Responsive Scrollable Menu

मुकेश अंबानी के घर पहुंची रिहाना:परिवार ने फूलों से किया स्वागत, अनंत और राधिका के साथ डांस और लंच किया

पॉप स्टार रिहाना अपने मेकअप ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' के भारत में लॉन्च के लिए इन दिनों मुंबई में हैं। इस दौरान वे रविवार को मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' भी गईं। अंबानी परिवार ने रिहाना का स्वागत बिल्कुल देसी अंदाज में किया। रिहाना ने परिवार के साथ खास लंच किया और घर के सदस्यों के साथ डांस करती भी नजर आईं। फूलों से स्वागत, रिहाना ने किया डांस जब रिहाना एंटीलिया पहुंचीं, तो वहां ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान रिहाना ने पारंपरिक संगीत पर डांस भी किया। उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में अंबानी परिवार के सदस्यों पर फूल भी बरसाए। बहुओं और बच्चों के साथ लंच रिहाना के लिए अंबानी परिवार ने एक खास लंच होस्ट किया था। इस दौरान ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट उनके साथ नजर आईं। अनंत अंबानी भी इस मौके पर मौजूद थे। रिहाना और राधिका मर्चेंट की बॉन्डिंग काफी चर्चा में रही। दोनों को एक-दूसरे के साथ हंसते, गले मिलते और बातें करते देखा गया। मैक्सी ड्रेस और सटल मेकअप में दिखीं अपने इस खास विजिट के लिए रिहाना ने ऑलिव-ग्रे रंग की एक मैक्सी ड्रेस चुनी थी। हाई-नेक और बेल स्लीव्स वाली इस ड्रेस में वे काफी ग्रेसफुल लग रही थीं। रिहाना ने अपने बालों को खुला रखकर कर्ल किया था और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना लुक पूरा किया। रिलायंस के जरिए भारत आया ब्रांड रिहाना का मशहूर मेकअप ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' अब आधिकारिक तौर पर भारत में उपलब्ध है। रिलायंस रिटेल ही इस ब्रांड को भारत लेकर आया है। रिहाना के ये प्रोडक्ट्स अब विशेष रूप से 'टीरा' (Tira) और 'सेफोरा' के स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे। रिहाना अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए मुंबई के कई इवेंट्स में भी हिस्सा ले रही हैं। प्री-वेडिंग में भी शामिल हुईं थी रिहाना रिहाना और अंबानी परिवार के बीच की दोस्ती काफी पुरानी है। इससे पहले मार्च 2024 में वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर आई थीं। वहां उन्होंने करीब 8 साल बाद अपनी पहली प्राइवेट परफॉर्मेंस दी थी। जामनगर के फंक्शन के बाद से ही रिहाना और राधिका के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई है।

Continue reading on the app

कैलाश खेर का इवेंट में गाने से इनकार:बोले- कलाकार को जोकर न बनाएं; क्या सचिन तेंदुलकर से कभी कहोगे छक्का मार कर दिखा दो?

सिंगर कैलाश खेर ने हाल ही में दिल्ली के एक प्रोग्राम में ऑन-डिमांड गाना गाने की रिक्वेस्ट ठुकरा दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में गायकों से चलते-फिरते दो लाइनें सुनाने की जिद करना कलाकार की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। सिंगर के मुताबिक, कलाकारों को मनोरंजन का साधन या 'जोकर' नहीं समझा जाना चाहिए। दिल्ली के इवेंट में भड़के सिंगर कैलाश खेर 25 अप्रैल को दिल्ली के ताज पैलेस में 'सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट' के सातवें एडिशन में शामिल हुए थे। इवेंट के दौरान जब होस्ट ने उनसे दर्शकों के मनोरंजन के लिए कुछ लाइनें गाने को कहा, तो सिंगर असहज हो गए। उन्होंने माइक पर ही नाराजगी जताते हुए कहा, "यही सोच मैं बदलना चाहता हूं। गायक या संगीत को ऐसा न माना जाए कि 'सर दो लाइन गा दीजिए, मूड बना दीजिए'। यह बहुत गलत है, ऐसी रिक्वेस्ट मत किया कीजिए।" सचिन और आर्मी जवान से की तुलना अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए कैलाश खेर ने क्रिकेट और सेना का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, क्या आप कभी सचिन तेंदुलकर से कहेंगे कि जरा एक छक्का लगाकर दिखा दीजिए? या किसी आर्मी के जवान से कहेंगे कि अपनी पोजीशन लेकर एक शॉट चलाकर दिखाएं? कलाकार साधक होते हैं, उन्हें जोकर मत बनाइए। वे अपने मन के मालिक होते हैं। 2003 में मिली थी बड़ी पहचान कैलाश खेर के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्हें 2003 में फिल्म 'वैसे भी होता है पार्ट II' के गाने 'अल्लाह के बंदे' से बड़ी पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'कैलासा' बैंड बनाया और 'तेरी दीवानी' जैसे सुपरहिट गाने दिए। वे 'बाहुबली' सीरीज के गाने 'कौन हैं वो' और 'जय जयकारा' के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी अनोखी आवाज और सूफी अंदाज की वजह से वे भारत के सबसे सम्मानित गायकों में से एक हैं।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार 2 फुल-टॉस पर नो-बॉल, फिर कार्तिक त्यागी क्यों नहीं हुए बैन? जानिए क्या कहता है नियम

कार्तिक त्यागी ने लखनऊ की पारी का आखिरी ओवर डाला था लेकिन उसमें उन्होंने लगातार 2 नो-बॉल डाली, जिसके बाद माना जा रहा था कि उन्हें बॉलिंग से हटाया जाएगा. मगर ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने ही बॉलिंग की. Mon, 27 Apr 2026 00:09:37 +0530

  Videos
See all

Trump Shooting: गोलियों की ठांय-ठांय...कैसे बचे अमेरिकी VVIP? | Washington Hilton Firing | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T20:15:07+00:00

रील बनाने के चक्कर में बड़ा हादसा #alwar #viralvideo #reels #accident #desijugaad #socialmedia #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T20:00:02+00:00

वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाओगे! #shortvideo #viralvideo #DangerousVideo #TrendingNow #stuntvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T20:00:10+00:00

Donald Trump Attacked: ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम, शूटर का ईरान कनेक्शन आया सामने? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T20:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers