदों को लेकर दिया बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी (AAP) को हालही में अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रमुख चेहरे और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की अगुवाई में सात सांसदों ने ‘आप’ से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। इस बड़े बदलाव के बाद देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। ‘आप’ लगातार राघव चड्ढा और भाजपा पर हमला बोल रही है। इसी बीच, रविवार को राज्यसभा सांसद और ‘आप’ के सीनियर नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और पार्टी से बगावत करने वाले 7 राज्यसभा सांसदों को साफ संदेश दिया। साथ ही पंजाब के कई विधायक राघव के संपर्क में हैं इस पर भी संजय सिंह ने स्पष्ट बयान दिया है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी छोड़ने वालों में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल हैं। इस घटनाक्रम ने संसद में ‘आप’ की स्थिति को बहुत ही कमजोर कर दिया है। वहीं अब ‘आप’ के नेता संजय ने कहा कि इन सांसदों ने पार्टी और पंजाब के लोगों साथ धोखा किया है। बगावत करने वाले सातों सांसदों से संजय सिंह ने स्पष्ट कहा है कि आप जिस पार्टी से चुने गए है अगर आपको उससे मतभेद है तो आप इस्तीफा दीजिये और जहां जाना जाइए।

संजय सिंह ने दावा किया है कि राज्यसभा के सात सदस्यों द्वारा उठाया गया कदम दल-बदल के समान है। उन्होंने कहा कि सदस्यों का कदम संबंधित कानून के प्रावधानों के विरुद्ध है। उन्होंंने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रति को एक पेटिशन भेजी है। जिसमें संविधान 10वीं अनुसूची के मुताबिक इस सातों की सदस्यों की सदस्यता पूरी तरह से खत्म की जाए इसका अनुरोध किया है।

राघव चड्ढा के संपर्क में AAP विधायक वाली खबरों पर क्या बोले संजय सिंह?

बता दें कि राघव चड्ढा समेत ‘आप’ के सात सांसदों के भाजपा में शालिम होने के बाद ऐसी खबरें भी सामने आ रहीं थी कि राघव चड्ढा के संपर्क में पंजाब के कई विधायक हैं। ऐसी खबरों के बीच संजय सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने ऐसी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा और राघव चड्ढा और दूसरे लोग इस तरह की झूठी खबरें फैलाएंगे। इन लोगों का पूरे पंजाब में विरोध हो रहा है। लोग सड़कों पर हैं, उनके खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि पार्टी और पंजाब को धोखा देने के लिए लोगों की भावना उनके खिलाफ है। और दूसरी बात, उनकी सदस्यता खत्म होने वाली है। तो, कौन विधायक उनके साथ जुड़ेगा? इसलिए, यह झूठा प्रोपेगैंडा है। यह भ्रम फैलाने की कोशिश है। यह उससे ज्यादा कुछ नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 का सबसे कंजूस बॉलर, वैभव सूर्यवंशी को रखा खामोश, अब KKR के खिलाफ किया ये कमाल

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के एक गेंदबाज ने ऐसा कहर बरपाया, जिसका कोई जवाब KKR के बल्लेबाजों के पास नहीं था. विकेट बचाना तो दूर, KKR के बल्लेबाज खुलकर रन भी नहीं बटोर सकी. Sun, 26 Apr 2026 20:52:26 +0530

  Videos
See all

'एक दीदी को रोकने के लिए बीजेपी ने...' - Arvind Kejriwal #westbengalelection #arvindkejriwal #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T15:34:54+00:00

West Bengal Election | Rashtravad: BJP के नेताओं पर क्या बोले TMC प्रवक्ता जो डिबेट में मच गया बवाल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T15:36:13+00:00

Arvind Kejriwal On BJP |कौन हैं मोदी जी के तीन यार?... केजरीवाल ने बताया! #kejriwalnews #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T15:36:53+00:00

Trump Shooting: Trump की Dinner Party में Firing, चश्मदीद Reena Bharadwaj ने बताई पूरी कहानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T15:35:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers