Responsive Scrollable Menu

अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में कथित क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। उनसे ₹87,000 की ठगी हुई। इस घटना के बारे में आयुष्मान ने बड़े भाई आर्यमान के यूट्यूब व्लॉग में बताया। व्लॉग के एक हिस्से में घबराए हुए आयुष्मान कहते नजर आए, 'मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹87,000 कट गए।' पास बैठीं अर्चना ने तुरंत कहा, 'कार्ड कैंसल करो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को कॉल करो।' आयुष्मान ने बताया, 'उन्होंने 7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा ले लिया।' यह सुनकर अर्चना ने हैरानी जताई और फिर से कार्ड कैंसल करने की सलाह दी। इस पर परमीत ने कहा, 'कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करो।' आयुष्मान ने पूछा, 'वह ऑप्शन कहां मिलेगा?' यह सुनकर पूरा परिवार हंस पड़ा। आर्यमान ने मजाक में कहा, 'ये पैसे मम्मी-पापा से नहीं मिलेंगे।' अर्चना ने भी कहा, 'ये तुम्हारे अपने पैसे हैं।' आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, 'मैंने यह पापा के लिए किया था।' आर्यमान ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, 'जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान को मैसेज आया था कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब ₹80,000 कट गए हैं, जो वापस नहीं मिले।' 7 दिन का फ्री ट्रायल लिया था: आयुष्मान मौजूदा मामले पर आयुष्मान ने बताया, 'किसी ने मेरी अनुमति के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे ले लिए। 7 दिन के ट्रायल का विकल्प था और कहा गया था कि सातवें दिन के बाद चार्ज करेंगे, लेकिन उन्होंने एक ही बार में पूरे साल का ₹87,000 काट लिए।' परमीत ने कहा, 'तुम हमेशा जल्दी में रहते हो।' इस पर आयुष्मान ने जवाब दिया, 'मैं जल्दी में नहीं था। मैं यह आपके लिए कर रहा था। मैं ही इसे संभाल रहा हूं और खुद ही ठीक करूंगा।' बाद में जब वेबसाइट का नाम पूछा गया तो आयुष्मान ने कहा कि उन्हें इस समय उसका नाम याद नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई संदिग्ध वेबसाइट नहीं थी, बल्कि वे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'पहले $0 का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसे मैंने मंजूरी दी। फिर एक घंटे बाद बिना मेरी अनुमति ₹87,000 काट लिए गए।' कंपनी सिर्फ AI से बात करवा रही जब आर्यमान ने पूछा कि क्या कंपनी से संपर्क करने का कोई तरीका है, तो आयुष्मान ने कहा, 'वे सिर्फ AI से बात करवा रहे हैं।' इस पर भी परिवार हंस पड़ा। परमीत ने सुझाव दिया कि कंपनी के हेल्प सेंटर के ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर आयुष्मान ने कहा कि करीब एक साल पहले भी उनके साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ था। इस पर आर्यमान की मंगेतर योगिता बिहानी ने मजाक में कहा, 'मतलब फ्रॉड करने वालों के लिए तुम रेगुलर कस्टमर हो।' इस पर आयुष्मान ने बताया कि पिछली बार पैसे वापस मिल गए थे, जिस पर परमीत ने कहा, ‘यहां मामला ऐसा नहीं है। तुमने खुद बटन दबाया और उन्हें पैसे काटने की अनुमति दे दी।’

Continue reading on the app

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को राहत, कोर्ट ने बताया प्रक्रिया में चूक, एक्ट्रेस के पक्ष में दिया आदेश

रिया चक्रवर्ती को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनके बैंक अकाउंट को अनफ्रीज करने करने के आदेश दिया है. रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच के दौरान फ्रीज किए गए थे.

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड ने की महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित, भारत के खिलाफ भी खेलेगी

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए मंगलवार को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसकी अगुआई ऑलराउंडर नैट स्काइवर ब्रंट करेंगी। स्काइवर ब्रंट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की यही टीम मई-जून में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी हिस्सा लेगी जिसके बाद टी20 विश्व कप होगा। यह स्काइवर ब्रंट सातवां टी20 विश्व कप होगा।

भारतीय महिला टीम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच मई के आखिर या जून की शुरुआत में होने हैं जबकि टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई तक होगा। यह इस प्रतिष्ठित मैदान पर इंग्लैंड की महिला टीम के मैच की 50वीं वर्षगांठ का मौका भी है।

इंग्लैंड टीम में नया नाम 18 वर्षीय सरे की स्पिनर टिली कोर्टिन कोलमैन हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगी। साथ ही वारविकशर की इसी वोंग और डरहम की लॉरेन फाइलर को भी पहली बार टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह मिली है। सरे की डैनी वाट हॉज अपने आठवें टी20 विश्व कप में खेलेंगी। समरसेट की चार्जी डीन टीम की उप कप्तान होंगी जबकि हैंपशर की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी।

इंग्लैंड में 2009 में हुए टी20 विश्व कप में टीम की अगुआई करते हुए उसे खिताब दिलाने वाली मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स की खिलाड़ियों को 12 जून से एजबस्टन में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 960 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अनुभव है। खेल और मनोरंजन जगत के सितारों ने एक अनोखी फिल्म के जरिए इन 15 नाम की घोषणा की।

एडवर्ड्स ने कहा, ‘‘इंतजार और अटकलों का दौर अब खत्म हो गया है। हमने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कोई शक नहीं कि इन 15 नाम को चुनना बेहद मुश्किल काम था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह चयन बैठकों का अब तक का सबसे कठिन दौर था जिसका मैं हिस्सा रही हूं। इसकी वजह यह है कि हमारे पास चुनने के लिए खिलाड़ियों का जो समूह था वह बहुत मजबूत था।’’

एडवर्ड्स ने कहा, ‘‘अपनी धरती पर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आयोजन इस देश में क्रिकेट के लिए एक बेहद खास पल है। हम सभी इस बात से बहुत प्रेरित हैं कि खिलाड़ियों के इस समूह के लिए भविष्य में क्या कुछ इंतजार कर रहा है और वे इन गर्मियों में क्या-कुछ हासिल कर सकते हैं।’’ टी20 विश्व कप टीम के अलावा चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला और उसके बाद न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ होने वाली दो टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भी टीम घोषित कर दी हैं।

नए एकदिवसीय विश्व कप चक्र की शुरुआत में तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप टीम में पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें किरा चैथली और जोडी ग्रूकोक को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। सोफिया डंकली, चार्ली डीन और डैनी वाट हॉज को काम के बोझ के प्रबंधन के कारण एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खिलाया जाएगा। सारा ग्लेन के चयन पर विचार नहीं किया गया क्योंकि वे अंगुली में फ्रेक्चर से उबर रही हैं।

इंग्लैंड महिला टीम

नैट स्काइवर ब्रंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टिन कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एकलेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग और डैनी वाट हॉज।

Tue, 28 Apr 2026 19:00:29 +0530

  Videos
See all

Viral Video | अधिकारी ने मांगा सबूत तो ड्रिप लगाकर पहुंचीं सेविका | #viralvideo #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:34:37+00:00

Shorts | Akhilesh Yadav का पुतला फूंकने में जली खुद मिलने पहुंचे सपा प्रमुख | Anupma Jayaswal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:35:49+00:00

Breaking News: IPS Ajaypal Sharma के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज | West Bengal Elections 2026 | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:41:30+00:00

Breaking News: Bengal में सुरक्षा पर मुख्य चुनाव अधिकारी का बयान- पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:37:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers