मुआवजा मिला तो खुश न हों, बैंक की गलती से मिला हर्जाना फ्री नहीं, इस पर भी देना होगा टैक्स
Income Tax on Bank Compensation: बैंक मुआवजे को टैक्स-फ्री समझने की गलती न करें. यह आपकी रेवेन्यू रिसीट है जिस पर स्लैब के अनुसार टैक्स लगता है. नोटिस से बचने के लिए इसे ITR में दर्ज करें.
The post मुआवजा मिला तो खुश न हों, बैंक की गलती से मिला हर्जाना फ्री नहीं, इस पर भी देना होगा टैक्स appeared first on Prabhat Khabar.
सोनू निगम ने फैंस को दिया सरप्राइज, 'धुंरधर' का गाना सुनते देख खुद पहुंचे पास, वीडियो वायरल
सिंगर सोनू निगम के फैंस की तादाद बहुत बड़ी है और इसका सबूत एक वायरल वीडियो है. यह वीडियो नीदरलैंड्स का है, जहां सोनू निगम रॉटरडैम में अपने कॉन्सर्ट के लिए जा रहे थे. वीडियो में दिख रहा है कि सोनू अपनी गाड़ी में बैठे हैं और मुस्कुरा रहे हैं, तभी उन्हें सुनाई देता कि उनके आगे चल रही एक गाड़ी में कुछ लड़के 'धुरंधर' से उनका गाना 'ये इश्क इश्क' जोर-जोर से बजा रहे हैं. वीडियो में आगे सोनू निगम कहते हैं, "मेरा गाना सुन रहे हैं, उनको पता नहीं कि पीछे मैं खड़ा हूं क्योंकि हमारे शो पे आ रहे हैं ना ये." यह कहने के बाद सोनू ने अपने यंग फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. सोनू ने अपने ड्राइवर से कहा कि गाड़ी उनके पास ले जाएं और फिर उन्होंने अपनी विंडो नीचे कर दी. जैसे ही फैंस ने देखा कि सोनू निगम उनकी गाड़ी के पास हैं, वे खुशी से हाथ हिलाने लगे और मुस्कुराने लगे. सोनू ने वीडियो के आखिर में कहा, "सो स्वीट." इस खुशमिजाज वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, "जब आप देखते हैं कि आपके दर्शकों के लिए आपका कॉन्सर्ट उनकी गाड़ी में ही शुरू हो गया है."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News18





















