Responsive Scrollable Menu

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हमले की कड़ी निंदा की और अमेरिकी प्रेसिडेंट के लिए अपना समर्थन जताया।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कल रात (अमेरिकी समयानुसार) अमेरिका के राष्ट्रपति को निशाना बनाकर किया गया हथियारबंद हमला मंजूर नहीं है। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। मैं डोनाल्ड ट्रंप को अपना पूरा समर्थन देता हूं।

यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने घटना को बहुत परेशान करने वाला बताया और एक्स पर लिखा कि पब्लिक लाइफ में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसे पूरी तरह से खारिज किया जाना चाहिए।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि वह कल रात की घटना से हैरान हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं या प्रेस की आजादी पर किसी भी हमले की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, राजनीति में हिंसा की कभी कोई जगह नहीं है और मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और रेस्पॉन्डर्स की तेज कार्रवाई के लिए धन्यवाद।

यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति की प्रमुख काजा कैलास ने कहा कि प्रेस की आजादी को सम्मान देने के लिए होने वाला इवेंट कभी भी डर का माहौल नहीं बनना चाहिए। उन्होंने घायल सीक्रेट सर्विस ऑफिसर के जल्दी ठीक होने की कामना की।

स्वीडन के प्राइम मिनिस्टर उल्फ क्रिस्टरसन ने कहा कि उन्हें ये सुनकर राहत मिली है कि ट्रंप और बाकी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने इस घटना से सदमे में आए सभी लोगों के लिए दुआएं दीं, जिसमें स्वीडिश पत्रकार भी शामिल हैं।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होती और इसकी सख्त निंदा होनी चाहिए।

वहीं, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के खिलाफ हुई इस हमले की कोशिश की निंदा करते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी और कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में मौजूद सभी लोगों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग शांति में विश्वास करते हैं, उनके लिए हिंसा कभी भी कोई विकल्प नहीं हो सकती।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

UP News: Santanic Society' के पोस्टरों से मचा बवाल! आखिर क्या है इसके पीछे का मकसद? Top News

UP News: Santanic Society' के पोस्टरों से मचा बवाल! आखिर क्या है इसके पीछे का मकसद? Top News #SanatanDharma #SanataniSociety #ViralPoster #Hinduism #SocialNews #Bharat #SanatanSanskriti #TrendingNews #Sanatani #SocietyUpdate #CurrentAffairs news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest newIs | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP             https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                   https://www.facebook.com/News18UK/ News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli 9000 Runs: विराट कोहली के IPL में 9 हजार रन पूरे, लगातार चौथी बार नंबर 1, सिर्फ इस बल्लेबाज से हारे थे

Virat Kohli ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए और आरसीबी ने ये मैच 9 विकेट से जीता. इस जीत के दौरान विराट कोहली ने आईपीएल में एक खास मुकाम हासिल किया. Mon, 27 Apr 2026 23:04:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: जंग में Russia की धमाकेदार एंट्री से मचा हड़कंप! | Putin | Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T21:30:17+00:00

Manu Bhaker News : वैभव पर मनु भाकर क्या बोल गईं ? #vaibhavsuryavanshi #manubhaker #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T21:35:07+00:00

King Charles and Camilla take tea with President Trump and Melania at start of US visit | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T21:36:03+00:00

King Charles and Queen Camilla met Donald Trump and Melania Trump. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T21:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers