भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का मार्केटकैप 2 लाख करोड़ से ज्यादा गिरा, टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान
मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप दो लाख करोड़ रुपए से अधिक कम हो गया है और इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
इस दौरान सेंसेक्स 1,829.33 अंक या 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,664.21 और निफ्टी 455.60 अंक या 1.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,897.95 पर बंद हुआ।
टीसीएस और आरआईएल के अलावा 20-24 अप्रैल के कारोबारी सत्र के दौरान, जिन कंपनियों का मार्केटकैप कम हुआ है, उनमें एचडीएफसी बैंक, एलआईसी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी का नाम शामिल हैं।
इसके अलावा, एचयूएल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस के मार्केटकैप में इजाफा हुआ है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरों में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 66,699.44 करोड़ रुपए घटकर 8,67,364.12 करोड़ रुपए रह गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई और इसका बाजार मूल्यांकन 50,670.34 करोड़ रुपए घटकर 17,96,647.50 करोड़ रुपए हो गया।
एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 23,090.05 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह घटकर 12,08,225.48 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में 19,670.75 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह घटकर 5,13,020.56 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
भारती एयरटेल के शेयरों में भी 19,406.59 करोड़ रुपए की गिरावट आई और इसका मूल्यांकन घटकर 11,05,718.62 करोड़ रुपए हो गया।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,663.27 करोड़ रुपए घटकर 9,50,345.40 करोड़ रुपए हो गया, और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार मूल्यांकन 11,142.62 करोड़ रुपए घटकर 5,52,171.88 करोड़ रुपए हो गया।
दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बाजार मूल्यांकन में 20,652.91 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई, जिससे इसका मार्केट कैप बढ़कर 5,47,219.80 करोड़ रुपए हो गया।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाजार पूंजीकरण में भी 19,522.76 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई, जिससे इसका मार्केट कैप बढ़कर 10,16,752.53 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 8,253.64 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई और इसका मार्केट कैप बढ़कर 5,73,690.81 करोड़ रुपए हो गया।
साप्ताहिक नुकसान के बावजूद, रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखने में सफल रही, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता
संयुक्त राष्ट्र, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की।
गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा कि यूएन चीफ ने मालीवासियों के साथ एकजुटता दिखाई, और आम जनता के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा की जरूरत पर जोर दिया है।
बयान में कहा गया, महासचिव ने साहेल में हिंसक कट्टरपंथ और आतंकवाद के बढ़ते खतरे से निपटने और तुरंत मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अपील की है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को पूर्ण सहयोग और आपसी तालमेल से चुस्त दुरुस्त बनाने का आग्रह किया।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, माली की ट्रांजिशनल सरकार ने शनिवार शाम को कहा कि हथियारबंद आतंकवादी गुट ने दिन में देश के कई शहरों पर मिलकर हमले किए, जिसमें 16 लोग घायल हो गए।
इसमें आगे कहा गया कि माली के रक्षा और सुरक्षा बलों ने हमलों पर काबू पा लिया, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए और हमलावरों की योजना को नाकाम कर दिया गया।
सरकार ने एक बयान में कहा कि हमलों में कई जगहों को निशाना बनाया गया, जिनमें काटी, सेवरे, गाओ और किडाल के गैरीसन शहर और राजधानी बमाको शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि घायलों को मेडिकल केंद्र ले जाया गया, जिनमें कई आम लोग और कुछ सैन्यकर्मी शामिल हैं, वहीं सामान का नुकसान कम हुआ है।
इसने लोगों से सतर्क और शांत रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करने और जानकारी के लिए सिर्फ सरकारी चैनलों पर भरोसा करने की भी अपील की है।
इसके अलावा, बमाको डिस्ट्रिक्ट गवर्नरेट ने राजधानी में 72 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है, जो स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे (2100 जीएमटी) से सुबह 6 बजे (0600 जीएमटी) तक लागू रहेगा। इसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है।
इससे पहले दिन में, माली आर्म्ड फोर्सेज के जनरल स्टाफ ने कहा कि बमाको, काटी और दूसरे प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर स्वीप ऑपरेशन चल रहा है, और कहा कि सैकड़ों की तादाद में आतंकवादी मारे गए हैं।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















.jpg)





