Responsive Scrollable Menu

नए अवतार में एंट्री करने जा रही महिंद्रा स्कॉर्पियो-N, ये हैं वो 5 बड़े बदलाव; जानिए कब होगी लॉन्च

महिंद्रा की सबसे पॉपुलर मॉडल स्कॉर्पियो-N जल्द ही अपने चार साल पूरे करने जा रही है। इस मौके को खास बनाने के लिए महिंद्रा इस तिमाही के अंत तक इसका नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है।

Continue reading on the app

मुकेश अंबानी के घर पहुंची रिहाना:परिवार ने फूलों से किया स्वागत, अनंत और राधिका के साथ डांस और लंच किया

पॉप स्टार रिहाना अपने मेकअप ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' के भारत में लॉन्च के लिए इन दिनों मुंबई में हैं। इस दौरान वे रविवार को मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' भी गईं। अंबानी परिवार ने रिहाना का स्वागत बिल्कुल देसी अंदाज में किया। रिहाना ने परिवार के साथ खास लंच किया और घर के सदस्यों के साथ डांस करती भी नजर आईं। फूलों से स्वागत, रिहाना ने किया डांस जब रिहाना एंटीलिया पहुंचीं, तो वहां ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान रिहाना ने पारंपरिक संगीत पर डांस भी किया। उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में अंबानी परिवार के सदस्यों पर फूल भी बरसाए। बहुओं और बच्चों के साथ लंच रिहाना के लिए अंबानी परिवार ने एक खास लंच होस्ट किया था। इस दौरान ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट उनके साथ नजर आईं। अनंत अंबानी भी इस मौके पर मौजूद थे। रिहाना और राधिका मर्चेंट की बॉन्डिंग काफी चर्चा में रही। दोनों को एक-दूसरे के साथ हंसते, गले मिलते और बातें करते देखा गया। मैक्सी ड्रेस और सटल मेकअप में दिखीं अपने इस खास विजिट के लिए रिहाना ने ऑलिव-ग्रे रंग की एक मैक्सी ड्रेस चुनी थी। हाई-नेक और बेल स्लीव्स वाली इस ड्रेस में वे काफी ग्रेसफुल लग रही थीं। रिहाना ने अपने बालों को खुला रखकर कर्ल किया था और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना लुक पूरा किया। रिलायंस के जरिए भारत आया ब्रांड रिहाना का मशहूर मेकअप ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' अब आधिकारिक तौर पर भारत में उपलब्ध है। रिलायंस रिटेल ही इस ब्रांड को भारत लेकर आया है। रिहाना के ये प्रोडक्ट्स अब विशेष रूप से 'टीरा' (Tira) और 'सेफोरा' के स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे। रिहाना अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए मुंबई के कई इवेंट्स में भी हिस्सा ले रही हैं। प्री-वेडिंग में भी शामिल हुईं थी रिहाना रिहाना और अंबानी परिवार के बीच की दोस्ती काफी पुरानी है। इससे पहले मार्च 2024 में वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर आई थीं। वहां उन्होंने करीब 8 साल बाद अपनी पहली प्राइवेट परफॉर्मेंस दी थी। जामनगर के फंक्शन के बाद से ही रिहाना और राधिका के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई है।

Continue reading on the app

  Sports

एयरपोर्ट पर मोर पंख लिए नजर आए धोनी, वायरल वीडियो पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

ms dhoni with peacock feather video: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट के सिक्योरिटी चेक से निकलते निकलते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस दौरान फैंस की नजर उनके हाथ में मौजूद मोर पंख पर जा टिकी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की झड़ी लग गई. Sun, 26 Apr 2026 22:35:57 +0530

  Videos
See all

Maithili Thakur का Pappu Yadav पर हमला: महिला नेताओं पर टिप्पणी को बताया अभद्र | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T18:38:14+00:00

Lawrence Bishnoi News : लॉरेंस की बड़ी धमकी... 'तो कर लो कफन की तैयारी' ! | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T18:36:34+00:00

Yusuf Pathan | Sudhanshu Trivedi | यूसुफ पठान पर गजब फायर सुधांशु त्रिवेदी ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T18:34:10+00:00

Sawaliya Seth Mandir: सांवलिया सेठ का 'खजाना'...सारा रिकॉर्ड तोड़ डाला ! | Rajasthan | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T18:32:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers