Responsive Scrollable Menu

Moong Dal Laddu: चीनी-गुड़ के बिना बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल के लड्डू, स्वाद में भी लाजवाब

Moong Dal Laddu: मीठा खाने की क्रेविंग हो और आप चीनी या गुड़ से बनी मिठाई से बचना चाहते हैं, तो हरी मूंग दाल के लड्डू एक अलग विकल्प हो सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर वाली मूंग दाल से तैयार ये लड्डू घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं।

खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और आप अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स भी इसमें शामिल कर सकते हैं। घी और ड्राई फ्रूट्स की मात्रा इनकी कैलोरी बढ़ सकती है।

मूंग दाल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप हरी मूंग दाल
  • 2-3 बड़े चम्मच घी
  • 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच कटे हुए काजू
  • 1 बड़ा चम्मच पिस्ता
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1-2 बड़े चम्मच नारियल का बुरादा  (वैकल्पिक)
  • स्वादानुसार पसंद का शुगर-फ्री स्वीटनर  (वैकल्पिक)
मूंग दाल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

ऐसे तैयार करें मूंग दाल के लड्डू
स्टेप 1: मूंग दाल को भूनें
सबसे पहले हरी मूंग दाल को साफ करके एक कड़ाही में डालें। इसे धीमी आंच पर बिना या बहुत कम घी के भूनें। दाल को लगातार चलाते रहें, ताकि वह जले नहीं। जब दाल से हल्की खुशबू आने लगे और उसका रंग थोड़ा बदल जाए, तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 2: दाल को पीस लें
भुनी हुई मूंग दाल को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इसे मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। ध्यान रखें कि दाल का पाउडर बहुत ज्यादा मोटा न रहे।

स्टेप 3: ड्राई फ्रूट्स तैयार करें
अब एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और इसमें कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डालकर हल्का भून लें। इन्हें ज्यादा न भूनें, वरना ड्राई फ्रूट्स का स्वाद कड़वा हो सकता है।

ऐसे तैयार करें मूंग दाल के लड्डू

स्टेप 4: सभी चीजें मिलाएं
अब पिसी हुई मूंग दाल को उसी पैन में डालें। इसमें बचा हुआ घी, भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और नारियल का बुरादा डालें। सभी चीजों को धीमी आंच पर अच्छी तरह मिलाएं। अगर आप मीठा स्वाद चाहते हैं, तो अपनी जरूरत के अनुसार उपयुक्त स्वीटनर डाल सकते हैं।

स्टेप 5: लड्डू का मिश्रण तैयार करें
जब मिश्रण अच्छी तरह मिल जाए और थोड़ा बांधने लायक लगे, तो गैस बंद कर दें। इसे कुछ देर ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि मिश्रण पूरी तरह ठंडा न हो, वरना लड्डू बांधने में परेशानी हो सकती है।

स्टेप 6: लड्डू बनाएं
हाथों पर हल्का घी लगाएं। अब तैयार मिश्रण का थोड़ा हिस्सा हथेली में लें और दबाते हुए गोल आकार दें। इसी तरह सभी लड्डू तैयार कर लें।
कुछ देर इन्हें कमरे के तापमान पर सेट होने दें। इसके बाद इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखा जा सकता है।

क्या बिना चीनी के लड्डू सच में हेल्दी हैं?
चीनी या गुड़ का इस्तेमाल न करने से इन लड्डुओं में शुगर कम हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ये कैलोरी-फ्री हैं। मूंग दाल के साथ घी और ड्राई फ्रूट्स भी इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनसे कैलोरी बढ़ सकती है।

अगर आपको रोज एक जैसी दाल या मूंग की डिश खाने से बोरियत होती है, तो इस रेसिपी के जरिए मूंग दाल को एक अलग अंदाज में डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मूली ही नहीं, इसके पत्ते भी हैं सेहत का खजाना! 5 फायदे जानकर फेंकना कर देंगे बंद

Continue reading on the app

लखीमपुर के मितौली की 50 वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी मूंगफली की खेती कर रहीं हैं कुंती देवी, बारिश में बताया इसका टिप्स

मितौली क्षेत्र में इस समय खेतों में मूंगफली की फसल लहलहा रही है. बारिश के मौसम में खेतों में पर्याप्त नमी होने के कारण मूंगफली के पौधों का विकास तेजी से होता है. किसान फसल की निराई-गुड़ाई और समय-समय पर आवश्यक देखभाल करते हैं, ताकि उत्पादन बेहतर मिल सके खेतों में मूंगफली की हरियाली किसानों के चेहरे पर भी खुशी ला रही है. मितौली क्षेत्र की रहने वाली कुंती देवी बताती हैं कि उनके परिवार में पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय से मूंगफली की खेती की जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

एक हार्दिक, 5 दावेदार! ट्रेड के लिए मुंबई इंडियंस पर ऑफर्स की बारिश, एक डील तो फ्रेंचाइजी को कर देगी मजबूर!

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए अभी ट्रेड लिस्ट जारी भी नहीं हुआ है कि पहले ही ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस को ऑफर्स की भरमार लग गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक के लिए मुंबई के साथ ट्रेड पर पांच-पांच टीमों का नाम सामने आ रहा है. हालांकि, मुंबई इंडियंस ने अभी हार्दिक को ट्रेड करने का मन नहीं बनाया है. Tue, 11 Aug 2026 10:17:01 +0530

  Videos
See all

आजमगढ़ में PRV जवान ने अधेड़ को पीटा, VIDEO वायरल! | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T05:42:06+00:00

विरार में 1 करोड़ के नकली नोट बरामद |#shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T05:47:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers