Responsive Scrollable Menu

राघव नहीं, केजरीवाल के चाणक्य ने ही दिया झटका, AAP के बागी सांसदों की Inside Story का पार्ट-2

राजनीति के अखाड़े में अरविंद केजरीवाल को उस शख्स ने पटखनी दी, जिसे खुद केजरीवाल संगठन का चाणक्य मानते थे. राघव चड्ढा पर एक्शन के बाद संभावित खतरे पर मंथन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपने सबसे खास और भरोसेमंद मनीष सिसोदिया और संजय सिंह से पूछा कि पार्टी की कमजोर कड़ी कौन साबित हो सकता है या पाला बदल सकता है?

Continue reading on the app

Jeera Ajwain Water: जीरा-अजवाइन का पानी करेगा कमाल! 6 फायदे बदल देंगे आपकी सेहत

Jeera Ajwain Water: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग छोटी-छोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स से परेशान रहते हैं—चाहे वह पाचन की समस्या हो, वजन बढ़ना हो या शरीर में सुस्ती महसूस होना। ऐसे में लोग महंगे सप्लीमेंट्स और दवाइयों की ओर भागते हैं, जबकि समाधान कई बार हमारी रसोई में ही मौजूद होता है।

जीरा और अजवाइन, दो ऐसे मसाले हैं जो लगभग हर भारतीय किचन में मिल जाते हैं। अगर इन दोनों का पानी बनाकर नियमित रूप से पिया जाए, तो यह शरीर के लिए किसी नेचुरल टॉनिक से कम नहीं है। 

जीरा-अजवाइन पानी के 6 बड़े फायदे

पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
जीरा और अजवाइन दोनों में ऐसे तत्व होते हैं जो डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। यह गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक
यह पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर फैट को तेजी से बर्न करता है। नियमित सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

शरीर को करता है डिटॉक्स
जीरा-अजवाइन का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे लिवर और किडनी बेहतर तरीके से काम करते हैं और शरीर अंदर से साफ रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है
इन दोनों मसालों में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

पेट दर्द और सूजन में राहत
अगर आपको अक्सर पेट दर्द या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, तो यह पानी तुरंत राहत देने में मदद करता है।

स्किन को बनाता है ग्लोइंग
शरीर से टॉक्सिन्स निकलने के कारण त्वचा पर भी इसका असर दिखता है। नियमित सेवन से स्किन साफ और चमकदार बनती है।

कैसे बनाएं जीरा-अजवाइन का पानी?

एक गिलास पानी में आधा-आधा चम्मच जीरा और अजवाइन डालकर रातभर भिगो दें। सुबह इसे उबालकर छान लें और हल्का गुनगुना ही पिएं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Stuffed Tandoori Aloo: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल भरवां तंदूरी आलू, जो खाएगा करेगा तारीफ

Gond Katira: गोंद कतीरा हर किसी के लिए नहीं है सही? इन 5 हेल्थ कंडीशंस में पहुंचाएगा नुकसान

गर्मी में ठंडक का अहसास: भारत के 7 सबसे खूबसूरत समर ट्रेक्स, यहां मिलेगी ठंडी बर्फीली हवाओं की राहत

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs KKR Turning Point: 4 बॉल...4 छक्के और 25 रन ने पलट दिया मैच, जीती बाजी हार गई लखनऊ की टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी दूसरी जीत नसीब हुई तो इसका श्रेय सिर्फ एक ही खिलाड़ी को दिया जाना चाहिए. रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आकर आखिरी ओवर में जो चार लगातार छक्के मारे उसने मुकाबला पूरी तरह से बदल दिया. Mon, 27 Apr 2026 06:25:42 +0530

  Videos
See all

PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम को 4000 करोड़ की सौगात, 50th Statehood Day पर PM Modi की बड़ी घोषणा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T02:38:59+00:00

Bengal Election: सुवेंदु अधिकारी का CM ममता बनर्जी पर बड़ा दावा #shorts #mamatabanerjee #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T02:39:10+00:00

Yogi Adityanath: यूपी के छात्रों के नाम CM योगी की पाती | UP News | BJP | CM Yogi | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T02:45:05+00:00

Pawan Khera Breaking News: Congress नेता Pawan Khera की Supreme Court में याचिका | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T02:38:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers