Responsive Scrollable Menu

MP Weather: भारी बारिश के बीच CM डॉ. मोहन ने बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को प्रभावितों की तत्काल मदद के निर्देश

मध्य प्रदेश में मानसून और लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को आपात बैठक जारी  है। मुख्यमंत्री बैठक में बारिश से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने हालात, जलभराव और आम आदमी के लिए किए सुरक्षा व्यवस्था की की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी भी ली जा रही है।

प्रभावितों को तत्काल मदद के निर्देश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बारिश से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कावड़ यात्रियों की पेयजल और सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के साथ राहत और बचाव की तैयारियों पर भी चर्चा अभी भी जारी है।

मुख्यमंत्री संबंधित विभागों के अधिकारियों से बारिश के कारण सामने आई समस्याओं, नागरिकों की सुरक्षा और उनसे निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही जरूरत वाले क्षेत्रों में राहत पहुंचाने और प्रशासन को अलर्ट रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। खबर की अपडेट जारी है…

 

 

Continue reading on the app

'Nainowale Ne' गाने पर लड़की ने किया शानदार सेमी-क्लासिकल डांस, खूबसूरत अदाओं ने जीता सबका दिल!

सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ परफॉर्मेंस अपनी खूबसूरती और एक्सप्रेशन की वजह से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक लड़की 'Nainowale Ne' गाने पर शानदार सेमी-क्लासिकल डांस करती नजर आ रही है. उसके नाजुक डांस स्टेप्स, खूबसूरत एक्सप्रेशन और शानदार लय ने पूरी परफॉर्मेंस को बेहद खास बना दिया. गाने की मधुर धुन के साथ लड़की का सेमी-क्लासिकल अंदाज देखने वालों को काफी पसंद आ रहा है.वीडियो देखकर लोग उसकी डांस कला और खूबसूरत परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. Video credit: Instagram-@vismita.dance

Continue reading on the app

  Sports

संगीन आरोप में महीनों तक जेल में रहा, टीम ने भी सस्पेंड किया, अब वो ही बना देश का कप्तान

करीब 4 महीने तक जेल में रहने और कुछ महीने तक टीम से बाहर रहने के बाद जब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई थी, तो उस पर खासा बवाल मचा था. आखिरकार अदालत ने इस क्रिकेटर को बरी कर दिया था. Mon, 10 Aug 2026 22:19:28 +0530

  Videos
See all

Black And White Podcast With Anjana Om Kashyap: CM Soren | Ranchi Protest | Colombia Earthquake | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T17:45:06+00:00

DasTak With Sayeed Ansari: छात्र आंदोलन ने Soren सरकार को टेंशन में डाल दिया? | Ranchi Protest | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T17:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers