Responsive Scrollable Menu

ऑल वेदर तकनीक से लैस होगी जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन:30 अप्रैल से चलेगी, 6 घंटे में पूरा करेगी सफर; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के बर्फीले और ठंडे मौसम के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की है, जो 30 अप्रैल से जम्मू से श्रीनगर तक चलेगी। यह महज 6 घंटे में यह सुहाना सफर पूरा करेगी। विशेष वंदे भारत ट्रेन में सिग्नेचर सेमी-हाई-स्पीड बरकरार रहेगी। इसमें पहली बार ऐसी विंटराइजेशन (शीतकालीन) तकनीक का उपयोग किया गया है जो इसे माइनस डिग्री तापमान में भी सुचारू रूप से चलाने में सक्षम बनाएगी। ट्रेन का जम्मू से श्रीनगर के लिए ट्रायल किया जो 6 घंटे में श्रीनगर पहुंची। नई वंदे भारत ट्रेन कई विशेषताओं से पूर्ण है- ट्रेन में अत्याधुनिक हीटिंग सिस्टम जम्मू-कश्मीर के बर्फीले मौसम को देखते हुए ट्रेन में कई अत्याधुनिक हीटिंग सिस्टम लगाए गए हैं। पहली बार पानी की पाइपलाइनों को जमने से बचाने के लिए सेल्फ-रेगुलेटिंग हीटिंग केबल का उपयोग किया गया है। ये केबल बाहरी तापमान के अनुसार अपनी गर्मी को घटा या बढ़ा सकती है। पानी के टैंकों में 1800 वोल्ट के सिलिकॉन हीटिंग पैड लगाए गए हैं। साथ ही, बायो-टैंकों और सहायक टैंकों में भी विशेष हीटिंग व्यवस्था की गई है ताकि स्वच्छता प्रणाली प्रभावित न हो। यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्य एयर कंडीशनिंग यूनिट से विशेष डक्ट्स के जरिए शौचालयों तक गर्म हवा पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। भारतीय शैली के शौचालयों में हीटर और थर्मल इंसुलेशन लगाया गया है ताकि वैक्यूम निकासी प्रणाली काम करती रहे। सीसीटीवी कैमरों से लैस है एसी 20 कोच वाली ट्रेन इस ट्रेन की गति 160 किमी प्रति घंटे की होगी। पूरी तरह से एयरकंडीशन 20 कोच वाली ट्रेन स्वचालित प्लग दरवाजे और एलईडी लाइटिंग से लैस होगी। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और ऊर्जा बचाने वाली पुनर्योजी ब्रेकिंग प्रणाली लगी है। जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल का कहना है कि जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में इस विशेष वंदे भारत का संचालन पर्यटकों और स्थानीय निवासियों की मांग को ध्यान में रखकर की गई है। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है।

Continue reading on the app

राघव चड्ढा के संपर्क में हैं पंजाब के AAP विधायक? अफवाहों पर बोले संजय सिंह- ये झूठा प्रोपगैंडा, उनकी खुद की सदस्यता खत्म होने वाली है

AAP: पंजाब के विधायकों के राघव चड्ढा से संपर्क में होने की खबरों पर संजय सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि BJP, राघव चड्ढा और अन्य लोग इस तरह की झूठी खबरें फैलाएंगे। इन लोगों को पूरे पंजाब में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: बाबर आजम ने करियर में दूसरी बार ऐसे जमाया शतक, 7 साल पुरानी याद ताजा, फाइनल में पेशावर जाल्मी

Babar Azam, PSL 2026: बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है. वो फाइनल में कदम रखने वाली पहली टीम बन गई है. Wed, 29 Apr 2026 07:38:52 +0530

  Videos
See all

India में Nuclear Bomb के इस्तेमाल के लिए कौन फैसला ले सकता है? | #shorts #shortvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:00+00:00

Sonam Raghuvanshi Bail Video Viral: सोनम को कैसे मिली जमानत? | Raja Raghuvanshi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:40:00+00:00

PM Modi : 'CONG, TMC-DMK जैसी पार्टियों ने धोखा दिया है' | #shorts | #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:00+00:00

Bengal Voting Live: बंगाल में दूसरे चरण का मतदान | West Bengal Election | TMC | BJP | Second Phase #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:38:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers