Responsive Scrollable Menu

क्या आपको भी ऑफिस में आती है नींद? जानें कैसे इस समस्या से पाएं छुटकारा

ऑफिस में काम करते वक्त नींद आना बहुत ही सामान्य सी बात है. इसका मुख्य कारण अपर्याप्त नींद, डिहाईड्रेशन, लगातार स्क्रीन देखना, लंच के बाद होने वाला भारीपन आदि है. वैसे तो ये सामान्य बात है लेकिन ऑफिस में ऐसा होना कई बार आपकी डांट का कारण बन सकती है, जिस वजह से इसे जल्द से जल्द खत्म करना आवश्यक है. 

किसी भी समस्या का कारण जानना बहुत जरूरी है, जिससे आप उस समस्या को आसानी से और प्रभावी ढंग से खत्म कर सकते हैं तो आइये जानते हैं कि आखिर ऑफिस में काम करते वक्त नींद क्यों आती है और इसे खत्म कैसे किया जा सकता है. 

ये खबर भी पढ़ें- क्या आपको भी पड़ गई है बिना वजह मोबाइल स्क्रॉल करने की आदत? तो हो जाएं सावधान! दिमाग पर हो सकता है असर

ऑफिस में नींद आने के प्रमुख कारण

  1. रात की खराब नींद: अपर्याप्त नींद या गुड क्वालिटी स्लीप ना ले पाने की वजह से ये समस्या सामने आती है. 
  2. लंच के बाद सुस्ती: ऑफिस में लंच करने के बाद पेट भारी हो जाता है, जिस वजह से शरीर का एनर्जी लेवल कम हो रहा है. 
  3. डिहाइड्रेशन (पानी की कमी): शरीर में अगर पानी की कमी हो जाए तो इससे आपको नींद-नींद सी या फिर थकान महसूस होती है.
  4. एक ही जगह बैठे रहना: ऑफिस में अगर आप लंबे वक्त तक एक ही जगह बैठे रहते हैं तो शारीरिक गतिविधि कम होने से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जो थकान महसूस करवाता है.
  5. नीरस काम (Boredom): काम में अगर आपको रुचि नहीं है या फिर लगातार एक जैसा काम कर रहे हैं तो भी आपको ऑफिस में नींद आ सकती है.

ये खबर भी पढ़ें- Heat Wave Alert: दिल्ली-नोएडा से लेकर झांसी में लू से परेशान लोग, हीट स्ट्रोक से बचने के 10 तरीके

ऑफिस में नींद से बचने के कारगर उपाय

  1. आप अपनी डेस्क पर पानी की एक बोतल हमेशा रखें और बीच-बीच में पानी पीते रहें. इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड और एक्टिव रखता है.
  2. आप हर 1-2 घंटे में अपनी सीट से उठ जाएं और पांच मिनट के लिए टहल लें या फिर स्ट्रेचिंग करें.
  3. ऑफिस में मीठा या फिर चॉकलेट को न ही खाएं तो बेहतर है. इसके जगह आप नट्स, फल या फिर दही खाएं.
  4. लंच के बाद अगर संभव हो सके तो 10-15 मिनट की छोटी झपकी ले लें, इससे आप ताजा महसूस करेंगे.
  5. ऑफिस में बैठकर चाय या फिर कॉफी का सेवन कम कर दें, इसके बजाए आप ग्रीन टी पिएं. 
  6. 20-20-20 का नियम अपनाएं, इस नियम के तहत आप हर 20 मिनट में, 20 फीट दूर किसी चीज को 20 सेकंड तक के लिए देखें.
  7. अगर आपको नींद आती है तो सहकर्मियों से कुछ देर बात कर लें, जिससे आपका दिमाग एक्टिव हो जाता है.
  8. काम के दौरान हल्का और ऊर्जावान संगीत सुनते रहें, इससे आप एक्टिव बने रह सकते हैं. 
  9. अगर पॉसिबल हो तो प्राकृतिक रोशनी में बैठें या फिर ऑफिस में पर्याप्त रोशनी रखें. 

ये खबर भी पढ़ें- Summer Health Tips: तेज गर्मी में बढ़ जाते हैं हीट स्ट्रोक के मामले, जानें ORS पीना कितना और कब सही, Stroke से बचने के उपाय

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च और मीडिया रिपोर्ट के आधार पर है. इसे मेडिकल सलाह बिल्कुल न मानें. किसी भी नई गतिविधि को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

 

Continue reading on the app

रकुल प्रीत सिंह ने सिचुएशनशिप वाले बयान पर पति से मंगवाई माफी, बोलीं- 'इसको कितना बार बोला है Gen-Z बनने की जरूरत नहीं'

Jackky Bhagnani apologize to Rakul Preet Singh: एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने हाल ही में सिचुएशनशिप को लेकर बयान दिया. जिसके बाद से ही वो सुर्खियों में हैं. इसी बीच एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ( Rakul Preet Singh) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पति जैकी से उनके बायन को लेकर माफी मंगवाती हुई दिखाई दे रही हैं. बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जैकी ने अपनी शादी को मजाकिया अंदाज में ‘सिचुएशनशिप’ कह दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया इस पर बहस शुरू हो गई. लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए. 

अब इस पूरे मामले पर रकुल ने न सिर्फ अपनी रिएक्शन दिया है बल्कि अपने पति से मजाकिया अंदाज में माफी भी मंगवाई. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस विवाद को सीरियस बनाने के बजाय हल्के-फुल्के अंदाज में लिया. 

जैकी भगनानी ने क्या कहा था सिचुएशनशिप को लेकर?

आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान जैकी भगनानी ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि शादी के बावजूद वह और रकुल एक तरह की ‘सिचुएशनशिप’ में हैं. उनका मतलब यह था कि दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग है, जहां वे हर बात खुलकर कर सकते हैं. हालांकि, इस 'जेन Z' शब्द ने  सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी थी. 

'इसको कितना बार बोला है Gen-Z बनने की जरूरत नहीं'

इस पूरे विवाद पर रकुल प्रीत सिंह ने अपने अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने जैकी के बयान को ज्यादा सीरियस नहीं लिया. सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में वह जैकी से कहती नजर आईं कि हम मिलेनियल हैं और इसको कितनी बार समझाया है जेन-जी बनने की जरूरत नहीं है. वीडियो में जैकी कान पकड़कर माफी मांगते दिखाई देते हैं. साथ ही दोनों इस पूरे मामले पर हंसते नजर आए. 

रकुल ने कॉन्टेक्स्ट पर उठाया था सवाल

रकुल ने इस मौके पर एक अहम बात भी कही थी. उन्होंने इशारों में यह बताया कि कैसे एक घंटे की बातचीत में से सिर्फ एक लाइन निकालकर उसे हेडलाइन बना दिया जाता है. उनके मुताबिक, किसी भी बयान को समझने के लिए उसका पूरा कॉन्टेक्स जरूरी होता है. बातचीत की बारीकियों को नजरअंदाज कर देना और उसे सनसनीखेज बना देना सही नहीं है. ऐसे में यह बयान कहीं न कहीं मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़ा करता है.

ये भी पढ़ें: 'पांच वक्त की नमाजी हूं, दूसरे धर्म के लड़के के साथ...' एक्ट्रेस ने शादी करने को लेकर दिया बड़ा बयान

रकुल और जैकी ने कब की थी शादी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक दूसरे को काफी लंबे समय जानते हैं और शादी से पहले करीब तीन साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया. इसके बाद फरवरी 2024 में दोनों ने गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. उनका रिश्ता हमेशा से दोस्ती और समझदारी पर बेस्ड रहा है जो कभी-कभी नजर आता है. जैकी का ‘सिचुएशनशिप’ वाला बयान भी इसी रिश्ते की अंडरस्टैंडिंग को दिखाने की कोशिश थी लेकिन लोगों ने उनके इस बयान को अलग तरीके से लिया.

हालांकि, जैकी भगनानी को जिस बयान को लेकर ट्रोल किया था. अब वह ठंडा पड़ता जा रहा है क्योंकि रकुल और जैकी ने हंसी-मजाक में ही इस विवाद को खत्म कर दिया. 

ये भी पढ़ें: 'इतने बड़े सुपरस्टार होकर...' सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर फिर दिया बयान

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में Vaibhav Suryavanshi का तूफानी शतक, फिर Injury ने बढ़ाई सनराइजर्स की टेंशन

शनिवार को खेले गए मुकाबले में दर्शकों को जहां रोमांचक खेल देखने को मिला, वहीं एक समय पर चिंता का माहौल भी बन गया था। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को चोट लगने की खबर से टीम और प्रशंसकों में हलचल देखी गई।

मौजूद जानकारी के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के शुरुआती ओवरों में वैभव सूर्यवंशी गेंद के पीछे दौड़ते हुए अचानक असहज नजर आए और अपने पैर के पिछले हिस्से को पकड़ते हुए मैदान पर ही रुक गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत टीम स्टाफ को संकेत दिया और सहायता के साथ मैदान से बाहर चले गए। शुरुआती तौर पर इसे मांसपेशियों में खिंचाव या थकान से जुड़ी समस्या माना जा रहा है।

गौरतलब है कि मैच के बाद टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने स्थिति को लेकर राहत भरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को हल्की परेशानी महसूस हुई थी, लेकिन उपचार के बाद अब वह ठीक लग रहे हैं और अगले एक-दो दिन में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

बता दें कि यह घटना उस शानदार प्रदर्शन के तुरंत बाद हुई, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया । उन्होंने मात्र 37 गेंदों में 103 रन की तेज पारी खेली, जिसमें कई छक्के और चौके शामिल रहे हैं। उन्होंने बेहद कम गेंदों में शतक पूरा कर नया कीर्तिमान भी बनाया और कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 प्रारूप में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया। उनकी इस उपलब्धि को भारतीय क्रिकेट में एक बड़े उभरते सितारे के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स द्वारा बनाए गए बड़े लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया।  टीम प्रबंधन अब वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर नजर बनाए हुए है और आगे के मैचों में उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला लिया जाएगा।
Sun, 26 Apr 2026 19:47:20 +0530

  Videos
See all

PM Modi की झलक के लिए लोगों ने पार की हद! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T15:09:30+00:00

AAP Protest Against Harbhajan Singh: हरभजन सिंह के घर पर किसने लिखा 'गद्दार'? #shorts #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T15:13:40+00:00

Baba Bageshwar Speech: 'जनसंख्या बढ़ाने में हम योगदान देंगे' #shorts #ytshorts #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T15:15:27+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ट्रंप को 'लूजर' पसंद है..जंग ने मुनीर-शहबाज की पहचान बदल दी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T15:10:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers