Responsive Scrollable Menu

'मुझे तुम्हारी बॉडी पसंद है....', इस एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने रखी थी गंदी डिमांड, हसीना ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Actress Nehal Vadoliya on Director Dirty Demand: बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने हाल ही में इंडस्ट्री के एक चौंकाने वाले अनुभव का खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जी हां, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे एक डायरेक्टर ने सेट पर उनके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की. चलिए आपको इसके बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं. 

डायरेक्टर ने पूछे पर्सनल सवाल

आपको बता दें कि नेहल वडोलिया ने हाल ही में हिंदी रश को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. वहीं बातचीत में नेहल ने बताया कि डायरेक्टर वाली ये घटना उस समय की है जब वो एक प्रोजेक्ट में इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के तौर पर काम कर रही थीं. उन्होंने कहा कि ये उनका पहला दिन था और पूरे दिन शूटिंग के बाद जब बाकी लोग सेट से जा चुके थे, तब वो और डायरेक्टर अकेले रह गए थे. इसी दौरान डायरेक्टर ने उनसे पर्सनल सवाल पूछने शुरू कर दिए.

'मुझे तुम्हारी बॉडी पसंद है'

नेहल के मुताबिक, डायरेक्टर को ये नहीं पता था कि वो इंटीमेसी कॉर्डिनेटर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं. उसने उनसे उनका इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाने को कहा. जैसे ही नेहल ने अपना प्रोफाइल दिखाया, उसने नेहल से पूछा कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है. जब नेहल ने नहीं में जवाब दिया, तो डायरेक्टर ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि 'हम कुछ ट्राई कर सकते हैं, मुझे तुम्हारी बॉडी पसंद है.'

घटना ने अंदर तक झकझोर दिया

इतना ही नहीं, नेहल ने आगे बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें साइड हग किया और उस दौरान भी वो गलत बातें करता रहा. उसने कहा कि वो उनका बॉयफ्रेंड तो नहीं बन सकता, लेकिन उसने उन्हें फील कर लिया है. इस घटना ने नेहल को अंदर तक झकझोर दिया. इस खुलासे के बाद फैंस भी हैरान हैं और इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

इंटीमेट सीन्स की शूटिंग 

नेहल ने इस बातचीत में इंटीमेट सीन्स की शूटिंग को लेकर भी कई अहम बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि फिल्मों और वेब सीरीज में ऐसे सीन्स बेहद सावधानी और तय गाइडलाइंस के तहत शूट किए जाते हैं. हर चैनल और प्रोडक्शन हाउस की अपनी सीमाएं होती हैं, जिनके भीतर रहकर ही न्यूडिटी और बोल्डनेस दिखाई जाती है.

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी सीन में एक्ट्रेस बिकिनी में है, तो उसे स्विमिंग एरिया या पूल के आसपास दिखाया जाता है. वहीं, अगर कोई बेड पर इंटीमेट सीन शूट हो रहा है, तो इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि क्या दिखाना है और क्या नहीं. कई बार बॉटम वियर को कैमरे में दिखाया ही नहीं जाता, ताकि सीन की मर्यादा बनी रहे.

प्रोफेशनल इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के रूप में काम 

वहीं नेहल वडोलिया अब सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के रूप में भी काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि इस फील्ड में अच्छी कमाई भी है. एक इंटीमेसी कॉर्डिनेटर आमतौर पर 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक कमा सकता है, जो प्रोजेक्ट और अनुभव पर निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं दाऊद को जॉइन कर रहा हूं...’ Raghav Chadha के BJP में शामिल होने के बाद Prakash Raj ने लिया ये फैसला?

Continue reading on the app

क्या आपको भी ऑफिस में आती है नींद? जानें कैसे इस समस्या से पाएं छुटकारा

ऑफिस में काम करते वक्त नींद आना बहुत ही सामान्य सी बात है. इसका मुख्य कारण अपर्याप्त नींद, डिहाईड्रेशन, लगातार स्क्रीन देखना, लंच के बाद होने वाला भारीपन आदि है. वैसे तो ये सामान्य बात है लेकिन ऑफिस में ऐसा होना कई बार आपकी डांट का कारण बन सकती है, जिस वजह से इसे जल्द से जल्द खत्म करना आवश्यक है. 

किसी भी समस्या का कारण जानना बहुत जरूरी है, जिससे आप उस समस्या को आसानी से और प्रभावी ढंग से खत्म कर सकते हैं तो आइये जानते हैं कि आखिर ऑफिस में काम करते वक्त नींद क्यों आती है और इसे खत्म कैसे किया जा सकता है. 

ये खबर भी पढ़ें- क्या आपको भी पड़ गई है बिना वजह मोबाइल स्क्रॉल करने की आदत? तो हो जाएं सावधान! दिमाग पर हो सकता है असर

ऑफिस में नींद आने के प्रमुख कारण

  1. रात की खराब नींद: अपर्याप्त नींद या गुड क्वालिटी स्लीप ना ले पाने की वजह से ये समस्या सामने आती है. 
  2. लंच के बाद सुस्ती: ऑफिस में लंच करने के बाद पेट भारी हो जाता है, जिस वजह से शरीर का एनर्जी लेवल कम हो रहा है. 
  3. डिहाइड्रेशन (पानी की कमी): शरीर में अगर पानी की कमी हो जाए तो इससे आपको नींद-नींद सी या फिर थकान महसूस होती है.
  4. एक ही जगह बैठे रहना: ऑफिस में अगर आप लंबे वक्त तक एक ही जगह बैठे रहते हैं तो शारीरिक गतिविधि कम होने से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जो थकान महसूस करवाता है.
  5. नीरस काम (Boredom): काम में अगर आपको रुचि नहीं है या फिर लगातार एक जैसा काम कर रहे हैं तो भी आपको ऑफिस में नींद आ सकती है.

ये खबर भी पढ़ें- Heat Wave Alert: दिल्ली-नोएडा से लेकर झांसी में लू से परेशान लोग, हीट स्ट्रोक से बचने के 10 तरीके

ऑफिस में नींद से बचने के कारगर उपाय

  1. आप अपनी डेस्क पर पानी की एक बोतल हमेशा रखें और बीच-बीच में पानी पीते रहें. इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड और एक्टिव रखता है.
  2. आप हर 1-2 घंटे में अपनी सीट से उठ जाएं और पांच मिनट के लिए टहल लें या फिर स्ट्रेचिंग करें.
  3. ऑफिस में मीठा या फिर चॉकलेट को न ही खाएं तो बेहतर है. इसके जगह आप नट्स, फल या फिर दही खाएं.
  4. लंच के बाद अगर संभव हो सके तो 10-15 मिनट की छोटी झपकी ले लें, इससे आप ताजा महसूस करेंगे.
  5. ऑफिस में बैठकर चाय या फिर कॉफी का सेवन कम कर दें, इसके बजाए आप ग्रीन टी पिएं. 
  6. 20-20-20 का नियम अपनाएं, इस नियम के तहत आप हर 20 मिनट में, 20 फीट दूर किसी चीज को 20 सेकंड तक के लिए देखें.
  7. अगर आपको नींद आती है तो सहकर्मियों से कुछ देर बात कर लें, जिससे आपका दिमाग एक्टिव हो जाता है.
  8. काम के दौरान हल्का और ऊर्जावान संगीत सुनते रहें, इससे आप एक्टिव बने रह सकते हैं. 
  9. अगर पॉसिबल हो तो प्राकृतिक रोशनी में बैठें या फिर ऑफिस में पर्याप्त रोशनी रखें. 

ये खबर भी पढ़ें- Summer Health Tips: तेज गर्मी में बढ़ जाते हैं हीट स्ट्रोक के मामले, जानें ORS पीना कितना और कब सही, Stroke से बचने के उपाय

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च और मीडिया रिपोर्ट के आधार पर है. इसे मेडिकल सलाह बिल्कुल न मानें. किसी भी नई गतिविधि को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

 

Continue reading on the app

  Sports

रुतुराज की मेहनत पर गेंदबाजों ने फेरा पानी, एकतरफा मुकाबला में गुजरात ने मारी बाजी, रबाडा-सुदर्शन रहे हीरो

CSK vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में चौथी जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर में एकतरफा मैच में शिकस्त दे दी. गुजरात की इस जीत के हीरो रहे कगिसो रबाडा और साई सुदर्शन. गुजरात की 8 मैचों में यह चौथी जीत है, जिस टीम अंकतालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, चेन्नई को 8 मैचों में 5वीं हार का सामना करना पड़ा है. Sun, 26 Apr 2026 19:10:02 +0530

  Videos
See all

भीड़ के शोर से भड़का शेर, बच्चे पर दौड़ा #junagadh #viralvideo #shorts #girforest #lion #lionvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T13:45:01+00:00

दंपती से चेन स्नेचिंग की घटना CCTV में कैद #surat #chainsnatching #gujaratnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T13:44:43+00:00

Sanjay Dutt: आपने देखा संजय दत्त का ये लेटेस्ट वीडियो? #sanjaydutt #entertainment #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T13:46:39+00:00

Dimple yadav का राघव चड्ढा पर वार #raghavchadha #dimpleyadav #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T13:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers