5 गोल्ड इयररिंग डेली यूज डिजाइन, यंग ऐज बेबी गर्ल के लिए बेस्ट
Small gold earrings designs for baby girls daily use: छोटी बेबी गर्ल्स और यंग एज किड्स के लिए गोल्ड इयररिंग्स डिजाइंस। जो कानों में नहीं चुभेंगे, ना जल्दी निकलेंगे और खूबसूरत लगेंगे। देखें 5 खूबसूरत डिजाइंस।
‘मैं दाऊद को जॉइन कर रहा हूं...’ Raghav Chadha के BJP में शामिल होने के बाद Prakash Raj ने लिया ये फैसला?
Prakash Raj Took Dig at Raghav Chadha: शुक्रवार को देश की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राघव चड्ढा ने अचानक बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का ऑफिसियल ऐलान कर दिया. इस अनएक्सपेक्टेड इवेंट ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस का माहौल बना दिया. कई राजनीतिक विश्लेषकों और आम लोगों के लिए ये फैसला चौंकाने वाला था, क्योंकि राघव चड्ढा लंबे समय से AAP के प्रमुख चेहरों में गिने जाते रहे हैं.
जहां इस बड़े राजनीतिक बदलाव पर कई नेताओं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी, वहीं फिल्म इंडस्ट्री का ज्यादातर हिस्सा इस मुद्दे पर खामोश नजर आया. हालांकि, अपने बेबाक और स्पष्ट बयानों के लिए जाने जाने वाले एक्टर प्रकाश राज ने इस मामले पर चुप्पी नहीं साधी और अपने खास अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें तंज कसा.
प्रकाश राज का तीखा तंज
प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मीम शेयर करते हुए राघव चड्ढा के इस राजनीतिक कदम पर कटाक्ष (sarcasm) किया. उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा, “मैं पुलिस फोर्स छोड़ रहा हूं क्योंकि वो अपराध से लड़ने के अपने मूल्यों से भटक गए हैं, इसलिए मैं दाऊद इब्राहिम से जुड़ रहा हूं राघव चड्डी.” इस पोस्ट के साथ उन्होंने हंसने वाले इमोजी और अपना सिग्नेचर हैशटैग #justasking भी जोड़ा. उनके इस बयान को कई लोग राघव चड्ढा के फैसले की आलोचना के रूप में देख रहे हैं, जिसमें उन्होंने पार्टी बदलने को गलत ठहराने की कोशिश की है.
????????????. #justasking pic.twitter.com/FF80jIgPqS
— Prakash Raj (@prakashraaj) April 25, 2026
सोशल मीडिया पर बंटी राय
जैसे ही ये ट्वीट वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए. एक पक्ष ने प्रकाश राज के इस तंज को बोल्ड और सटीक बताया, जबकि दूसरे पक्ष ने इसे बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील करार दिया. कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि जो नेता कल तक सराहनीय थे, वो अचानक पार्टी बदलते ही नकारात्मक कैसे हो गए. इस बहस ने राजनीति और पर्सनल विचारधाराओं के टकराव को फिर से सामने ला दिया.
रामायण विवाद से भी जुड़े रहे चर्चा में
ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज किसी विवाद के केंद्र में आए हों. कुछ समय पहले उन्होंने रामायण को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिस पर काफी विवाद हुआ था. उन्होंने एक स्टोरी का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि जब भगवान राम फल खाते हैं और भुगतान करने की बात करते हैं, तो उनसे अधिक कीमत यानी GST मांगी जाती है. इस बयान को कई लोगों ने धार्मिक भावनाओं से जोड़कर देखा और इसका विरोध किया.
शिकायत भी हुई दर्ज
इस विवाद के बाद एक बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप लगाया गया कि उनकी टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. इस घटना के बाद प्रकाश राज को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा.
आने वाली फिल्में
विवादों के बावजूद प्रकाश राज अपने फिल्मी करियर में एक्टिव हैं. उनकी कई भाषाओं में कई फिल्में आने वाली हैं. वो तमिल फिल्म जन नायकन, तेलुगू फिल्मों जी2, वरसानी और स्पिरिट, कन्नड़ फिल्म फादर और तमिल फिल्म मिरेकल में नजर आएंगे. इनमें से जन नायकन और जी2 के इसी साल रिलीज होने की संभावना है, जबकि वरसानी और स्पिरिट 2027 में रिलीज हो सकती हैं. हालांकि, स्पिरिट फिल्म को लेकर ये भी खबरें आई थीं कि उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: 'गोविंदा का डाउनफॉल उनके....', अश्विन कौशल ने सुपरस्टार के करियर के उतार-चढ़ाव को लेकर किया खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation


















