Gwalior: ग्वालियर में भारत का सबसे बड़ा स्वच्छता संवाद, महापौर ने लोगों को दिलाई साफ-सफाई की शपथ
Gwalior: भारत के सबसे बड़े स्वच्छता संवाद को लेकर आज हम पहुंचे हैं, ग्वालियर महानगर के वार्ड क्रमांक-57 में. हम सब की यह कोशिश है कि ग्वालियर शहर को ऊंचाइयों पर कैसे पहुंचाया जाए. स्वच्छता की बात करें तो अब हर किसी के सहयोग की जरूरत है. मध्य प्रदेश के तमाम बड़े शहरों में लोगों की जन भागीदारी की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा होने वाला है. उनका सपना था कि भारत के किसी भी कोने में सड़कों से लेकर गली, कॉलोनी और पार्क में हर जगह सफाई हो. क्योंकि यह एक ऐसा विषय है, जहां गंदगी की वजह से लोगों को तमाम तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. ग्वालियर की महापौर डॉक्टर श्रीमती शोभा सतीश सिगरवाल ने मौके पर मौजूद लोगों को साफ-सफाई की शपथ दिलाई.
Gwalior Clean City Mission: अर्थ डे पर पृथ्वी को साफ और स्वच्छ बनाने का संकल्प, देखें क्या बोले ग्वालियर के लोग
Gwalior Clean City Mission: ग्वालियर में चल रहे देश के सबसे बड़े स्वच्छता संवाद में लोगों ने धरती मां को सवारने और उसे स्वच्छ रखने की शपथ ली. अर्थ डे के दिन यह संवाद पृथ्वी और जलवायु संरक्षण का बड़ा संदेश लेकर आया. ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 57 से यह कार्यक्रम गांधी प्राणी उद्यान परिसर में रखा गया. जिसमें लोगों ने धरती को साफ और स्वच्छ बनाने की शपथ ली. इस दौरान अपर आयुक्त टी प्रतीक राव पार्षद अपर्णा पाटिल स्वच्छता मिशन की ब्रांड एंबेसडर प्रियनवदा भसीन समेत कई लोग मौजूद रहे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















