Responsive Scrollable Menu

‘कफन साथ लेकर चलता हूं...जहां मरूं वहीं गाड़ देना’, LIVE कॉन्सर्ट में सिंगर लकी अली मौत की बात कर हुए इमोशनल

Singer Lucky Ali: सिंगर लकी अली (Lucky Ali) के गाने सुनकर एक अलग तरह की सादगी और सुकून महसूस होता है. इसी वजह से वह सालों से अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं. फिल्मों से लेकर अपने कॉन्सर्ट म्यूजिक तक, लकी अली ने एक अलग पहचान बनाई है. लेकिन वह इस बार अपनी सिंगिंग की वजह से नहीं बल्कि एक बेहद भावुक बात को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, हाल ही में एक लाइव कॉन्सर्ट में 67 साल के लकी अली ने अपनी मौत का जिक्र किया और बताया कि वह इसके लिए खुद को कैसे तैयार रखते हैं.उनकी बात सुनकर इवेंट में मौजूद हर शख्स इमोशनल हो गया. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है. 

लाइव कॉन्सर्ट में मौत की बात कर इमोशनल हुए लकी अली 

लकी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वह स्टेज पर अपने फैंस से इंटरेक्ट करते हुए नजर आए. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने जिंदगी और मौत को लेकर अपनी सोच को लेकर बात की.  उन्होंने कहा कि वह अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन एक दिन हर किसी यह दुनिया छोड़कर जाना है. यह बात कहते हुए लकी अली काफी इमोशनल दिखाई दिए. उनकी आंखों में आंसू भी साफ नजर आए. उनकी बातों से साफ था कि वह मौत को लेकर डरते नहीं हैं. इसलिए ही वह उसे एक सच्चाई के तौर पर उसे स्वीकार करने की बात कर रहे थे. 

‘एक दिन मुझे जाना ही पड़ेगा, मैं खुद इसके लिए तैयार हूं’

लकी अली ने ऑडियंस से बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे पता है, मैं भी आप सभी से प्यार करता हूं. एक दिन हम सभी को जाना है. मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा, लेकिन मैं खुद तैयार हूं.' उनकी इस बात ने कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों को इमोशनल कर दिया. लकी अली का अंदाज हमेशा से अलग किस्म का रहा है और इस बार भी उन्होंने मौत को लेकर अपनी सोच को बहुत ही अच्छे तरीके से रखा. उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए मौत कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसके बारे में वह सोचने से घबराते हैं बल्कि इसे 
लाइफ का हिस्सा मानते हैं. 

'जहां मरूं वहीं गाड़ देना'

लकी अली ने इसके बाद अपनी लाइफ से जुड़ी एक ऐसी बात बात कही, जिसने सोशल मीडिया पर उन्हें चर्चा में ला दिया. उन्होंने कहा कि जब भी वह सफर करते हैं, अपने साथ इहराम रखते हैं, इस्लाम में इहराम हज या उमराह के दौरान पहने जाने वाले सादा, बिना सिला हुआ सफेद कपड़े को कहा जाता है. लकी अली ने इसे अपना कफन बताते हुए कहा, 'जब भी मैं सफर करता हूं, अपना इहराम साथ लेकर चलता हूं, जो मेरा कफन है. जहां भी मर जाऊं, वहीं गाड़ दो मुझे. उनकी यह बात सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए. 

ये भी पढ़ें: Independence Day Special: देशभक्ति से लबरेज हैं ये टॉप 5 वेब सीरीज, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लकी अली का यह वीडियो सोशल मीडिया आते ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर सिंगर के फैंस एकदम इमोशनल हो गए. कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में सिंगर के लिए अपना प्यार और चिंता जाहिर की. एक यूजर ने उनकी आवाज की तारीफ करते हुए लिखा,'आपकी आवाज घर जैसी लगती है.' वहीं दूसरे फैन ने उनकी मौत की बात को लेकर कहा, मुझे नहीं लगता कि कोई भी लकी का फैन उनकी यह बात सुनने के लिए रेडी था. एक अन्य यूजर ने कहा, एहराम के साथ सफर आपके दिल में मौजूद आस्था को दर्शाता है. अल्लाह आपको लंबी और सेहतमंद लाइफ और जन्नत में भी बेहतर जीवन दे... आमीन. लकी के फैंस के इन रिएक्शन से पता चलता है कि लोग उन्हें सिर्फ आवाज के लिए नहीं बल्कि उनकी सरलता के लिए भी पसंद करते हैं. 

महमूद के बेटे हैं लकी अली

लकी अली सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि सॉन्गराइटर और एक्टर भी हैं. बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन और एक्टर महमूद के बेटे हैं. महमूद के आठ बच्चों में लकी अली दूसरे नंबर के हैं. हालांकि, लकी ने अपने पिता से अलग सिंगिंग के फील्ड में पहचान बनाई है. उनकी आवाज का अंदाज बॉलीवुड के बाकी सिंगर्स से काफी जुदा रहा है. उन्होंने कई ऐसे गाने दिए, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में मौजूद हैं. 

ये भी पढ़ें: 'जैकेट उतारते हुए...', इंटीमेट सीन्स करते हुए ये एक्ट्रेस हुई अनकंफर्टेबल, खाली कमरे में डायरेक्टर ने कराया था शूट

Continue reading on the app

सरकार का ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का विचार नहीं:संसद में मंत्रालय ने कहा- खजाने पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा; 5 राज्यों की OPS फंड वापसी की मांग खारिज

ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करने को लेकर सरकार का रुख पूरी तरह साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि OPS को वापस लागू करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सरकार ने इसके पीछे सरकारी खजाने पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को मुख्य वजह बताया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकारों ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से पुरानी पेंशन योजना में वापस जाने के बारे में केंद्र सरकार और पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण को सूचित किया था।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ‘गॉल के ग्लैडिएटर’…श्रीलंका के ये 2 खिलाड़ी, जिनसे निपट गई टीम इंडिया तो जीत पक्की

टीम इंडिया 9 साल के बाद श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने जा रही है और उसकी शुरुआत ही गॉल ग्राउंड से होगी, जो अपने आप में एक चुनौती है. मगर इस चुनौती को ये 2 खिलाड़ी और भी ज्यादा मुश्किल बनाते हैं. Tue, 11 Aug 2026 01:38:37 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | केरल में Vande Mataram पर विवाद.. सरकार और BJP आमने-सामने ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T22:30:26+00:00

Weather Update : 21 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट | IMD Alert | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T22:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers