Responsive Scrollable Menu

यूपी के आध्यात्मिक पर्यटन को गति देगा ये एक्सप्रेसवे, कनेक्ट होंगे आस्था के ये प्रमुख केंद्र

UP News: योगी सरकार के राज्य में शिक्षा, रोजगार और विकास की तमाम योजनाएं चला रही है. इसके साथ ही आध्यात्मिक पर्यटन को और मजबूत करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है. यूपी में बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए भी योगी सरकार राज्य में आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति देने जा रही है.

दरअसल, योगी सरकार की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि गंगा एक्सप्रेस-वे का सबसे बड़ा योगदान यह होगा कि यह उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे पांच प्रमुख स्पिरिचुअल कॉरिडोर को मजबूत आधार देगा. इन कॉरिडोरों का उद्देश्य राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों को एक व्यवस्थित धार्मिक पर्यटन नेटवर्क के रूप में आपस में जोड़ना है. जिससे श्रद्धालु एक ही यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे.

आसान होगी तीर्थ स्थलों पर पहुंच

बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक बनाया जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश के कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल आपस में जुड़ जाएंगे. इनमें गढ़मुक्तेश्वर के साथ-साथ कल्कि धाम, बेल्हा देवी धाम, चंद्रिका देवी शक्ति पीठ और त्रिवेणी संगम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से इन सभी तीर्थ स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी. इन तीर्थ स्थलों पर हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं.

इस दिशा में प्रयागराज-विंध्याचल-काशी कॉरिडोर भी अहम भूमिका निभाएगा. त्रिवेणी संगम से विंध्याचल देवी धाम और उससे आगे काशी तक की यात्रा भा सुगम हो जाएगी. इस कॉरिडोर से शक्ति और शिव के प्रमुख तीर्थ स्थल जुड़ जाएंगे. जिससे ये धार्मिक पर्यटन का एक शक्तिशाली मार्ग बन सकता है.

प्रयागराज-अयोध्या-गोरखपुर कॉरिडोर

इसके साथ ही प्रयागराज-अयोध्या-गोरखपुर कॉरिडोर से रामभक्ति से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़ता है. प्रयागराज के संगम से अयोध्या में रामलला के दर्शन और उससे आगे गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर तक पहुंच अब आसान हो जाएगी. यह मार्ग रामायण परंपरा से जुड़े तीर्थों को एक मजबूत धार्मिक सर्किट के रूप में पहचान मिलेगी. जबकि प्रयागराज-लखनऊ-नैमिषारण्य कॉरिडोर भी आध्यात्मिक तौर से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ये कॉरिडोर नैमिषारण्य को जोड़ता है जो एक पवित्र स्थान है. जहां 88 हजार ऋषियों ने तपस्या की थी. इसके साथ ही यहां कई पुराणों का वाचन भी हुआ है. बेहतर सड़क संपर्क के चलते यह क्षेत्र भी आध्यात्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा.

ये भी पढ़ें: यूपी को मिलने वाली है एक और एक्सप्रेसवे की सौगात, पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे लोकार्पण

प्रयागराज-राजापुर-चित्रकूट कॉरिडोर का महत्व

वहीं रामायण से जुड़े स्थलों को जोड़ने वाला प्रयागराज-राजापुर-चित्रकूट कॉरिडोर भी गंगा एक्सप्रेस-वे के बनने से नई रफ्तार पाएगा. ये राजापुर यानी गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि है और चित्रकूट तक का मार्ग भक्तों को भगवान राम के वनवास से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन कराएगा. साथ ही प्रयागराज-मथुरा-वृंदावन-शुक तीर्थ कॉरिडोर कृष्ण भक्ति से जुड़े प्रमुख स्थलों को आपस में जोड़ेगा. बता दें कि मथुरा और वृंदावन पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन केंद्र रहे हैं. लेकिन बेहतर कनेक्टिविटी होने की वजह से यहां भी आने वाले दिनों में देशी और विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में को मिलेगी स्मार्ट सफर की सौगात, शुरू होगा पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम

Continue reading on the app

अभिषेक शर्मा को देख बेकाबू हुई FEMALE फैन, होटल में कर दी गलत हरकत, फिर हुआ ऐसा...

IPL 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स पर एक बड़ी जीत दर्ज की. इसी के साथ SRH अब अंक तालिका में नंबर-3 पर आ पहुंची है. मगर, RR VS SRH मैच के बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक अपने सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ टीम होटल में जा रहे हैं, तभी एक फीमेल फैन उनका हाथ पकड़ लेती है और उन्हें अपनी ओर खींचने लगती है.

अभिषेक शर्मा के साथ फीमेल फैन ने की गलत हरकत

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है. राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले गए मुकाबले में अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया. सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फीमेल फैन अचानक अभिषेक का हाथ पक़ लेती है और उसे अपनी तरफ खींचने लगती है. लड़की की इस हरकत से अभिषेक चौंक जाते हैं और आसपास मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स भी एक्श में आ जाते हैं और अभिषेक का हाथ छुड़वाते हैं. इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में यूजर्स लड़की की क्लास लगाते दिख रहे हैं.

अभिषेक शर्मा के सिर सजी हुई है ऑरेंज कैप

IPL 2026 में शनिवार को RR VS SRH मैच में ऑरेंज कैप की रेस और रोमांचक हो गई. पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी, तो वहीं दूसरी पारी में अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाकर सबको पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली. अभिषेक ने 29 गेंद पर 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का लगाया. इस तरह ऑरेंज कैप मौजूदा समय में SRH के 24 साल के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के सिर पर सजी हुई है.

अंक तालिका में नंबर-3 पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में RR VS SRH के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और अंक तालिका में छलांग लगाई है. हैदराबाद की टीम ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है.

इस तरह SRH 10 अंक और +0.815 नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. अब यहां से SRH के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी आसान नजर आ रही है, क्योंकि टीम को अभी 6 मैच खेलने हैं, जिसमें यदि वह 3 से 4 मैच जीतती है, तो प्लेऑफ की दावेदार बन जाएगी. आपको बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना अगला मुकाबला 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ खेलने वाली है.

ये भी पढ़ें: अभिषेक या ईशान से नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से इम्प्रेस हुए SRH कैप्टन पैट कमिंस, बोले- 'वो मेरा फेवरेट प्लेयर है...'

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoff की रेस के लिए Mumbai Indians का करो या मरो मैच, SRH की तूफानी फॉर्म देगी कड़ी चुनौती

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के महत्वपूर्ण मुकाबले में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुंबई की टीम पहले सात मैचों में पांच में हार से चार अंक लेकर नौवें स्थान पर है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था जिससे उसका नेट रन रेट भी बिगड़ गया है।

मुंबई की टीम की चिंता भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के चार खिलाड़ियों में शामिल कप्तान हार्दिक पंड्या (तीन विकेट और 97 रन) और सूर्यकुमार यादव (110) का खराब प्रदर्शन है। तिलक वर्मा के गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल में पहले शतक से मुंबई लगातार चार मैचों में हार का सिलसिला तोड़ने में सफल रहा था लेकिन चेन्नई से मिली करारी हार ने एक बार फिर उसके लड़खड़ाते अभियान को और भी मुश्किल में डाल दिया। मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। वह अभी तक केवल दो विकेट ले पाए हैं। बुमराह बीच के ओवर और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते रहे हैं लेकिन पिछले दो मैच में उन्होंने गेंदबाजी की शुरुआत की क्योंकि अन्य गेंदबाज मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे थे। न तो ट्रेंट बोल्ट (एक विकेट) और ना ही दीपक चाहर (एक) अपने आक्रामक तेवर दिखा पाए हैं।

मुंबई के गेंदबाजों के असफल होने के कारण विरोधी टीमों ने पावरप्ले में नियंत्रण बनाया है जिससे मुंबई को नुकसान पहुंचा। इस बीच रोहित शर्मा की अनुपस्थिति ने खालीपन सा पैदा कर दिया है। उनकी जगह पारी का आगाज करने के लिए भेजे गए दानिश मालेवार (2 और 0) उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। अब यह देखना है कि पूर्व कप्तान रोहित हैमस्ट्रिंग की समस्या से उबरने के बाद पूरी फिटनेस हासिल कर पाए हैं या नहीं। चोटिल मिचेल सैंटनर की जगह केशव महाराज को टीम में शामिल किए जाने के बाद यह देखना बाकी है कि विल जैक्स को अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं। जैक्स ने टी20 विश्व कप में इसी तरह की परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया था। सनराइजर्स इस बात से अच्छी तरह वाकिफ होगा कि मुंबई अपनी हार का सिलसिला तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। ऐसे में उसकी उम्मीद बल्लेबाजों पर टिकी रहेगी जो वानखेड़े स्टेडियम की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

सनराइजर्स में पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हराया था। अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद फॉर्म में लौट आए हैं और वह इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने अब तक 212.29 के स्ट्राइक रेट और 54.28 के औसत से 380 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। ईशान किशन (312) और हेनरिक क्लासेन (349) ने भी बल्लेबाजी ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन ट्रैविस हेड (186) से टीम को और अधिक उम्मीदें होंगी, जो अभी तक इस टूर्नामेंट में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कप्तान पैट कमिंस की वापसी से सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को उनसे सतर्क रहना होगा। सनराइजर्स की टीम अभी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

टीम इस प्रकार हैं: मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कृष भगत, एएम गजनफर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा. सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्ज़ी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Tue, 28 Apr 2026 16:06:37 +0530

  Videos
See all

Sonam Raghuvanshi Granted Bail Live: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत | Raja Raghuvanshi Murder Case Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T10:42:46+00:00

Ravi Kishan in West Bengal: 'PM भारत में झालमुड़ी नहीं खाएंगे तो कहां खाएंगे'... #ravikishan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T10:44:25+00:00

Brajesh Pathak बोले मेरठ से प्रयागराज बदलेगा नक्शा ! | Hindi News | Breaking News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T10:42:00+00:00

IPS Ajay Pal Sharma Viral Video: योगी के 'सिंघम' से भिड़ा ममता का 'जहांगीर' | BJP | TMC | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T10:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers