Responsive Scrollable Menu

दिल की धड़कन कैंसर के खिलाफ बनती है 'सुरक्षा कवच', स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। शरीर के विभिन्न अंगों में कैंसर प्रकोप की खबरें हम आए दिन पढ़ते सुनते हैं लेकिन दिल के कैंसर को लेकर चर्चा कम होती है। ऐसा आखिर क्यों? एक नवीनतम अध्ययन ने इस पर रोशनी डाली है। जिससे सवाल उठता है कि क्या दिल की लगातार धड़कन ही उसे कैंसर से बचाती है?

प्रतिष्ठित जर्नल साइंस में प्रकाशित एक नई स्टडी ने इस सवाल का दिलचस्प जवाब दिया है। शोध के मुताबिक, दिल की धड़कन से पैदा होने वाला मैकेनिकल दबाव कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने को रोक सकता है—कम से कम चूहों पर किए गए प्रयोगों में ऐसा देखा गया है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, शरीर के लगभग हर अंग में ट्यूमर विकसित हो सकता है, लेकिन दिल में कैंसर के मामले बेहद दुर्लभ होते हैं। इंसानों में प्राथमिक कार्डियक ट्यूमर (जो सीधे दिल में शुरू होते हैं) 1 फीसदी से भी कम पोस्टमॉर्टम में पाए गए हैं। वहीं, सेकेंडरी ट्यूमर (जो शरीर के अन्य हिस्सों से फैलकर दिल तक पहुंचते हैं) करीब 18 फीसदी मामलों में देखे गए हैं।

अब तक यह स्पष्ट नहीं था कि दिल में कैंसर इतना कम क्यों होता है। जेम्स चोंग, जो यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से जुड़े हैं, कहते हैं कि यह नई स्टडी इस रहस्य को समझाने के लिए “मजबूत और विश्वसनीय आधार” प्रस्तुत करती है।

इस शोध का नेतृत्व सेरेना जाखिना और उनकी टीम ने यूनिवर्सिटी ऑफ ट्री-ए-स्ते (इटली स्थित) में किया। वैज्ञानिकों ने जेनेटिकली मॉडिफाइड चूहों पर एक अनोखा प्रयोग किया। उन्होंने चूहों के शरीर के बाहर—गर्दन पर—एक अतिरिक्त दिल प्रत्यारोपित किया। यह ‘बाहरी’ दिल खून की सप्लाई तो प्राप्त कर रहा था, लेकिन धड़क नहीं रहा था।

इसके बाद शोधकर्ताओं ने इन चूहों के ‘नॉर्मल’ (धड़कते) दिल और ‘बाहरी’ (स्थिर) दिल दोनों में कैंसर कोशिकाएं इंजेक्ट कीं। दो हफ्तों के भीतर, स्थिर दिल में कैंसर कोशिकाएं तेजी से बढ़ीं और ज्यादातर स्वस्थ कोशिकाओं की जगह ले ली। इसके विपरीत, धड़कते दिल में केवल लगभग 20 फीसदी ऊतकों पर ही कैंसर का असर हुआ।

शोध यहीं नहीं रुका। वैज्ञानिकों ने लैब में चूहे के दिल की कोशिकाओं से कृत्रिम हृदय ऊतक (इंजीनियर्ड हार्ट टिश्यू) भी तैयार किया। इस ऊतक को कैल्शियम आयन के संपर्क में लाने पर ही वह धड़कता था—ठीक वैसे ही जैसे शरीर के भीतर दिल काम करता है।

जब इस ऊतक में फेफड़ों के कैंसर की कोशिकाएं डाली गईं, तो पाया गया कि स्थिर (नॉन-बीटिंग) ऊतक में कैंसर तेजी से फैलता है और अधिक जगह घेर लेता है। वहीं, धड़कते ऊतक में कैंसर कोशिकाएं सीमित रहीं और केवल बाहरी परतों में क्लस्टर बनाकर रह गईं।

यह शोध इस ओर इशारा करता है कि दिल की लगातार गति और उससे उत्पन्न दबाव कैंसर कोशिकाओं के लिए प्रतिकूल वातावरण बनाते हैं, जिससे उनका विकास रुक जाता है या धीमा पड़ जाता है।

हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अध्ययन अभी शुरुआती चरण में है और इसे सीधे इंसानों पर लागू करने से पहले और शोध की जरूरत है। फिर भी, यह खोज भविष्य में कैंसर उपचार के नए तरीकों का रास्ता खोल सकती है—जहां मैकेनिकल फोर्स या टिश्यू मूवमेंट का इस्तेमाल कर कैंसर की वृद्धि को नियंत्रित किया जा सके।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'क्या ये लोन वुल्फ अटैक था', व्हाइट हाउस शूटिंग पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया

अमेरिका में बड़े कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में सेंध लगाते हुए व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक डिनर के दौरान एक बंदूकधारी ने गोलीबारी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में एक अधिकारी घायल होने की सूचना मिली. इसके बाद सुरक्षा घेरे को कड़ा कर दिया गया. इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई बड़ी हस्तियां थीं. हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि हमलावर का मुख्य निशाना वे ही थे.

उन्होंने कहा,'एक शख्स कई हथियारों से लैस होकर सुरक्षा चौकी पर हमला कर देता है. उसे सीक्रेट सर्विस ने काबू पा लिया.' ट्रंप के अनुसार, संदिग्ध कैलिफोर्निया का निवासी है. उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर इसे लोन वुल्फ अटैक के तौर पर देखा गया. हालांकि जांच अभी जारी है. उन्होंने बताया कि उन्हें और फर्स्ट लेडी को बहुत फुर्ती के साथ मंच से हटा लिया गया. सुरक्षा बलों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया था.

हमले को पूरी तरह से विफल कर दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम मे शामिल हुए. उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. उन्होंने सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा बलों की तुरंत कार्रवाई को शानदार बताया. उनकी सक्रियता ने हमले को पूरी तरह से विफल कर दिया.  

हम अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएंगे

इसके साथ उन्होंने अमेरिकियों से अपील की ​कि वे अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर मामले को शांतिपूर्ण तरह से सुलझाएं. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा,'आज शाम की घटनाओं को देखकर मैं अमेरीका के लोगों से ये आग्रह करता हूं कि वे पूरे दिल से यह संकल्प लें कि हम अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएंगे.' आपको बताते चले कि शनिवार रात को व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जोरदार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं. 

लोगों के चीखने की आवाज आने लगीं

इस दौरान ट्रंप और प​त्नी मेलानिया को तुरंत सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया. हमले के बाद यहां पर पहुंचे मेहमान इधर-उधर छिपने लगे. लोगों के चीखने की आवाज आने लगीं. उसी वक्त हथियारों से लैस सीक्रेट सर्विस के  एजेंट डाइनिंग एरिया में तेजी से एंटर हुए. इस दौरान हमलावर ने सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट पर गोली भी चलाई. इससे कार्यक्रम में भारी दहशत देखी गई. हमलावर के पास शॉटगन समेत कई हथियार थे.  

ये भी पढ़ें: फायरिंग पर ट्रंप ने याद दिलाया इतिहास, बोले- अगर व्हाइट हाउस में बॉलरूम होता तो ऐसा नहीं होता

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: दिल्ली की गलियों में IPL की प्रैक्टिस! RCB के सितारों ने मैच से पहले खेला गली क्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में 27 अप्रैल को होने वाले मुकाबले से एक दिन पहले जहां खिलाड़ियों ने मैदान पर अभ्यास किया तो वहीं कुछ खिलाड़ी लोकल क्रिकेट का मजा लेने भी पहुंच गए. Sun, 26 Apr 2026 21:31:03 +0530

  Videos
See all

Donald Trump Attacked News:ट्रंप पर हमला करने वाले शूटर का कबूलनामा? | Iran America War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T16:42:41+00:00

Maithili Thakur On Bengal: 'मैं बंगाल में 4 दिन रहकर आई हूं..' #shorts #maithilithakur #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T16:43:12+00:00

Mojtaba Khamenei Death Rumors: क्या मर गए मोजतबा खामनेई? |What is the Truth? Iran Crisis | Tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T16:40:44+00:00

Russia Anti Aging Therapy | तो क्या अब कोई बूढ़ा नहीं होगा ? #shorts #ytshorts #putin #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T16:44:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers