Cheese Palak Pakoda: 10 मिनट में तैयार करें चीज़ पालक पकोड़े, देखकर ही सबसे मुंह में आएगा पानी!
Cheese Palak Pakoda: चीज़ पालक पकोडों को देखकर किसी के मुंह में भी पानी आ सकता है। गरमा-गरम पकोड़े हर किसी के दिल को खुश कर देते हैं। लेकिन अगर वही पकोड़े थोड़ा ट्विस्ट के साथ बन जाएं, तो उनका स्वाद और भी शानदार हो जाता है। चीज़ और पालक का कॉम्बिनेशन ऐसा ही एक मजेदार फ्यूजन है, जिसे देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है।
अगर आप भी कुछ नया और झटपट बनाना चाहते हैं, तो चीज़ पालक पकोड़े आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी।
चीज़ पालक पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप बारीक कटा हुआ पालक
- 1/2 कप बेसन
- 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
- थोड़ा सा पानी
- तेल (तलने के लिए)
चीज़ पालक पकोड़ा बनाने का तरीका
स्वाद से भरपूर चीज़ पालक पकोड़ा बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए एक बाउल में बेसन डालें और उसमें कटे हुए पालक, हरी मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला न हो।
अब तैयार बैटर में कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इससे पकोड़ों में अंदर से मेल्टी और क्रीमी स्वाद आएगा।
कढ़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। तेल ज्यादा गरम न हो, वरना पकोड़े बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह सकते हैं।
अब बैटर से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गरम तेल में डालें। इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। बीच-बीच में पलटते रहें ताकि सभी तरफ से अच्छे से पक जाएं।
तले हुए पकोड़ों को टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। अब इन्हें गरमा-गरम हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें। ये पकोड़े कम वक्त में ही तैयार किए जा सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Stuffed Tandoori Aloo: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल भरवां तंदूरी आलू, जो खाएगा करेगा तारीफ
Gond Katira: गोंद कतीरा हर किसी के लिए नहीं है सही? इन 5 हेल्थ कंडीशंस में पहुंचाएगा नुकसान
गर्मी में ठंडक का अहसास: भारत के 7 सबसे खूबसूरत समर ट्रेक्स, यहां मिलेगी ठंडी बर्फीली हवाओं की राहत
Mango Buying: हर बार खट्टा आम खरीद लाते हैं? इन बातों का रखें ध्यान, मीठे और रसीले मैंगों घर लाएंगे
Mango Buying: गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में आम की बहार छा जाती है, लेकिन कई बार घर लाया हुआ आम उम्मीद के मुताबिक मीठा नहीं निकलता। बाहर से सुंदर और पीला दिखने वाला आम अंदर से खट्टा या फीका हो सकता है, जिससे पूरा मजा किरकिरा हो जाता है।
अगर आप भी बार-बार खट्टे आम खरीद लाते हैं, तो अब सतर्क होने की जरूरत है। कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स अपनाकर आप आसानी से मीठे, रसीले और स्वादिष्ट आम पहचान सकते हैं और हर बार सही चुनाव कर सकते हैं।
आम खरीदते वक्त ध्यान रखने वाली बातें
खुशबू से पहचानें मिठास
मीठे और पके आम की सबसे बड़ी पहचान उसकी खुशबू होती है। आम के डंठल के पास सूंघें अगर वहां से मीठी और तेज सुगंध आ रही है, तो समझ लें आम अंदर से भी मीठा होगा। बिना खुशबू वाले आम अक्सर कच्चे या कम मीठे होते हैं।
रंग पर नहीं, टेक्सचर पर दें ध्यान
कई लोग सिर्फ पीले रंग देखकर आम खरीद लेते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। हल्का हरा या मिक्स रंग वाला आम भी मीठा हो सकता है। आम को हल्के से दबाकर देखें अगर वह थोड़ा सॉफ्ट है, तो वह पका और रसीला होगा।
बहुत ज्यादा सख्त या बहुत ज्यादा नरम आम से बचें
बहुत सख्त आम कच्चे होते हैं और बहुत ज्यादा नरम आम खराब हो सकते हैं। सही आम वह होता है जो हल्के दबाव में थोड़ा सा दबे, लेकिन ज्यादा मुलायम न हो।
दाग-धब्बों को समझें सही तरीके से
छोटे-छोटे काले धब्बे अक्सर आम के मीठे होने का संकेत होते हैं। लेकिन अगर आम पर बड़े काले धब्बे या सड़े हुए हिस्से दिखें, तो ऐसे आम खरीदने से बचें।
वजन और आकार भी बताते हैं क्वालिटी
आम को हाथ में लेकर देखें अगर वह अपने आकार के हिसाब से भारी लगता है, तो उसमें रस ज्यादा होगा। हल्के आम अक्सर कम जूसी और सूखे हो सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















