Responsive Scrollable Menu

IND vs SL: कुलदीप यादव के निशाने पर होगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, श्रीलंका टेस्ट में मचा सकते हैं तहलका

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है, क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. टीम इंडिया को WTC फाइनल की रेस में बने रहना है, तो उन्हें हर हाल में इस सीरीज को जीतना होगा. यही कारण है कि भारतीय टीम को सीरीज शुरू होने से पहले 3 दिवसीय वार्म-अप मैच खेलना पड़ा, ताकि वे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें. अब 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में दोनों टीमों के स्पिनर्स का जलवा दिख सकता है, क्योंकि गॉल की पिच स्पिनर्स के लिए स्वर्ग मानी जाती है. वहीं पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के पास इतिहास रचने का मौका होगा. 

कुलदीप यादव के पास होगा इतिहास रचने का मौका

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव बड़ा कीर्तिमान बना सकते हैं. इस मैच में कुलदीप यादव के पास एशिया में अपने 250 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने का एक शानदार मौका होगा. इसके लिए उन्हें सिर्फ एक विकेट की जरूरत होगी. कुलदीप यादव ने अब तक एशियाई पिचों पर 141 पारियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 249 विकेट अपने नाम किया है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ही कुलदीप इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं.

कुंबले, अश्विन और हरभजन सिंह के खास क्लब में शामिल होंगे कुलदीप यादव

इसी के साथ कुलदीप यादव अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज स्पिनर्स के साथ एशिया में 250 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. वह यह कारनामा करने वाले भारत के बेहद कम कलाई के स्पिनरों में से एक होंगे.

टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट की ओर कदम

कुलदीप यादव को अब तक टेस्ट में बहुत ही कम मौके मिले हैं, लेकिन जब भी उन्हें खेलने का मौका मिला, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में कुलदीप अपने 100 टेस्ट विकेट भी पूरे कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें अविश्वसनीय प्रदर्शन करना होगा. कुलदीप ने अब तक अपने करियर में 18 टेस्ट मैचों में 79 विकेट हासिल किए हैं. ऐसे में अगर श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में उन्हें खेलने का मौका मिलता है और वे 21 विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो उनके टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे हो जाएंगे.

कुलदीप यादव निभा सकते हैं अहम भूमिका

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम होने वाली है, क्योंकि गॉल और कोलंबो की पिचें स्पिनर्स के लिए काफी मददगार साबित होती हैं. यूं कहें तो इन मैदानों को स्पिनर्स के लिए स्वर्ग माना जाता है. ऐसे में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुलदीप का प्रदर्शन कैसा रहता है. बता दें कि वॉर्म-अप मैच में कुलदीप ने पहली पारी में 2 विकेट चटकाए थे. जबकि दूसरी पारी में गेंदबाजी का मौका नहीं मिला था.

ऐसा है कुलदीप यादव का अब तक का इंटरनेशनल करियर

कुलदीप यादव के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम कुल 368 इंटरनेशनल विकेट हैं. टेस्ट में उन्होंने कुल 79 विकेट चटकाए हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 194 विकेट हैं. वहीं टी20 में उन्होंने 95 विकेट हासिल किए हैं.

यह भी पढ़ें:  IND vs SL: पहले टेस्ट में इन 2 भारतीय गेंदबाजों का दिख सकता है जलवा, वार्म-अप मैच में बल्ले से की लगातार छक्कों की बारिश

Continue reading on the app

‘कफन साथ लेकर चलता हूं...जहां मरूं वहीं गाड़ देना’, LIVE कॉन्सर्ट में सिंगर लकी अली मौत की बात कर हुए इमोशनल

Singer Lucky Ali: सिंगर लकी अली (Lucky Ali) के गाने सुनकर एक अलग तरह की सादगी और सुकून महसूस होता है. इसी वजह से वह सालों से अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं. फिल्मों से लेकर अपने कॉन्सर्ट म्यूजिक तक, लकी अली ने एक अलग पहचान बनाई है. लेकिन वह इस बार अपनी सिंगिंग की वजह से नहीं बल्कि एक बेहद भावुक बात को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, हाल ही में एक लाइव कॉन्सर्ट में 67 साल के लकी अली ने अपनी मौत का जिक्र किया और बताया कि वह इसके लिए खुद को कैसे तैयार रखते हैं.उनकी बात सुनकर इवेंट में मौजूद हर शख्स इमोशनल हो गया. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है. 

लाइव कॉन्सर्ट में मौत की बात कर इमोशनल हुए लकी अली 

लकी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वह स्टेज पर अपने फैंस से इंटरेक्ट करते हुए नजर आए. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने जिंदगी और मौत को लेकर अपनी सोच को लेकर बात की.  उन्होंने कहा कि वह अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन एक दिन हर किसी यह दुनिया छोड़कर जाना है. यह बात कहते हुए लकी अली काफी इमोशनल दिखाई दिए. उनकी आंखों में आंसू भी साफ नजर आए. उनकी बातों से साफ था कि वह मौत को लेकर डरते नहीं हैं. इसलिए ही वह उसे एक सच्चाई के तौर पर उसे स्वीकार करने की बात कर रहे थे. 

‘एक दिन मुझे जाना ही पड़ेगा, मैं खुद इसके लिए तैयार हूं’

लकी अली ने ऑडियंस से बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे पता है, मैं भी आप सभी से प्यार करता हूं. एक दिन हम सभी को जाना है. मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा, लेकिन मैं खुद तैयार हूं.' उनकी इस बात ने कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों को इमोशनल कर दिया. लकी अली का अंदाज हमेशा से अलग किस्म का रहा है और इस बार भी उन्होंने मौत को लेकर अपनी सोच को बहुत ही अच्छे तरीके से रखा. उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए मौत कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसके बारे में वह सोचने से घबराते हैं बल्कि इसे 
लाइफ का हिस्सा मानते हैं. 

'जहां मरूं वहीं गाड़ देना'

लकी अली ने इसके बाद अपनी लाइफ से जुड़ी एक ऐसी बात बात कही, जिसने सोशल मीडिया पर उन्हें चर्चा में ला दिया. उन्होंने कहा कि जब भी वह सफर करते हैं, अपने साथ इहराम रखते हैं, इस्लाम में इहराम हज या उमराह के दौरान पहने जाने वाले सादा, बिना सिला हुआ सफेद कपड़े को कहा जाता है. लकी अली ने इसे अपना कफन बताते हुए कहा, 'जब भी मैं सफर करता हूं, अपना इहराम साथ लेकर चलता हूं, जो मेरा कफन है. जहां भी मर जाऊं, वहीं गाड़ दो मुझे. उनकी यह बात सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए. 

ये भी पढ़ें: Independence Day Special: देशभक्ति से लबरेज हैं ये टॉप 5 वेब सीरीज, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लकी अली का यह वीडियो सोशल मीडिया आते ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर सिंगर के फैंस एकदम इमोशनल हो गए. कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में सिंगर के लिए अपना प्यार और चिंता जाहिर की. एक यूजर ने उनकी आवाज की तारीफ करते हुए लिखा,'आपकी आवाज घर जैसी लगती है.' वहीं दूसरे फैन ने उनकी मौत की बात को लेकर कहा, मुझे नहीं लगता कि कोई भी लकी का फैन उनकी यह बात सुनने के लिए रेडी था. एक अन्य यूजर ने कहा, एहराम के साथ सफर आपके दिल में मौजूद आस्था को दर्शाता है. अल्लाह आपको लंबी और सेहतमंद लाइफ और जन्नत में भी बेहतर जीवन दे... आमीन. लकी के फैंस के इन रिएक्शन से पता चलता है कि लोग उन्हें सिर्फ आवाज के लिए नहीं बल्कि उनकी सरलता के लिए भी पसंद करते हैं. 

महमूद के बेटे हैं लकी अली

लकी अली सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि सॉन्गराइटर और एक्टर भी हैं. बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन और एक्टर महमूद के बेटे हैं. महमूद के आठ बच्चों में लकी अली दूसरे नंबर के हैं. हालांकि, लकी ने अपने पिता से अलग सिंगिंग के फील्ड में पहचान बनाई है. उनकी आवाज का अंदाज बॉलीवुड के बाकी सिंगर्स से काफी जुदा रहा है. उन्होंने कई ऐसे गाने दिए, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में मौजूद हैं. 

ये भी पढ़ें: 'जैकेट उतारते हुए...', इंटीमेट सीन्स करते हुए ये एक्ट्रेस हुई अनकंफर्टेबल, खाली कमरे में डायरेक्टर ने कराया था शूट

Continue reading on the app

  Sports

करियर का 100वां शतक, वो भी एशेज सीरीज के दौरान, इस बल्लेबाज ने बनाया था ये खास रिकॉर्ड

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जैफरी बॉयकॉट ने 11 अगस्त 1977 को ये इतिहास रचा था, जब उन्होंने लीड्स टेस्ट मैच में शतक लगाया था. ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का 100वां शतक था. Tue, 11 Aug 2026 02:30:10 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Jharkhand Student Protest | छात्रों का गुस्सा क्यों बरकरार? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T22:00:10+00:00

US President Trump demands compensation from Iran. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T21:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers